By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गुजरात : केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने साणंद में 350 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का भूमिपूजन किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गुजरात : केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने साणंद में 350 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का भूमिपूजन किया
देशफीचर्ड

गुजरात : केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने साणंद में 350 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का भूमिपूजन किया

Rajesh Dabral
Last updated: September 26, 2022 4:54 pm
Rajesh Dabral
Published: September 26, 2022
Share
SHARE

 अमित शाह ने साइंस सिटी के पास अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा निर्मित भाडज ओवरब्रिज और विरोचनानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं AUDA द्वारा निर्मित मिलन केंद्र-समाज वाडी का उद्घाटन किया, श्री शाह ने पौराणिक मंदिर मेलडी माताजी के दर्शन व पूजन भी किया

अमित शाह ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी जी ने ESIC स्कीम को और उपयोगी बनाकर इसे आगे बढ़ाने का काम किया है

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रति एक होलिस्टिक अप्रोच को अपनाया है जिसके तीन हिस्से हैं

मेडिकल साइंस से जुड़े सभी प्रकार के इन्फ्रास्ट्रक्चर और मानव संसाधनों का विस्तार करना, आयुष जैसी पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को मुख्यधारा में लाना और तकनीक के माध्यम से देश के सभी गावों में एक्सपर्ट सुविधा पहुंचाना

इस 350 बिस्तरों वाले अस्पताल में ओपीडी, इनडोर सुविधाएं, एक्स-रे, रेडियोलॉजी, प्रयोगशाला, ऑपरेशन थियेटर, प्रसूति, आईसीयू और अल्ट्रासाउंड सहित कई अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी

शुरूआत में साढ़े नौ एकड़ में बनने वाले 350 बिस्तर वाले इस अस्पताल को बनाने में 500 करोड़ रूपए की लागत आएगी

श्रम मंत्रालय ने दूरदर्शिता के साथ इस प्रकार की व्यवस्था की है कि ज़रूरत पड़ने पर इसे तुरंत 350 से 500 बिस्तर वाला अस्पताल बनाया जा सकेगा

इस अस्पताल से साणंद और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 12 लाख श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही इस इलाक़े के सभी ग्रामीणों को लाभ होगा

2013-14 में देश में सिर्फ़ 387 मेडिकल कॉलेज थे, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इन्हें बढ़ाकर 2021-22 में इनकी संख्या बढ़ाकर 596 करने का काम किया

एमबीबीएस की सीटों की संख्या 51000 से बढ़ाकर 89 हज़ार करने और पीजी सीटें 31000 से बढ़ाकर 60 हज़ार करने का काम मोदी सरकार ने किया है

मोदी सरकार ने 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का कार्ड देकर पांच लाख रूपए तक की स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ़्त देने का काम किया है

गुजरात सरकार ने भी माता मृत्युदर, शिशु मृत्युदर औऱ संस्थागत डिलीवरी जैसे कठिन मानकों में बहुत अच्छे तरीक़े से सुधार किया है

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात के साणंद में 350 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का भूमिपूजन किया।

अमित शाह ने साइंस सिटी के पास अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा निर्मित भाडज ओवरब्रिज और विरोचनानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं AUDA द्वारा निर्मित मिलन केंद्र-समाज वाडी का उद्घाटन किया।

अमित शाह ने पौराणिक मंदिर मेलडी माताजी के दर्शन व पूजन भी किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय श्रम एवं रोज़ग़ार मंत्री  भूपेन्द्र यादव और श्रम एवं रोज़ग़ार राज्यमंत्री  रामेश्वर तेली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर  अमित शाह ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस 350 बिस्तरों वाले अस्पताल में ओपीडी, इनडोर सुविधाएं, एक्स-रे, रेडियोलॉजी, प्रयोगशाला, ऑपरेशन थियेटर, प्रसूति, आईसीयू और अल्ट्रासाउंड सहित कई अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और इसे सबके लिए एक परिपूर्ण अस्पताल बनाने का काम किया जाएगा।शुरूआत में साढ़े नौ एकड़ में बनने वाले 350 बिस्तर वाले इस अस्पताल को बनाने में 500 करोड़ रूपए की लागत आएगी और श्रम मंत्रालय ने दूरदर्शिता के साथ इस प्रकार की व्यवस्था की है कि ज़रूरत पड़ने पर इसे तुरंत 350 से 500 बिस्तर वाला अस्पताल बनाया जा सकेगा। श्री शाह ने कहा कि इस अस्पताल से साणंद और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 12 लाख श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही साणंद तहसील के सभी ग्रामीणों को लाभ होगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री और  भूपेन्द्र यादव जी के श्रम मंत्री बनने के बाद से ESIC स्कीम बहुत सार्थक होने लगी है और इस योजना को बहुत आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल बनने के बाद यहां मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए भी गुजरात सरकार भूमि उपलब्ध कराएगी।  शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रति एक होलिस्टिक अप्रोच को अपनाया है जिसके तीन हिस्से हैं। पहला, मेडिकल साइंस से जुड़े सभी प्रकार के इन्फ्रास्ट्रक्चर और मानव संसाधनों का विस्तार करना। दूसरा, आयुष जैसी पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को मुख्यधारा में लाना और तीसरा, तकनीक के माध्यम से देश के सभी गावों में एक्सपर्ट सुविधा पहुंचाना।

अमित शाह ने कहा कि 2013-14 में देश में सिर्फ़ 387 मेडिकल कॉलेज थे और 2021-22 में इनकी संख्या बढ़ाकर 596 करने का काम देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने किया। एमबीबीएस की सीटों की संख्या 51000 से बढ़ाकर 89 हज़ार करने का काम मोदी सरकार ने किया। पीजी सीटें 31000 से बढ़ाकर 60 हज़ार करने का भी काम मोदी सरकार ने किया। इसके अलावा 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का कार्ड देकर पांच लाख रूपए तक की स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ़्त देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने भी माता मृत्युदर, शिशु मृत्युदर औऱ संस्थागत डिलीवरी जैसे कठिन मानकों में बहुत अच्छे तरीक़े से सुधार किया है। उन्होंने कहा कि साणंद क्षेत्र के लगभग 3 लाख श्रमिकों के लिए ये अस्पताल बहुत अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

You Might Also Like

उत्तराखंड में वनाग्नि का बढ़ता संकट: गढ़वाल मंडल में रिकॉर्ड आग की घटनाएं, बारिश से मिली अस्थायी राहत
अमृतसर : मलेशिया से आया यात्री से 8 किलो ड्रग्स जिसकी कीमत 8.17 करोड़ रुपये आंकी गयी..
New Delhi: अमेरिका में राहुल गाँधी बोले “मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है” किरेन रिजिजू बोले “बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण”
Uttarakhand: विजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक पर अर्पित किया पुष्पचक्र, वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली: अप्रैल की शुरुआत में बदला मौसम, बारिश से गिरा तापमान, उत्तर भारत में फिर बरसात के आसार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?