By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था 2014 में एकल आयामी, डिजिटल अर्थव्यवस्था से व्यापक-आधार वाली और ऊंची विकास दर वाली अर्थव्यवस्था में बदल गई है: राजीव चंद्रशेखर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था 2014 में एकल आयामी, डिजिटल अर्थव्यवस्था से व्यापक-आधार वाली और ऊंची विकास दर वाली अर्थव्यवस्था में बदल गई है: राजीव चंद्रशेखर
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था 2014 में एकल आयामी, डिजिटल अर्थव्यवस्था से व्यापक-आधार वाली और ऊंची विकास दर वाली अर्थव्यवस्था में बदल गई है: राजीव चंद्रशेखर

The Hill India News
Last updated: March 16, 2023 4:28 pm
The Hill India News
Published: March 16, 2023
Share
SHARE

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर ने आज कहा कि व्यापार करने में आसानी पर श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों ने नए भारत के विनिर्माण और स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करने में सहायता की है और वैश्विक कंपनियों को यहां कार्यालय खोलने के लिए प्रोत्साहित किया है। इससे भारतीय युवाओं के लिए नौकरियों और उद्यमशीलता के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर ने सेल्सफोर्स के हैदराबाद में और ट्रूकॉलर के बेंगलुरु में अपने-अपने कार्यालय खोलने के कदम का स्वागत किया।  राजीव चन्द्रशेखर ने कहा, “इससे दुनिया के लिए एक विश्वसनीय प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में भारत के विकास के बारे में पता चलता है। यह सब सरकार की सक्रिय नीतियों और हमारे वाइब्रेंट स्टार्टअप और इनोवेशन इकोसिस्टम के कारण ही संभव हो सका है। इसके लिए हम सरकार को धन्यवाद देते हैं।” श्री राजीव चंद्रशेखर ने नई दिल्ली से इन वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के कार्यालयों के उद्घाटन समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही।

प्रौद्योगिकी के उपयोग में प्रमुख राष्ट्र के रूप में भारत के उदय के बारे में श्री राजीव चंद्रशेखर ने बात की। राज्य मंत्री महोदय ने कहा, “लंबे समय तक भारत को दुनिया के लिए एक बैक ऑफिस के रूप में जाना जाता था, हमारी डिजिटल अर्थव्यवस्था सूचना प्रौद्योगिकी/आईटीईएस क्षेत्र में कंपनियों की संख्या की उपस्थिति से परिभाषित होती थी। वर्ष 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद, उन्होंने डिजिटल अर्थव्यवस्था को भारत की विकास गाथा में एक बड़ी और अधिक विस्तृत भूमिका निभाने और उभरते हुए भारत के सकल घरेलू उत्पाद का एक बड़ा हिस्सा बनने की परिकल्पना की थी।”

उन्होंने कहा, “वर्ष 2015 में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ, एक एकल आयामी, डिजिटल अर्थव्यवस्था जो हमें 2014 में विरासत में मिली थी, एक व्यापक-आधार वाली और उच्च विकास दर वाली डिजिटल अर्थव्यवस्था बन गई है जिसमें कई अतुल्यकालिक घटक हैं जो तेजी से बढ़ रहे हैं और देश में नवाचार पैदा कर रहे हैं।”

राजीव चंद्रशेखर ने सेल्सफोर्स के कार्यक्रम में कहा कि भारत में वैश्विक प्रमुख की सक्रिय उपस्थिति से बड़ी संख्या में नौकरियां और अवसर पैदा होने की आशा है और यह भारत के टैकेड बनने की कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

श्री राजीव चंद्रशेखर ने आगे कहा कि भारत ने आज इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में अपनी छाप छोड़ी है और यह एक उत्पादन शक्ति के रूप में उभर रहा है और विश्व स्तर के स्टार्टअप और नवाचार इकोसिस्टम होने का दावा करता है, जो दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा है।

मंत्री महोदय ने उद्योग प्रासंगिक भविष्य के लिए तैयार कौशल में एक कुशल कार्यबल बनाने के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। केंद्रीय बजट 2023 में घोषित नई कौशल पहल के बारे में जानकारी साझा करते हुए, श्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-पीएमकेवीवाई 4.0 एक ऐसी योजना है जिसे कोविड के बाद के अवसरों और चुनौतियों से निपटने के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसमें कोडिंग, आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेंस-एआई, रोबोटिक्स, मेक्ट्रोनिक्स, आईओटी, 3डी प्रिंटिंग, ड्रोन और सॉफ्ट स्किल्स जैसे उद्योग 4.0 पर नए युग के पाठ्यक्रम शामिल होंगे।”

