By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में मिले कोरोना के 13 नए संक्रमित, केंद्र सरकार ने दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में मिले कोरोना के 13 नए संक्रमित, केंद्र सरकार ने दिए निर्देश
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मिले कोरोना के 13 नए संक्रमित, केंद्र सरकार ने दिए निर्देश

The Hill India Desk
Last updated: March 28, 2023 6:54 am
The Hill India Desk
Published: March 28, 2023
Share
SHARE

13 new corona infected found in Uttarakhand, instructions given by the central government

13 नए संक्रमित मिले, केंद्र सरकार ने दिए कोविड जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देशदेश के कई राज्यों में संक्रमण बढ़ने पर केंद्र सरकार ने राज्यों को कोविड जांच, निगरानी बढ़ाने के साथ ही अस्पतालों में संक्रमित मरीज के उपचार के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैंउत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी और ऊधमसिंहनगर जिले में 13 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

वर्तमान में कुल 26 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 241 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।देहरादून जिले में नौ, नैनीताल व पौड़ी जिले में एक-एक और ऊधमसिंहनगर में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। आठ संक्रमित ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश भर में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 26 है। इसमें देहरादून जिले में 13, हरिद्वार में 6, नैनीताल व पौड़ी में एक-एक, ऊधमसिंह नगर में तीन और उत्तरकाशी जिले में दो सक्रिय मामले हैं।

केंद्र सरकार ने दिए कोविड जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
देश के कई राज्यों में संक्रमण बढ़ने पर केंद्र सरकार ने राज्यों को कोविड जांच, निगरानी बढ़ाने के साथ ही अस्पतालों में संक्रमित मरीज के उपचार के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। 10 व 11 अप्रैल को प्रदेश में कोविड रोकथाम के लिए अस्पतालों की तैयारियों परखने को माॅक ड्रिल किया जाएगा।

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना संक्रमण की रोकथाम व उपचार के लिए सभी राज्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कोविड सैंपल जांच, निगरानी और उपचार की रणनीति पर काम करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्रदेश में कोई संक्रमण की स्थिति और तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

सचिव ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में है। पिछले एक माह से प्रदेश में प्रतिदिन औसतन दो से तीन संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में कोविड संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। अभी तक कोई नया वेरिएंट नहीं मिला है। इसके अलावा कोविड जांच के लिए प्रदेश में 35 से अधिक पैथोलॉजी लैब स्थापित है। सचिव ने बताया कि पूर्व में किए गए मॉक ड्रिल में उत्तराखंड देश भर में सर्वश्रेष्ठ 10 राज्यों में शामिल है।

बैठक के बाद सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सैंपल जांच बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में कोविड के संदिग्ध लक्षण दिखाने देने पर जांच अवश्य की जाए। साथ ही एक ही जगह से संक्रमित मिलने पर निगरानी बढ़ाई जाए। बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

Uttrakhand : पुरोला महापंचायत पर रोक, संबंधी याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई
केदारनाथ में किसने लगाया PAYTM क्यू आर कोड, पुलिस में दी तहरीर
उत्तराखंड में ‘बॉर्डर टूरिज्म’ की नई लहर: सुरक्षा और समृद्धि का संगम बने चीन-नेपाल सीमा से सटे गांव
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने किया, लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण
उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 24 घंटे के भीतर रद्द किए प्रेमचंद अग्रवाल के मंत्रालय के 74 ट्रांसफर
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Uncategorizedउत्तराखंडफीचर्ड

सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

The Hill India News
The Hill India News
July 28, 2026
जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन में अब नहीं चलेगी लापरवाही! 2 साल से ज्यादा की देरी पर कोर्ट से लेनी होगी मंजूरी, मोदी सरकार ला रही बड़ा कानून
हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 से पहले संत समाज में महासंग्राम: अध्यक्ष की कुर्सी से लेकर ‘असली-नकली देवताओं’ तक छिड़ी जंग, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर मंडराने लगे सवाल
रुद्रपुर गैंगरेप केस में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पुलिस कस्टडी से भागे दो आरोपी, फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचा; गुस्साई भीड़ ने की पिटाई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: 158 सड़कें बंद, 28 लोगों की मौत, चारधाम यात्रा पर भी लगा ब्रेक; पहाड़ से मैदान तक जनजीवन बेहाल
‘सरकार झुकती नहीं थी, लेकिन छात्रों ने झुका दिया’… पेपर लीक पर लोकसभा में अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला, बोले- गरीबों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती सरकार
‘बटवारा 1947’ का दमदार ट्रेलर रिलीज: क्या सनी देओल फिर रच पाएंगे ‘गदर’ और ‘बॉर्डर’ जैसा इतिहास? देशभक्ति, दर्द और इंसानियत की भावुक कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
’21 छात्रों ने जान गंवाई और आपने मंत्री का सम्मान किया’… लोकसभा में गौरव गोगोई का सरकार पर तीखा हमला, पेपर लीक से लेकर छात्र आंदोलन तक उठाए बड़े सवाल
जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा मंडराया; कई प्रांतों में हाई अलर्ट, बुलेट ट्रेन सेवाएं रोकी गईं
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश: ‘18 साल से कम छात्रों को तुरंत रिहा करें’, प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर कार्रवाई पर रोक; जंतर-मंतर मामले में हाई लेवल जांच के संकेत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?