By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : किसान व उद्योग एक-दूसरे के पूरक। सीआईआई पार्टनरशिप समिट में बोले केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : किसान व उद्योग एक-दूसरे के पूरक। सीआईआई पार्टनरशिप समिट में बोले केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : किसान व उद्योग एक-दूसरे के पूरक। सीआईआई पार्टनरशिप समिट में बोले केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर

The Hill India News
Last updated: March 15, 2023 4:59 pm
The Hill India News
Published: March 14, 2023
Share
SHARE

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि किसान और उद्योग एक-दूसरे के पूरक है, किसान के बिना इंडस्ट्रीज का काम नहीं चल सकता और इंडस्ट्रीज के बिना किसान फायदे में नहीं आ सकता। सरकार की भूमिका किसान व उद्योग, दोनों के प्रति महत्वपूर्ण है। सरकार की कोशिश है कि इंडस्ट्रीज की ज्यादा से ज्यादा ग्रोथ हो, लेकिन साथ ही हमारे जो 86 प्रतिशत छोटे किसान है, उनकी ताकत भी और बढ़े क्योंकि हम कितनी भी प्रगति कर लें परंतु जब तक इन छोटे किसानों की समृद्धि नहीं बढ़ेगी, तब तक देश की समृद्धता नहीं बढ़ सकती है। उद्योगों के जेहन में यह बात हमेशा बनी रहना चाहिए कि हमारे कौन से कार्यक्रमों के आधार पर हिंदुस्तान के किसानों को अच्छा दाम मिलेगा और किस रास्ते पर हम चलें कि जिससे किसानों के घर समृद्धि आएं, तभी यह समुच्य विचार, इस तरह के संवाद की सार्थकता सिद्ध होगी व हम सफल होंगे। केंद्रीय मंत्री  तोमर ने यह बात आज भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की पार्टनरशिप समिट-2023 के 28वें संस्करण के दौरान आयोजित विशेष सत्र में कही।

तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने, उत्पादन- उत्पादकता बढ़ाने तथा कृषि उत्पादों के निर्यात में सरलता लाने के लिए सरकार सभी आवश्यकताएं पूरा कर रही है और आगे भी इस दिशा में तत्पर रहेगी। श्री तोमर ने कहा कि उद्योगों की अपनी सशक्त टीमें होती है, जो नीचे तक काम करती है और उनके पास सही फीडबैक भी होता है, इसी तारतम्य में मंत्रालय के अधिकारी स्टैकहोल्डर्स के संपर्क में रहते हैं ताकि किसानों के हित में जानकारियां मिलती रहे, इनके आधार पर काम करते रहने से किसानों-कृषि को ज्यादा फायदा होता है। इसी कड़ी में पिछले दिनों भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के साथ उद्योगों का संवाद कार्यक्रम रखा गया था, ताकि व्यवहारिक रूप से किसानों सहित संपूर्ण कृषि क्षेत्र को लाभ मिल सकें। श्री तोमर ने कहा कि कृषि हम सबकी प्राथमिकता का क्षेत्र है, जिसे फायदे में लाने तथा किसानों को खुशहाल बनाने एवं कृषि की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने के लिए तकनीक, अनुसंधान व उद्योगों का समर्थन चाहिए, जब ये सब जुड़ते हैं, तभी प्रगति तेजी से होती है।

तोमर ने कहा कि एक कालखंड था जब एकांगी विचार किया जाता था, लेकिन अब देश के समग्र व संतुलित विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का समन्वित विजन है, जिसे सीआईआई भी बहुत शिद्धत के साथ आगे बढ़ाने का प्रयत्न कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी लगातार इस बात का प्रयत्न करते हैं कि विभागों से ऊपर उठें क्योंकि जो भी कार्यक्रम सरकार का है, वह भारत के लिए है, देश की जनता के लिए हैं, वे काम कैसे आगे बढ़ सकते हैं, अनेक कार्यक्रमों पर वे स्वयं विचार करते हैं, उसे आगे बढ़ाते हैं, परिणामस्वरूप हम देखते हैं कि जो भी प्रोजेक्ट शुरू होता है तो वह कितना ही बढ़ा हो, एक कार्यकाल में वह पूरा भी हो जाता है। पीएम गति शक्ति जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से मानीटरिंग के साथ ही समन्वित गति बनी है। श्री तोमर ने कहा कि कृषि का कोई भी काम हो, प्रधानमंत्री श्री मोदी उसे कभी उपेक्षित नहीं होने देते हैं। एक समय था जब हम दुनिया से सीखना चाहते थे, आज कृषि क्षेत्र में दुनिया भारत से सीखना चाहती है।

इस अवसर पर  संजीव पुरी, उपाध्यक्ष, भारतीय उद्योग परिसंघ तथा अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, आईटीसी लि., सलिल सिंघल, चेयरमैन, सीआईआई टास्कफोर्स ऑन एग्रोकेमिकल्स और चेयरमैन एमेरिटस, पीआई इंडस्ट्रीज, अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में उद्योगों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

You Might Also Like

कुत्तों ने 8 साल की बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला दो हैं अस्पताल में भर्ती, यूपी के इस जिले का है मामला
उत्तराखण्ड : शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, खेल, विज्ञान, सेना, कृषि उद्योग जैसे हर क्षेत्र में महिलाएँ आगे बढ़ कर देश का नेतृत्व कर रही हैं – सीएम धामी
महाकुंभ में आतंकी हमला करने की साजिश, हैप्पी पासिया को लेकर यूपी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
गिरफ्तारी के बाद अब क्या है केजरीवाल के पास रास्ता? आज किया जाएगा कोर्ट में पेश
मुंबई में ‘बिहार भवन’ पर बवाल: 30 मंजिला इमारत या सियासत का नया अखाड़ा? नीतीश बनाम राज ठाकरे की जंग तेज
TAGGED:CII Partnership SummitcomplementfarmersindustryNew DelhispokeUnion Agriculture Minister Tomar
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था का कायाकल्प: 3,211 पदों पर जल्द होगी बंपर भर्ती, मंत्री रेखा आर्या ने दिए सख्त निर्देश

The Hill India News
The Hill India News
July 3, 2026
नियुक्ति पत्र नहीं, यह जनसेवा का संकल्प है: CM धामी ने उत्तराखंड PCS 2024 के सफल अभ्यर्थियों को सौंपा ‘सफलता का महामंत्र’
अस्पताल में 1500 रूपये के बिल पर बवाल, भड़के मरीज ने गुंडों को बुलाकर डॉक्टर और स्टाफ को रॉड से पीटा
तेलंगाना में डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के साम्राज्य पर एसीबी का शिकंजा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति और विदेशी शराब जब्त
उत्तराखंड चुनाव से पहले गरमाई सियासत: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर BJP विधायक दिलीप रावत के बयान से भूचाल, कांग्रेस आक्रामक
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का अंतिम चरण: 8 लाख से अधिक ASD वोटरों की खोज, 15 सितंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश— पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी
राम मंदिर ट्रस्ट में भर्ती और चढ़ावा प्रबंधन पर गंभीर सवाल: बैकडोर नियुक्तियों, कथित रिश्वतखोरी और चंदा चोरी के आरोपों की जांच तेज
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया ने पहाड़ी से धक्का देने की पहले की थी प्रैक्टिस, पुलिस ने घटनास्थल से पहले ‘रिहर्सल’ वाली जगह पर कराया घटनाक्रम का पुनर्निर्माण
नैनीताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?