भारत को दुनिया के लिए प्रतिभा का विशाल और शक्तिशाली केंद्र बनाने की प्रधानमंत्री की परिकल्पना का जिक्र करते हुए मंत्री महोदय ने कहा, “देश में कौशल और प्रतिभा के विकास के लिए उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान एवं विकास संस्थानों के साथ सह-साझेदारी में एक रूप रेखा विकसित की जा रही है।” उन्होंने हाल ही में जारी फ्यूचर स्किल्स रिपोर्ट का उदाहरण दिया, जिसका उद्देश्य उद्योग की नवीनतम आवश्यकताओं के अनुसार अगले चार वर्षों में 85,000 सेमीकंडक्टर इंजीनियरों, डिजाइनरों और अन्य सहायक प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करना है।

ट्रूकॉलर के स्वीडन स्थित मुख्यालय के बाहर इसके कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर, श्री चंद्रशेखर ने उचित व्यवस्था के साथ अव्यवस्था को नियंत्रित करते हुए प्रौद्योगिकी की अच्छाई का समर्थन करने की आवश्यकता के बारे में बात की।

मंत्री महोदय ने कहा, “हम नए कानून और नए नियमों को डिजाइन और तैयार कर रहे हैं जो आने वाले दशक के लिए भारत के नवाचार इकोसिस्टम के लिए सुरक्षा कवच, सक्षम और उत्प्रेरक प्रदान करेंगे।”

You Might Also Like

देहरादून: मुख्य सचिव की हाई-लेवल बैठक, जाम से मुक्ति के लिए बनेगा ‘मास्टर प्लान’; आढ़त बाज़ार और पार्किंग को लेकर बड़ी घोषणाएं
IMD Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत आधे भारत में ‘लू’ का रेड अलर्ट, अगले 14 दिनों तक राहत के आसार नहीं
केंद्र सरकार के सभी कार्यालय 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली में रहेंगे बंद, इस कारण से लिया गया फैसला
केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच श्रद्धालुओं की मौत की सूचना
ईरान में युद्ध जैसी तैयारी! महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को सिखाई जा रही AK-47 चलाने की ट्रेनिंग
TAGGED:broad-baseddigitalEconomyhigh-growth . Rajeev ChandrasekharIndia'sNew Delhione-dimensionaltransformed
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

सोशल मीडिया का चश्मा और कानून के हाथ: देहरादून में लाखों के हीरे की चोरी का वो अनसुना किस्सा, जिसे एक ‘इंस्टाग्राम रील’ ने बेपर्दा कर दिया

The Hill India News
The Hill India News
July 4, 2026
यूपी का बड़ा भूमि घोटाला: संभल में गंगा किनारे की 1144 बीघा सरकारी जमीन माफियाओं के हवाले, पूर्व SDM और वकील समेत 6 गिरफ्तार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था का कायाकल्प: 3,211 पदों पर जल्द होगी बंपर भर्ती, मंत्री रेखा आर्या ने दिए सख्त निर्देश
नियुक्ति पत्र नहीं, यह जनसेवा का संकल्प है: CM धामी ने उत्तराखंड PCS 2024 के सफल अभ्यर्थियों को सौंपा ‘सफलता का महामंत्र’
अस्पताल में 1500 रूपये के बिल पर बवाल, भड़के मरीज ने गुंडों को बुलाकर डॉक्टर और स्टाफ को रॉड से पीटा
तेलंगाना में डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के साम्राज्य पर एसीबी का शिकंजा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति और विदेशी शराब जब्त
उत्तराखंड चुनाव से पहले गरमाई सियासत: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर BJP विधायक दिलीप रावत के बयान से भूचाल, कांग्रेस आक्रामक
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का अंतिम चरण: 8 लाख से अधिक ASD वोटरों की खोज, 15 सितंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश— पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी
राम मंदिर ट्रस्ट में भर्ती और चढ़ावा प्रबंधन पर गंभीर सवाल: बैकडोर नियुक्तियों, कथित रिश्वतखोरी और चंदा चोरी के आरोपों की जांच तेज
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?