By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज गंगा विलास ने असम में प्रवेश किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज गंगा विलास ने असम में प्रवेश किया
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज गंगा विलास ने असम में प्रवेश किया

The Hill India News
Last updated: February 17, 2023 3:48 pm
The Hill India News
Published: February 17, 2023
Share
SHARE

एमवी गंगा विलास आज सुबह लगभग 10:30 बजे भारत-बांग्लादेश सीमा पर जीरो पॉइंट पर पहुंचा, जिसके बाद यह 32 किमी आगे चलकर आज शाम 04:00 बजे धुबरी बंदरगाह पहुंचा। जीरो पॉइंट से पांडु बंदरगाह तक की यात्रा के दौरान सर्वेक्षण पोत एसएल सुबनसिरी द्वारा क्रूज पोत का अनुरक्षण किया जा रहा है।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के असम में धुबरी में गंगा विलास क्रूज जहाज के आगमन को पूर्वोत्तर भारत के परिवर्तन की दिशा में अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन में एक ‘ऐतिहासिक पल’ बताया। मंत्री ने इस ऐतिहासिक क्षण पर असम और पूर्वोत्तर के लोगों को बधाई दी, जो नदी पर्यटन की विशाल संभावनाओं को खोलने करने के लिए तैयार है, जिससे ब्रह्मपुत्र के किनारे के लोगों के लिए विकास का मार्ग खुलेगा।

इस अवसर पर बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “आज का दिन असम के लोगों और पूर्वोत्तर भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। गंगा विलास की सफल यात्रा से असम के व्यापार और वाणिज्य की महिमा को पुनः प्राप्त करने के हमारे प्रयास को जबरदस्त बढ़ावा मिला। विभाजन से पहले हमारा अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से फलते-फूलते व्यापार और वाणिज्य का इतिहास रहा है। संभावनाओं को वास्तविकता में बदलते ही गंगा विलास की सफल यात्रा ने संभावनाओं, अवसरों और वास्तविकताओं का एक नया द्वार खोल दिया है। परिवहन के माध्यम से परिवर्तन लाने के हमारे ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के दृष्टिकोण को साकार किया गया है क्योंकि गंगा विलास ने अपनी यात्रा के असम चरण में प्रवेश किया है। जहाज पर सवार पर्यटकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया गंगा और ब्रह्मपुत्र पर नदी क्रूज पर्यटन के उज्ज्वल दिनों की संभावना को प्रदर्शित करती है। हमारे देश के अंदरूनी हिस्सों में विकास लाने के लिए नदी प्रणालियों के हमारे समृद्ध अंतर संपर्क को फिर से सक्रिय करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अंतर्देशीय जल परिवहन का यह अद्भुत क्षण पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्रगति और विकास का द्वार खोलेगा, क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शक्तिशाली नेतृत्व में भारत के विकास के इंजन के रूप में आगे बढ़ने के लिए तैयार है।”

प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी ने 13 जनवरी, 2023 को वाराणसी से ऐतिहासिक क्रूज सेट को झंडी दिखाकर रवाना किया था और भारतीय राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बांग्लादेश से होते हुए अपनी यात्रा के 39वें दिन असम के धुबरी पहुंची। दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज के रूप में वर्णित गंगा विलास द्वारा वाराणसी से बोगीबील यात्रा 1 मार्च, 2023 को पूरी होने वाली है, जब यह 51 दिन में डिब्रूगढ़ के बोगीबील पहुंचेगी।

धुबरी पहुंचने पर, जहाज को ब्रह्मपुत्र के किनारे लगाया गया और मेहमानों को इमिग्रेशन क्लीयरेंस के लिए एमवी प्रतिमा के माध्यम से धुबरी सीमा शुल्क बंदरगाह पर जेट्टी तक ले जाया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा पर यात्रा करने वाले 28 पर्यटकों का स्वागत धुबरी के उपायुक्त के साथ-साथ भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के क्षेत्रीय निदेशक के साथ-साथ आईडब्ल्यूटी और सरकार के पर्यटन विभागों के अन्य अधिकारियों ने किया। पर्यटकों को जलपान दिया गया। उन्होंने असम के राजकीय पेय चाय के साथ परोसे जाने वाले स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। क्षेत्र के कई स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) ने स्टाल लगाए जहां पर्यटकों ने जूट से बने उत्पादों, टेराकोटा से बने कलाकृतियों और कुहिला जैसे स्थानीय शिल्पों के व्यापक रूप प्रदर्शन को देखा। एक नृत्य मंडली ने पारंपरिक कोच राजबोंगशी नृत्य भी किया। पर्यटकों ने ब्रह्मपुत्र के किनारे एक आरामदायक शाम का आनंद लिया।

IMG_256

IMG_256
धुबरी शहर और उसके आसपास एक विस्तृत दौरा तैयार किया गया है जहां स्थानीय सांस्कृतिक विरासत, शिल्प और अन्य पर्यटक आकर्षणों को दिखाया जाएगा। पर्यटक टेराकोटा से बने कलाकृतियों के उत्पादन को देखने के लिए शिल्प के लिए प्रसिद्ध असारीकंडी गांव का दौरा करेंगे। विक्टोरिया पार्क की यात्रा के साथ गुरु तेग बहादुर साहिब जी की धार्मिक यात्रा और पवित्र पीपल के पेड़ के दर्शन की भी योजना बनाई गई है। गंगा विलास कल दोपहर के आसपास यानी, 18 फरवरी, 2023 को धुबरी से गोलपारा तक अपनी आगे की यात्रा फिर से शुरू करेगा।

You Might Also Like

UP: ट्रक-ट्रैक्टर की मिर्जापुर में खौफनाक टक्कर, 10 की मौत व 3 लोग बुरी तरह घायल
नंदा गौरा योजना: ‘बेटियों की उच्च शिक्षा से खिलवाड़ क्यों?’ उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से दो हफ्ते में मांगा जवाब
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह पर पुलिस सख्त, तीन फेसबुक पेजों पर मुकदमा दर्ज
बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग की सख्ती, 334 निष्क्रिय राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के उडियारी गांव में बिना पानी के थमाए गए बिल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन
TAGGED:AssamcruiseentersGangalongestriverVilasWorld's
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?