By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अन्तोदय और पीएचएच कार्ड धारकों को चीनी व नमक पर दी जाएगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > अन्तोदय और पीएचएच कार्ड धारकों को चीनी व नमक पर दी जाएगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी
उत्तराखंड

अन्तोदय और पीएचएच कार्ड धारकों को चीनी व नमक पर दी जाएगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी

The Hill India Desk
Last updated: April 11, 2023 2:26 pm
The Hill India Desk
Published: April 11, 2023
Share
SHARE

Big News: This proposal will be brought in the upcoming cabinet meeting, see

देहरादून: आज प्रदेश की खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा, देहरादून स्थित कार्यालय कक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक की। बैठक में अन्तोदय और पीएचएच कार्ड धारकों को प्रतिमाह प्रति कार्ड 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 2 किलो चीनी और 1 किलो नमक दिए जाने, राशन डीलरों को प्रतिकार्ड एक प्रतिशत का लाभांश दिए जाने व मुफ्त तीन रिफिल सिलेंडर विषय पर चर्चा हुई।

खाद्य मंत्री ने कहा कि पूर्व के बजट में हम लोगों ने कुछ चीजों का प्रावधान किया था जिसमें नमक व चीनी शामिल थी तो आखिरकार उसको लेकर विभाग ने क्या तैयारी करी है और प्रस्ताव कहां तक पहुंचा है इस बारे में समीक्षा बैठक की गई है।

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग को नमक और चीनी का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं जिसे की जल्द ही कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।इसके तहत अन्तोदय और पीएचएच राशनकार्ड धारकों को प्रतिमाह 2 किलो चीनी और एक किलो नमक 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दी जाएगी।

साथ ही साथ आज की बैठक में प्रतिकार्ड प्रति राशन डीलर को प्रति किलो ₹1 का लाभांश दिए जाने का प्रस्ताव बनाने निर्देश दिए गए हैं जिसे भी जल्द कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।खाद्य मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हमारे राज्य के गरीब तबके के लोग निश्चित रूप से 50% की सब्सिडी का लाभ प्राप्त करेंगे जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

वही साल में अन्तोदय परिवारों को दिए जाने वाले मुफ्त तीन गैस रिफिल सिलेंडर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी प्रगति जारी है। प्रचार- प्रसार से गैस रिफिल का क्रम बढ़ रहा है। वर्तमान में अन्तोदय के 1 लाख 76 हजार परिवार इससे जुड़े हुए हैं जिसमें से 1लाख 36 हजार परिवार गैस रिफिल करा रहे हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग को इस बात का परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रति जनपद ऐसे कितने परिवार हैं जो लोग गैस रिफिल नही करा रहे हैं और किन कारणों से गैस की रिफलिंग नही करा रहे हैं।

इस अवसर पर सचिव खाद्य  बृजेश कुमार संत जी,उपायुक्त पीएस पांगती जी सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

‘उत्तराखंड को दूसरा नेपाल मत बनाओ’, किशाऊ बांध के खिलाफ सड़कों पर उतरे 20 गांवों के लोग; बोले- पहले हमारी जमीन और विरासत बचाओ
उत्तरकाशी के धराली आपदा पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री धामी की दो बड़ी घोषणाएं
Uttarakhand: जंगलों में भड़की आग पर उत्तराखंड सरकार को SC की फटकार, बारिश या क्लाउड सीडिंग के भरोसे नहीं रह सकते
UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026: चारधाम यात्रा, मौसम का अलर्ट और भारी जाम का संकट; आयोग की अपील— ‘एक दिन पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र’
Uttarakhand : पासपोर्ट कार्यालय में न पीने का पानी न बैठने की जगह! जनता परेशान
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलेंगे या रहेगा प्रतिबंध? सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विराट कोहली का नाम लेकर दिया बड़ा संदेश

The Hill India News
The Hill India News
October 29, 2026
उत्तराखंड में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का बड़ा खुलासा! 21 दिन में 45,453 कॉल, SIP कनेक्शन से ILD गेटवे बाईपास का शक; STF ने आरोपी नईमुद्दीन को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड में अर्नब साइक्लोन के असर से बदलेगा मौसम! 30 अक्टूबर को 4 जिलों में भारी बारिश, आंधी-बिजली और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
रेखा आर्या–गिरधारी लाल विवाद में नया मोड़! गिरफ्तारी पर रोक और मुकदमा रद्द कराने पहुंचे हाईकोर्ट, फिलहाल नहीं मिली राहत
2027 चुनाव से पहले हरीश रावत का बड़ा सियासी संकेत! खानपुर सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, बोले- पार्टी जहां कहेगी, वहीं से उतरूंगा मैदान में
गैरसैंण विधानसभा सत्र में धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, बर्तनों के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा गेट तक पहुंचे UKD कार्यकर्ता
देहरादून में प्राथमिक शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन! 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच, बैरिकेडिंग पर रोकी गई रैली
एम्स ऋषिकेश में इलाज के लिए आने वालों को झटका! अब पार्किंग के भी देने होंगे पैसे, दोपहिया के ₹20 और कार के ₹40 शुल्क; व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी
बदरी-केदार धाम पहुंचे राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन, परिवार संग किए दर्शन; स्वच्छ और नशामुक्त देवभूमि बनाने का दिया संदेश
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट से 11 साल पहले छोड़ेंगे IFS सेवा! VRS की घोषणा से वन विभाग में हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?