By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : ‘मानव इस ग्रह को अपने विशिष्ट विशेषाधिकार के रूप में नहीं ले सकती’ -जगदीप धनखड़
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : ‘मानव इस ग्रह को अपने विशिष्ट विशेषाधिकार के रूप में नहीं ले सकती’ -जगदीप धनखड़
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : ‘मानव इस ग्रह को अपने विशिष्ट विशेषाधिकार के रूप में नहीं ले सकती’ -जगदीप धनखड़

The Hill India News
Last updated: December 24, 2022 3:21 pm
The Hill India News
Published: December 24, 2022
Share
SHARE

वन, भारतीय लोकाचार, चेतना और संस्कृति का एक अभिन्न व प्रमुख हिस्सा रहा है: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण की खराब होती स्थिति से निपटने के लिए सामूहिक वैश्विक कार्रवाई का आह्वाहन किया

‘मानव इस ग्रह को अपने विशिष्ट विशेषाधिकार के रूप में नहीं ले सकती’

उपराष्ट्रपति ने 2021 बैच के भारतीय वन सेवा प्रोबेशनर्स के साथ बातचीत की

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण की खराब होती स्थिति की व्यापक चुनौतियों से निपटने के लिए सभी देशों से सामूहिक कार्रवाई करने का आह्वाहन किया। उपराष्ट्रपति ने प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा,“मानव जाति इस ग्रह को अपने विशिष्ट विशेषाधिकार के रूप में नहीं ले सकतीं।”

उपराष्ट्रपतिने आज संसद भवन परिसर में भारतीय वन सेवा के 2021 बैच के प्रोबेशनर्स के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने वन सेवा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘आप हमारे जनजातीय समुदायों के साथव्यवहार स्थापित करेंगे औरउनकी प्राचीन संस्कृति का मौलिक अनुभव प्राप्त करेंगे। आपके पास उनकी जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने का एक दैवीय अवसर होगा।’

धनखड़ ने आगे वनों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वन भारतीय लोकाचार, चेतना और संस्कृति का एक अभिन्न और मुख्य हिस्सा रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने बताया कि भारत वन संपदा के मामले में विश्व के शीर्ष 10 देशों में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को ‘प्रकृति का राजदूत’ बताते हुए उनसे’मानव जाति की सेवा के लिए प्रकृति की सेवा’ करने का अनुरोध किया।

उपराष्ट्रपति ने पर्यावरण की खराब होती स्थिति के मुद्दे पर कहा कि लोगों के लालच के कारण गांव की साझा भूमि और प्राकृतिक जलाशय जैसी सुविधाएं कम होती जा रही हैं।

उपराष्ट्रपति ने राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों के एक हिस्से के तहत’वनों की सुरक्षा और संरक्षण’ को शामिल करने के लिए संविधान निर्माताओं की सोच की प्रशंसा की। उन्होंने आगे रेखांकित किया कि नागरिकों के लिए मौलिक कर्तव्यों जैसे ‘प्राकृतिक पर्यावरण की सुरक्षा और जीवित प्राणियों के लिए करुणा’ को शामिल करने के लिए संविधान में संशोधन किया गया था। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा में लोगों को शामिल करने और उनकी भागीदारी में सुधार के लिए अधिक पहल करने का आह्वाहन किया।

इस अवसर पर माननीय उपराष्ट्रपति के सचिव  सुनील कुमार गुप्ता, राज्य सभा के महासचिव  पीसी मोदी, वन महानिदेशक व विशेष सचिव  सीपी गोयल, राज्य सभा की अपर सचिव डॉ. वंदना कुमार, देहरादून स्थितइंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) के निदेशक भारत ज्योति और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You Might Also Like

Dehradun: डीएम का जनदर्शन: भूमि विवाद, ऋण-जुर्माना, पेंशन, आवास, अवैध कब्जा सहित कु — कुल 176 शिकायतें दर्ज
उत्तराखंड: भालुओं से फसल नुकसान पर मुआवजे की मांग को लेकर रीजनल पार्टी का वन विभाग मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
उत्तराखंड में लागू हुआ सशक्त भू-कानून, राज्यपाल ने विधेयक को दी मंजूरी
New Delhi: आकाशीय बिजली गिरने से झारखंड में कम से कम 12 लोगों की मौत
उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे के लिए समझौता
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

सितारगंज तहसील में रिश्वत कांड पर बवाल: विजिलेंस टीम रातभर रही ‘कैद’, 20 घंटे तक ठप रहा सरकारी कामकाज, वार्ता के बाद खुला गतिरोध

The Hill India News
The Hill India News
July 30, 2026
जनसेवा के प्रतीक हीरा सिंह बिष्ट को नम आंखों से श्रद्धांजलि, परवादून कांग्रेस ने कहा- उनके आदर्श हमेशा दिखाएंगे राह
‘मैन इन ब्लू’ से ‘केसरिया जर्सी’ तक: भारतीय हॉकी टीम की नई ड्रेस पर छिड़ा सियासी संग्राम, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल; हॉकी इंडिया ने दी तकनीकी वजह
न्यू नोएडा की ओर बढ़ा बड़ा कदम: 37 गांवों में शुरू होगी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया, जेवर एयरपोर्ट जैसा मिलेगा बंपर मुआवजा, NCR के विकास को मिलेगी नई उड़ान
पैलेट गन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘बिना स्पष्ट प्रोटोकॉल नहीं चलेगा बल प्रयोग’, केंद्र सरकार से मांगी SOP; विरोध प्रदर्शनों में इस्तेमाल के नियम तय करने के संकेत
हरिद्वार बना शिवमय: 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार देवभूमि, कांवड़ मेले का भव्य शुभारंभ; 6000 जवान तैनात, स्कूलों में छुट्टियां
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग कोर्ट नहीं, केवल जांच, सलाह और सिफारिश तक सीमित; NCSC की शक्तियों पर ऐतिहासिक टिप्पणी
गाजा में फिर बढ़ा तनाव: मस्जिद पर हवाई हमले के बाद मची अफरा-तफरी, इजरायल-हमास संघर्ष के बीच उठे गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा पर बड़ा संकट: भारी भूस्खलन से पैदल मार्ग बंद, गौरीकुंड के पास गिरे विशाल बोल्डर; यात्रियों की आवाजाही रोकी गई
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक संदेश के साथ खत्म किया शानदार सफर; टीम इंडिया के लिए यादगार रहा योगदान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?