देशफीचर्ड

रूस में हुए आतंकी हमले के बाद स्थिति हुई भयावह, परिवारों को है प्रियजनों की तलाश

खबर को सुने

रूस की राजधानी मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले में 130 से अधिक लोगों की मौत के बाद अब भी लापता लोगों के परिवार और दोस्त अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी पाने का इंतजार कर रहे हैं। इस आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। साल 2004 के बाद 20 सालों में हुआ यह अब तक का सबसे बड़ा हमाला है। 2004 में रूस में बेसलान स्कूल में ऐसा ही हमला किया गया था। रूस में रविवार को राष्ट्रीय शोक मनाया गया।

घटनास्थल के पास एक अस्थायी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने वाले लोगों की भारी भीड़ जुटी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार रात मॉस्को के एक कंसर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि, कई निर्दोष लोग आतंकवादी हमले के शिकार बन गए। आतंकवादी हमले के पीड़ितों की जान बचाने के लिए डॉक्टर हर संभव कोशिश करेंगे। पुतिन ने कहा कि, इस हमले के पीछे जो भी हैं, वे बख्शे नहीं जाएंगे। पुतिन ने यह भी दावा किया कि बंदूकधारियों ने यूक्रेन भागने की कोशिश की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button