By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: New Delhi: 5 स्टार होटल में बिना पैसे दिए 2 साल तक रहा शख्स, दिल्ली की है घटना
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > New Delhi: 5 स्टार होटल में बिना पैसे दिए 2 साल तक रहा शख्स, दिल्ली की है घटना
देशफीचर्ड

New Delhi: 5 स्टार होटल में बिना पैसे दिए 2 साल तक रहा शख्स, दिल्ली की है घटना

The Hill India News
Last updated: June 21, 2023 8:57 am
The Hill India News
Published: June 21, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल ने आरोप लगाया है कि उसका एक गेस्ट होटल कर्मियों के साथ साठगांठ कर लगभग दो साल तक बिना भुगतान के ही होटल में रहा, जिससे होटल को कथित रूप से 58 लाख रुपये का नुकसान हुआ. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास एयरोसिटी स्थित होटल रोजिएट हाउस ने इस संबंध में आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया है.
रोजिएट का संचालन करने वाली बर्ड एयरपोर्ट्स होटल प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि विनोद मल्होत्रा द्वारा हाल में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, अंकुश दत्ता होटल में 603 दिन रहा, जिस पर 58 लाख रुपये का खर्च आया, लेकिन होटल छोड़ते समय उसने कोई भुगतान नहीं किया.

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि होटल के ‘फ्रंट ऑफिस विभाग’ के प्रमुख प्रेम प्रकाश ने नियमों का उल्लंघन कर दत्ता को लंबे समय तक होटल में ठहरने की अनुमति दी. इसके मुताबिक, प्रकाश होटल के कमरे के किराये के बारे में फैसला लेने के लिए अधिकृत था और उसे सभी अतिथियों के बकाया पर नजर रखने वाली होटल की कंप्यूटर प्रणाली तक पहुंच हासिल थी. होटल प्रबंधन को अंदेशा है कि प्रकाश को दत्ता से कुछ नकदी मिली होगी, जिससे वह अतिथियों का विवरण रखने वाली सॉफ्टवेयर प्रणाली में छेड़छाड़ कर होटल में अधिक दिनों तक रुकने में उसकी मदद करने के लिए राजी हो गया. प्राथमिकी में यह कहा गया है कि “अंकुश दत्ता ने गलत तरीके से लाभ उठाने और होटल को उसके वाजिब किराये से वंचित करने के मकसद से प्रेम प्रकाश सहित कुछ ज्ञात और अज्ञात होटल कर्मियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची.”

You Might Also Like

देश में मौसम का बदलता मिज़ाज: उत्तर में सर्द हवाएं, दक्षिण और पूर्वोत्तर में फिर बरसेंगे बादल
Uttarakhand: ‘पर्वतीय शैली के आधार पर हो पंचायत भवनों का निर्माण, प्रत्येक विकासखण्ड में 5-5 गांवों को बनाया जाए आदर्श ग्राम’ -मुख्यमंत्री
उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन अल्मोड़ा द्वारा, “कुली बेगार” नाटक का‌ मंचन होगा 30 को
IMD Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत आधे भारत में ‘लू’ का रेड अलर्ट, अगले 14 दिनों तक राहत के आसार नहीं
Uttar Pradesh: दरोगा ने थाने में सर्विस रिवॉल्वर से, खुद को गोली मारकर किया सुसाइड
TAGGED:5 star hotelA person stayedBig Breakingincident is from Delhitwo yearswithout paying
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा! स्वागत में लगी JCB की चपेट में आया 14 वर्षीय छात्र, बीजेपी नेता के बेटे की दर्दनाक मौत; गोरखपुर में सड़क पर उतरे परिजन

The Hill India News
The Hill India News
November 19, 2026
बुमराह ने रचा इतिहास! पहले ही ओवर में विकेट लेकर कपिल देव के खास रिकॉर्ड की बराबरी की, वेलिंगटन में कीवी बल्लेबाजों को दिया बड़ा झटका
बांग्लादेश में हिंसा से मचा हड़कंप! ढाका में बम धमाके, यूनुस के पैतृक घर और ग्रामीण बैंक की शाखाओं में आगजनी; 13 से ज्यादा जिलों में सुरक्षा सख्त, 565 लोग गिरफ्तार
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का कहर बरपाने का खतरा, 13 जिलों में रेड अलर्ट; कई ट्रेनें रीशेड्यूल, स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद
आजम खान की रिहाई का रास्ता साफ, डासना जेल पहुंचा रिलीज ऑर्डर; समर्थकों में खुशी की लहर, शाम तक बाहर आने की उम्मीद
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, 36 मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल; 14,857 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
जौलजीबी मेला हंगामा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, विधायक प्रतिनिधि समेत चार कांग्रेसी गिरफ्तार; सीमांत क्षेत्र में सियासत गरमाई
उत्तराखंड-UP के बीच 26 साल पुराना परिसंपत्ति विवाद सुलझने की ओर! सीएम योगी और धामी की अहम बैठक, 20 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों का हो चुका निस्तारण
सिर्फ 3.25 लाख रुपये में खरीदें 3 सीटर इलेक्ट्रिक कार! धूप से भी होगी चार्ज, 250 KM की रेंज और बाइक से भी कम आएगा चलाने का खर्च
कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: लश्कर का मोस्ट वांटेड कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराकर मस्जिद में छिपा, घंटों चली मुठभेड़ का अंत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?