By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड : 16 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेंगे Board Exams, इस दिन जारी होगा Result
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड : 16 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेंगे Board Exams, इस दिन जारी होगा Result
उत्तराखंडफीचर्डशिक्षा

उत्तराखंड : 16 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेंगे Board Exams, इस दिन जारी होगा Result

The Hill India Desk
Last updated: March 13, 2023 2:24 pm
The Hill India Desk
Published: March 11, 2023
Share
SHARE

Uttarakhand: Board Exams will run from March 16 to April 6, Result will be released on this day

नकलविहीन परीक्षाओं के आयोजन को अधिकारियों को दिये निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पूरे पारदर्शिता के साथ आयोजित की जायेंगी। नकलविहीन परीक्षा आयोजित किये जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा विभिन्न स्तरों पर उड़नदस्तों की तैनाती करने एवं संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त निगरानी रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 25 मई से पहले घोषित कर दिया जायेगा। इस वर्ष दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के लिये 1253 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं जिनपर कुल 2 लाख 59 हजार 439 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। डा. रावत ने बताया कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को पूरी पारदर्शित के साथ आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राज्य में नकलविहीन परीक्षाएं सुनिश्चित करने के लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल पूर्णतया प्रतिबंधित करने, विभिन्न स्तरों पर उडनदस्तों की तैनाती करने के साथ ही अतिरिक्त सतर्कता बरतने को भी अधिकारियों को कहा गया है। विभागीय मंत्री ने कहा कि उड़नदस्ते सभी परीक्षा केन्द्रों पर जायेंगे, खासकर सड़क मार्ग से अधिक दूरी पर स्थित केन्द्रो पर भी अनिवार्य रूप से जाना होगा। इसके साथ ही तीन बार से अधिक संवेदनशील श्रेणी में रहे परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जायेगी ताकि नकलविहीन परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके।

डॉ. रावत ने बताया कि आगामी 16 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2 लाख 59 हजार 439 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। जिसमें हाईस्कूल के 1लाख 32 हजार 115 तथा इंटरमीडिएट के 1 लाख 27 हजार 324 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। डा. रावत ने बताया कि इस वर्ष प्रदेशभर में 1253 परीक्षा केन्द्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की जायेंगी, जिसमें 195 परीक्षा केन्द्रों को संवेदनशील जबकि 14 परीक्षा केन्द्रों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी रखा गया है।

उन्होंने बताया कि सर्वाधिक 136 परीक्षा केन्द्र पौड़ी जनपद में जबकि सबसे कम 39 केन्द्र चम्पावत जनपद में बनाये गये हैं। आगामी 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य सम्पन्न किया जायेगा, जबकि 25 मई तक परिषदीय परीक्षाओं का परीक्षाफल घोषित कर दिया जायेगा।

बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव शिक्षा योगेन्द्र यादव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी, सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड डॉ. नीता तिवारी, अपर निदेशक आर.के. उनियाल, महावीर सिंह बिष्ट, डा. मुकुल सती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे जबकि सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारियों ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में पुलिस एवं जिला प्रशासन की भूमिका अहम
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिटएट की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में विभाग के साथ-साथ पुलिस एवं जिला प्रशासन की भी अहम भूमिका होती है।

उन्होंने विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पूर्व संबंधित जिला अधिकारी के साथ नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिये विधिवत बैठक कर परीक्षा एवं मूल्यांकन केन्द्रों हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की मांग करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि परीक्षा एवं मूल्यांकन केन्द्रो पर प्रश्नपत्रों एवं उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिये विभाग के चतुर्थ श्रेणी कार्मिक की तैनाती भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

You Might Also Like

Big News: UKPSC ने इस परीक्षा की Answer Key जारी की
हिमालय में भारत का ऐतिहासिक ‘महा-ब्रेकथ्रू’: दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब ‘जोजिला टनल’ का फाइनल ब्लास्ट पूरा, सालभर खुला रहेगा लद्दाख का रास्ता
हरिद्वार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना; 35 लाख नकद और लग्जरी कार न मिलने पर विवाहिता को पीटा, गंगा घाट पर दी जान से मारने की धमकी
पटना में नहीं थम रहा अपराध का सिलसिला: 70 वर्षीय महिला की चेन लूट के बाद गला दबाकर हत्या, जांच में करीबी पर शक
इंसानियत हुई तार-तार, कब्रिस्तान के बाहर मरीजों को फेंक गए अस्पताल वाले, एक की मौत
TAGGED:educationUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर: क्या बदलेगा विरोध प्रदर्शन का केंद्र? केंद्र सरकार से मांगा जवाब

The Hill India News
The Hill India News
August 3, 2026
बृज भूषण शरण सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट से बरी होने के बाद बोले— “अगर एक भी आरोप साबित होता तो खुद फांसी पर लटक जाता”
ऐतिहासिक फैसला! राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक कानून को दी मंजूरी, अब 2 महीने में जांच, 3 महीने में फैसला और 10 साल तक की जेल
गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराएं नहीं! Airtel और Jio यूजर्स ऐसे वापस पा सकते हैं अपने पैसे, जानिए पूरा प्रोसेस
संसद के ‘भगवा प्रदर्शन’ पर कानूनी शिकंजा: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
सृष्टि कंडारी मौत मामला: अब CB-CID करेगी हर पहलू की जांच, सीएम धामी के बड़े फैसले से बढ़ी न्याय की उम्मीद; देवप्रयाग विधायक की मांग पर हुई कार्रवाई
देहरादून की चर्चित सृष्टि कंडारी मौत मामला: पति और ननद गिरफ्तार, सास की भूमिका जांच के घेरे में; वीडियो बना जांच का सबसे अहम सबूत
E20 फ्यूल पर देशभर में सियासी घमासान: केजरीवाल ने सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें, कहा- ‘शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, E20 सस्ता करो’
यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: लखनऊ से वाराणसी और गोरखपुर तक 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले, कई ADG को मिली नई जिम्मेदारी
मसूरी में 200 साल पुरानी कब्रगाह पर प्रशासन का एक्शन: अंतिम नमाज स्थल भी हटाया गया, विरोध में सड़क पर उतरा मुस्लिम समुदाय; जानिए पूरा मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?