By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली: कृषि क्षेत्र में विकास को उत्प्रेरित करने में उद्योग जगत की जिम्मेदारी: उपराष्ट्रपति
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली: कृषि क्षेत्र में विकास को उत्प्रेरित करने में उद्योग जगत की जिम्मेदारी: उपराष्ट्रपति
देशफीचर्ड

नई दिल्ली: कृषि क्षेत्र में विकास को उत्प्रेरित करने में उद्योग जगत की जिम्मेदारी: उपराष्ट्रपति

Rajesh Dabral
Last updated: September 28, 2022 5:16 pm
Rajesh Dabral
Published: September 21, 2022
Share
The Vice President, Shri Jagdeep Dhankhar addressing at the inaugurates of AIMA's 49th National Management Convention, in New Delhi on September 20, 2022.
SHARE

आत्मनिर्भर बनने के भारत के मिशन में ‘अग्रणी उद्योगपतियों’ की भूमिका महत्वपूर्ण: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति ने भारत के जीवंत स्टार्ट-अप क्षेत्र की सराहना करते हुए कहा, भारत के उद्यमियों की वैश्विक स्तर पर पहचान

उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ ने एआईएमए के 49वें राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ ने आज व्यापार और उद्योग जगत के अग्रणी उद्योगपतियों से आत्मनिर्भर बनने के भारत के मिशन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। भारतीय उद्योग जगत की क्षमता और दक्षता पर विश्वास व्यक्त करते हुए श्री धनखड़ ने कहा, ‘भारत नए उद्यम, नए रोजगार, नए निर्यात और विकास संबंधी समस्याओं के नए समाधान तलाशकर आर्थिक विकास को गति देने के लिए अपने उद्यमियों पर भरोसा कर रहा है।’

कल नई दिल्ली में अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) के 49वें राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि “कृषि क्षेत्र के गुणात्मक उत्थान को भी उत्प्रेरित करना भी उद्योग जगत की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी” है। उन्होंने कहा, ‘यदि भारतीय किसान प्रगति करता है, तो भारत भी प्रगति करता है।‘

भारत के उद्यमों और कार्यबल को विश्व स्तरीय बनाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न  कदमों को रेखांकित करते हुए उपराष्ट्रपति ने उद्योग से कार्यबल को प्रोत्साहन देने और नवीनतम कौशलों से संपन्न बनाने का दायित्व ग्रहण करने का आह्वान किया।

भारत के स्टार्ट-अप क्षेत्र की सराहना करते हुए उसको दुनिया के श्रेष्ठतम में से एक करार देते हुए श्री धनखड़ ने कहा, “कैसे छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल उद्यमी दिखाई देने लगे हैं”। उन्होंने कहा कि भारत के समृद्ध उद्यमियों की वैश्विक स्तर पर पहचान है, और विश्व स्तर पर भारत के लाभ को अधिकतम करने के लिए उनका और अधिक उपयोग किए जाने की आवश्यकता है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि दशक के अंत तक भारत तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की दिशा में अग्रसर है और पिछले कुछ वर्षों में सरकार द्वारा किए गए सिलसिलेवार प्रणालीगत सुधारों ने कारोबार करने की सुगमता को और बेहतर किया है।

उन्होंने कहा कि जब शासन प्रणाली के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता और जवाबदेही परिलक्षित होती है, तो लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था फलते-फूलते हैं। भारत के गौरवशाली अतीत को फिर से हासिल करने के लिए उन्होंने प्रणाली में कुशलता तथा प्रतिस्पर्धा के स्तर में और सुधार लाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने भारतीय वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री विजय केलकर, श्री रमन के गर्ग, आईआरएस और श्री हर्ष पति सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष, एआईएमए को एआईएमए की फैलोशिप प्रदान की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन की एक स्मारिका का भी विमोचन किया। उन्होंने व्यापारिक समुदाय को एक साथ लाने और विकास के लिए भारत के लाभों पर ध्यान केंद्रित करने में एआईएमए के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर सी के रंगनाथन, अध्यक्ष, एआईएमए, श्रीमती रेखा सेठी महानिदेशक, एआईएमए, श्री निखिल साहनी, उपाध्यक्ष, एआईएमए और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में फूड सेफ्टी एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की प्रथम बैठक संपन्न हुई
उत्तराखण्ड : भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट, दिल्ली रेफर
यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा, पड़ेंगे 12 कोड़े
देहरादून में 9 नवम्बर को होगा “उत्तराखंड रजत जयंती” उत्सव का मुख्य कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे मुख्य अतिथि
हेलीकॉप्टर हादसों पर सख्त सीएम धामी, राज्य में हेलीकॉप्टर संचालन के लिए बनेगी कड़ी एसओपी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
अस्पताल, सर्जरी और ICU के बाद छलका अमिताभ बच्चन का दर्द! बिग बी बोले— रिकवरी ही सबसे कठिन परीक्षा
आत्मसमर्पण करो, नहीं तो जमानत जाएगी, सुप्रीम कोर्ट की सख्त चेतावनी से बढ़ीं सोनम रघुवंशी की मुश्किलें
यूपी की मेधावी बेटियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: फ्री स्कूटी, हेलमेट और पेट्रोल के साथ शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार
यूकेडी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: आशुतोष नेगी पदमुक्त, रिटायर्ड कैप्टन राकेश ध्यानी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
भारतीय क्रिकेटर पर गंभीर आरोप: रेप केस में हाई कोर्ट सख्त, गिरफ्तारी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने के निर्देश
दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर बवाल: कनॉट प्लेस में हिंसा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 FIR दर्ज, कई गंभीर धाराओं में शुरू हुई जांच
कराची की साइकिल एंबुलेंस पर मचा बवाल: सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई भी जानिए
पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘छात्रों का भविष्य सर्वोपरि, दोषियों को मिले ऐसी सजा जो बने मिसाल’
महिला ट्रेनी IPS हैरेसमेंट केस में बड़ा ट्विस्ट: ‘सुसाइड ड्रामा’, लेटर और रिश्ते के दावे से जांच ने पकड़ी नई रफ्तार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?