By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पुणे : सैनिकों की तरह किसान भी वंदनीय, देश का पेट भरने के लिए करते हैं त्याग- कृषि मंत्री
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पुणे : सैनिकों की तरह किसान भी वंदनीय, देश का पेट भरने के लिए करते हैं त्याग- कृषि मंत्री
देशफीचर्ड

पुणे : सैनिकों की तरह किसान भी वंदनीय, देश का पेट भरने के लिए करते हैं त्याग- कृषि मंत्री

The Hill India News
Last updated: November 1, 2022 12:33 pm
The Hill India News
Published: November 1, 2022
Share
SHARE

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के आतिथ्य में हुआ बागवानी मूल्य श्रृंखला के विस्तार पर कार्यक्रम

कृषि उत्पादों के व्यापार का अधिकतम पैसा किसानों को मिलना चाहिए- श्री तोमर

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि हमारे किसान, देश की रक्षा के लिए काम करने वाले सैनिकों की तरह वंदनीय-अभिनंदनीय है। देश का पेट भरने के लिए किसान कई तरह के त्याग करते है। रक्षा व खेती, दोनों क्षेत्रों में काम करना देश के लिए काम करना है। इन क्षेत्रों में काम करने वाले आजीविका कमाते है, साथ ही देश की आत्मा को मजबूत करते है।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने यह बात आज पुणे में, भारत में बागवानी मूल्य श्रृंखला का विस्तार संबंधी कार्यक्रम में कही। इसका आयोजन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किया, जिसमें किसान, एफपीओ, स्‍टार्टअप्‍स, बैंकर्स सहित बागवानी से जुड़े लोग उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्री तोमर ने कहा कि गांव, देश की आत्मा हैं। गांव समृद्ध व आत्मनिर्भर होंगे तो देश अपने-आप समृद्ध व आत्मनिर्भर होगा। कृषि हमारी प्रधानता है, अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। खेती के क्षेत्र को अग्रणी बनाने की आवश्यकता है क्योंकि खेती व गांवों की पारंपरिक अर्थव्यवस्था देश की सबसे बड़ी ताकत है। कितनी भी प्रतिकूल परिस्थिति आ जाएं, ये अर्थव्यवस्था को खड़ा रखने में मददगार साबित होंगे, कोविड कालखंड में भी यह सबने देखा है। उन्होंने कहा कि हमें किसानों की आमदनी की चिंता करने की जरूरत है। व्यापारी-उद्यमी को ध्यान रखना चाहिए कि कृषि उत्पादों के व्यापार का अधिकतम पैसा किसान को मिलना चाहिए। इससे हमारे किसान समृद्ध होंगे और अगली पीढ़ी भी खेती करने के लिए प्रेरित होगी और कृषि में तकनीक का उपयोग बढ़ाकर रोजगार के अवसर गांवों में ही बढ़ाए जा सकेंगे। भौतिकता के इस युग के साथ हमें खुद में परिवर्तन के साथ ही कृषि को बदलने व नए आयाम जोडऩे की जरूरत है, इस बात को सरकार भली-भांति जानती है।

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी गत 8 वर्षों से देशज पद्धतियों पर जोर दे रहे हैं। खेती की देशी विधाओं का आधुनिक युग के अनुरूप किस तरह परिवर्तन हो, यह दुनिया की प्रतिस्पर्धा में कैसे टिक सके, इस दिशा में मोदीजी लगातार आग्रह करते हैं। उन्होंने किसानों की आमदनी बढ़ाने की सिर्फ बात ही नहीं की, बल्कि राज्य सरकारों व किसानों को जोड़ते हुए अनेक उपाय किए है। एग्री स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया, किसानों को फसल बीमा का सुरक्षा कवच दिया। खेती के समक्ष चुनौतियों के शीघ्र  समाधान की कोशिशें की, गांवों में ही पढ़े-लिखे युवाओं के लिए खेती से जुड़े रोजगार की उपलब्धता के साथ गांवों से पलायन रोकने के लिए भी प्रयत्न किए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। आज युवा, सेवानिवृत्त कमर्चारी, कार्पोरेट क्षेत्र से जुड़े लोग भी खेती के लिए आगे आ रहे हैं। जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति भी लोगों की रूचि बढ़ रही है। कृषि उत्पादों का 4 लाख करोड़ रु. का रिकार्ड निर्यात हुआ है।

