उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बीच परवादून जिला कांग्रेस कमेटी ने मतदाताओं को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह निर्णय उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के निर्देश पर लिया गया है।
परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य एस.आई.आर. प्रक्रिया के तहत नोटिस प्राप्त मतदाताओं को मार्गदर्शन देना, आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग करना तथा उनका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित बनाए रखने में सहायता प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होता है, इसलिए कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए कांग्रेस पूरी गंभीरता से कार्य करेगी। यदि किसी मतदाता को दस्तावेजों या प्रक्रिया से जुड़ी कोई परेशानी आती है, तो समिति उसकी हरसंभव मदद करेगी।
इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय (डोईवाला) एवं ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कार्यालय में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां से मतदाताओं को आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
समिति में शामिल प्रमुख सदस्य
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से:
- गजेंद्र विक्रम शाही
- भगवती प्रसाद सेमवाल
- राकेश सिंह
- अभिनव मलिक
- देवेंद्र प्रजापति
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से:
- उमेद बोरा
- करतार नेगी
- महेश लोधी
- भव्य चमोला
- महेश कुकरेती
मोहित उनियाल ने कहा कि समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से क्षेत्र में कार्य करेंगे और हर पात्र मतदाता तक पहुंचकर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएंगे, ताकि दस्तावेजी प्रक्रिया या जानकारी के अभाव में किसी भी नागरिक का नाम मतदाता सूची से न कटे।
उन्होंने कहा कि यदि किसी नागरिक को SIR अभियान से संबंधित कोई समस्या आती है, तो वह डोईवाला और ऋषिकेश में स्थापित कांग्रेस के कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकता है। समिति का उद्देश्य मतदाताओं को समय पर सही जानकारी, आवश्यक मार्गदर्शन और दस्तावेजी सहायता उपलब्ध कराना है।
राजनीतिक दृष्टि से भी इस पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मतदाता सूची का सही एवं पारदर्शी होना लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। ऐसे में कांग्रेस का कहना है कि उसका प्रयास प्रत्येक पात्र मतदाता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़कर रखना है। इसी उद्देश्य से गठित 10 सदस्यीय समिति आने वाले दिनों में SIR अभियान के दौरान पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगी।
