By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद ही मेरा ‘सुरक्षा कवच’ है -प्रधानमंत्री मोदी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद ही मेरा ‘सुरक्षा कवच’ है -प्रधानमंत्री मोदी
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद ही मेरा ‘सुरक्षा कवच’ है -प्रधानमंत्री मोदी

The Hill India News
Last updated: February 21, 2023 5:57 pm
The Hill India News
Published: February 8, 2023
Share
SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब लोकसभा में दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि माननीया राष्ट्रपति ने दोनों सदनों को अपने दूरदर्शी संबोधन में राष्ट्र को सटीक दिशा दी है। उन्होंने कहा कि माननीया राष्ट्रपति के संबोधन ने भारत की ‘नारी शक्ति’ को प्रेरित किया है और भारत के जनजातीय समुदायों में गर्व की भावना उत्‍पन्‍न करते हुए उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने राष्ट्र के ‘संकल्प से सिद्धि’ का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि तरह-तरह की चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन 140 करोड़ भारतीयों के दृढ़ संकल्प से देश हमारे रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को पार कर सकता है। उन्होंने कहा कि सदी में एक बार आने वाली आपदा और युद्ध के दौरान देश को सटीक ढंग से संभालने से हर भारतीय आत्मविश्वास से भरा हुआ है। व्‍यापक उथल-पुथल के इस दौर में भी भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्‍व में भारत को लेकर सकारात्मकता और आशा है। प्रधानमंत्री ने इस सकारात्मकता का श्रेय स्थिरता, भारत की वैश्विक साख, भारत की बढ़ती क्षमता और भारत में उभरती नई संभावनाओं को दिया। प्रधानमंत्री ने देश में भरोसे के माहौल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में स्थिर और निर्णायक सरकार है। उन्होंने इस विश्वास को रेखांकित किया कि आज सुधार मजबूरी से नहीं, बल्कि दृढ़ विश्वास से लागू किए जाते हैं।  प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज पूरी दुनिया भारत की समृद्धि में अपनी समृद्धि देख रही है।’

प्रधानमंत्री ने 2014 से पहले के दशक की ओर ध्यान दिलाया और कहा कि 2004 से 2014 के बीच के साल घोटालों से भरे रहे और साथ ही देश के कोने-कोने में आतंकी हमले हो रहे थे। इस दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट देखी गई और वैश्विक मंचों पर भारत की आवाज बहुत ही कमजोर हो गई। वह युग ‘मौके में मुसीबत’ वाला था।

इस बात पर बल देते हुए कि देश आज आत्मविश्वास से भरा है और अपने सपनों एवं संकल्पों को साकार कर रहा है, प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया आशा भरी नजरों से भारत की ओर देख रही है और इसका श्रेय भारत की स्थिरता व संभावनाओं को देती है। उन्होंने कहा कि यूपीए के तहत भारत को ‘खोया हुआ दशक’ कहा जाता था, जबकि आज लोग वर्तमान दशक को ‘भारत का दशक’ कह रहे हैं।

भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए, प्रधानमंत्री ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए रचनात्मक आलोचना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आलोचना एक ‘शुद्धि यज्ञ’  की तरह है। प्रधानमंत्री ने कहा कि रचनात्मक आलोचना के बजाय कुछ लोग बाध्यतावश आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान, हमने ऐसे आलोचक देखे हैं जो रचनात्मक आलोचना के बजाय निराधार आरोप लगाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह की आलोचना उन लोगों को सही नहीं मालूम होगी जो पहली बार बुनियादी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह एक राजवंश के बजाय, 140 करोड़ भारतीयों के परिवार के सदस्य हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “140 करोड़ भारतवासियों का आशीर्वाद मेरा ‘सुरक्षा कवच’ है।”

प्रधानमंत्री ने वंचित और उपेक्षित लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और जोर देकर कहा कि सरकार की योजनाओं का सबसे बड़ा लाभ दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और कमजोर वर्गों को मिला है। भारत की नारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि जब भारत की माताएं सशक्त होती हैं, तो लोग सशक्त होते हैं, और जब लोग सशक्त होते हैं तो यह समाज को सशक्त बनाता है जिससे देश सशक्त होता है। उन्होंने इस तथ्य को भी रेखांकित किया कि सरकार ने मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा किया है और उनकी ईमानदारी के लिए उन्हें सम्मानित किया है। इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि भारत के आम नागरिक सकारात्मकता से भरे हुए हैं, प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय समाज में नकारात्मकता से निपटने की क्षमता है, लेकिन वह इस नकारात्मकता को कभी स्वीकार नहीं करता है।

You Might Also Like

‘नेशनल लाईवस्टाॅक मिशन योजना’ के अन्तर्गत, CM धामी ने की केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री से भेंट
नई दिल्ली : आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की छठी बैठक नई दिल्ली में आयोजित
देहरादून में खुला उत्तराखंड का पहला आधुनिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, प्रमाण पत्र से लेकर रोजगार प्रशिक्षण तक एक ही छत के नीचे सुविधाएं
उत्तराखंड में परिसीमन पर नई बहस: ‘सेवन सिस्टर्स’ मॉडल की तर्ज पर पुनर्गठन की मांग तेज
पिथौरागढ़ में ट्रेकर्स के लिए पंजीकरण अनिवार्य, आदि कैलाश मार्ग पर फर्जीवाड़ा पकड़ने के बाद प्रशासन सख्त
TAGGED:'suraksha kavach'140 croreblessingscountrymenNew DelhiPrime Minister Modi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

संजू सैमसन ने रचा इतिहास! धोनी-पंत समेत बड़े विकेटकीपर पीछे, अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में 57 रन से बनाया महारिकॉर्ड

The Hill India News
The Hill India News
September 16, 2026
पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का खेल! STF का छापा पड़ा तो सामने आया बड़ा राज, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल और 10 कोडीन सिरप बरामद
एम्स ऋषिकेश में नौकरी का झांसा देकर बड़ा खेल! फर्जी नियुक्ति पत्र और ₹2 लाख कैश के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे खुला भर्ती फ्रॉड का राज
रुद्रप्रयाग में स्थापित होगा बदरीनाथ वेद महाविद्यालय, संसारी में चुनी गई 22 नाली भूमि; जानें मोदी सरकार की चारधाम-चार वेद महाविद्यालय योजना
पाकिस्तान में बनी फेयरनेस क्रीम को लेकर सरकार का बड़ा अलर्ट! CDSCO ने कहा- न खरीदें, सेहत के लिए पैदा कर सकती हैं गंभीर खतरा
अल्मोड़ा में गूंजे मां नंदा-सुनंदा के जयकारे, ऐतिहासिक नंदादेवी महोत्सव का भव्य आगाज; कुमाऊंनी रंग में रंगा पूरा शहर
86 साल पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली नई जिंदगी! छह राज्यों ने किया MoU, 15,000 करोड़ से ज्यादा की योजना से बदलेगा पानी-बिजली का पूरा गणित
उत्तराखंड में कमजोर पड़ा मानसून, अब बारिश का जोर थमेगा! 21 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बड़ी राहत! दोबारा खुला फीस जमा करने का पोर्टल, 21 सितंबर तक पूरा करना होगा एडमिशन
दिशा सालियान केस में सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी! बोले- ‘मैं दिशा से कभी नहीं मिला, मेरा नाम घसीटना बेहद दुखद’, CBI जांच में करूंगा पूरा सहयोग
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?