खेती-किसानी को बढ़ावा देने, किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए एक के बाद एक योजनाएं लागू की गई, जिनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान), एक लाख करोड़ रु. का कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन, ड्रोन टेक्नालाजी, ई-नाम, पीएम सिंचाई जैसी अनेक अहम योजनाएं है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020SKU.jpg

तोमर ने कहा कि आज खाद्यान्न के मामले में भारत आत्मनिर्भर है, वहीं हम दुनिया को आपूर्ति कर रहे हैं। अधिकांश कृषि उत्पादों में भारत दुनिया में पहले या दूसरे नंबर पर हैं। हमारी कोशिश सभी उत्पादों में पहले क्रम पर खड़े होने की है, इस दिशा में भारत सरकार तेजी से काम कर रही है। खाद्यान्न फसलों के साथ ही बागवानी की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। छोटे किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बागवानी मिशन प्रारंभ किया, वहीं क्लस्टर कार्यक्रम संचालित किया व एफपीओ की स्कीम प्रारंभ की। कोशिश है कि छोटे-छोटे किसान मिलकर खेती करें, जिससे उन्हें अधिकाधिक लाभ मिलें। एफपीओ व क्लस्टर सिस्टम में एकजुट होने पर किसानों को व्यापारियों के पास नहीं जाना होगा, बल्कि व्यापारी उनके पास उपज खरीदी के लिए आने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन के साथ-साथ बागवानी क्षेत्र, विशेषकर सब्जियों व फूलों की खेती किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। श्री तोमर ने कहा कि फल-सब्जियों व मिलेट की खेती पर ध्यान देना जरूरी है क्योंकि पोषक तत्वों के लिए सिर्फ खाद्यान्न से काम नहीं चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री  मोदी के प्रस्ताव पर भारत की अगुवाई में 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां की गई है।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार व फल उत्पादन (वानिकी) मंत्री  संदीपनि राव, केंद्रीय कृषि सचिव  मनोज अहूजा, अपर सचिव अभिलक्ष लिखी, संयुक्त सचिव प्रिय रंजन, बागवानी आयुक्त  प्रभात कुमार, महाराष्ट्र के कृषि सचिव  एकनाथ नावले, अन्य ने संबोधित किया। इस अवसर पर  तोमर ने किसानों व अन्य का सम्मान किया व बागवानी प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया।

You Might Also Like

संसद में आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संग्राम तय, सरकार को घेरेगा विपक्ष; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे रखेंगे पक्ष
उत्तराखंड: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में कथित अनियमितताओं पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य और केंद्र सरकार से मांगा जवाब
नई दिल्ली : मिलेट्स का उत्पादन व खपत बढ़ाने के लिए मिशन मोड में काम- केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर
उत्तराखंड में शिक्षा का डिजिटल युग: मुख्यमंत्री धामी ने किया वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी का दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, मरीजों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेशस्पोर्ट्स

तेहरान से वर्ल्ड कप तक: क्या अमेरिका-ईरान तनाव की कीमत चुका रही है ईरानी फुटबॉल टीम?

The Hill India News
The Hill India News
June 17, 2026
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: फॉर्महाउस, बंगले और करोड़ों की संपत्ति के आरोपों में घिरे 6 अहम किरदार, एसआईटी जांच से बढ़ी हलचल
पेपर लीक से डेटा लीक तक: क्यों सवालों के घेरे में है टेलीग्राम? भारत समेत कई देशों ने दिखाई सख्ती, जानिए पूरा मामला
लखनऊ मेट्रो का महाविस्तार: 10 नए कॉरिडोर से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, बाराबंकी से उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो
किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ: अमित शाह के हस्तक्षेप से खत्म हुआ वर्षों पुराना विवाद, उत्तराखंड को बड़ी राहत
व्हाइट हाउस में ट्रंप पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, ड्रोन और स्नाइपर से जन्मदिन समारोह को दहलाने की थी तैयारी, मां की सूचना से पकड़े गए 5 आरोपी
उत्तराखंड में एसटी प्रमाण पत्रों पर बड़ा विवाद: राज्य गठन के बाद जारी सभी प्रमाण पत्रों की जांच की मांग, सरकारी लाभों की भी हो सकती है समीक्षा
उत्तराखंड: कर्णप्रयाग हिंसा के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की बड़ी अपील, धर्म रक्षा के लिए हैं शस्त्र, दुरुपयोग से बचें श्रद्धालु
मेसी का महाविस्फोट: विश्व कप में रचा इतिहास, सबसे अधिक गोल करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बने
शिवसेना UBT में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी! आखिर क्यों उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने को तैयार दिख रहे हैं सांसद?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?