By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी-2026-27) का परिणाम घोषित किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी-2026-27) का परिणाम घोषित किया
उत्तराखंडफीचर्ड

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी-2026-27) का परिणाम घोषित किया

The Hill India News
Last updated: July 15, 2026 12:18 pm
The Hill India News
Published: July 15, 2026
Share
SHARE
श्रीनगर (गढ़वाल )15 जुलाई हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 17 से 20 जून 2026 तक आयोजित विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी-2026-27) का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की प्रवेश वेबसाइट https://online.hnbgu.ac.in/entrance_26 पर जाकर अपना प्रवेश परीक्षा अनुक्रमांक (Roll Number) एवं जन्मतिथि दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। इस शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) के अभ्यर्थियों हेतु 5 प्रतिशत की छूट (अर्थात 35 प्रतिशत अंक) का प्रावधान किया गया था। विश्वविद्यालय के वर्तमान नामांकित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में निरंतरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निर्धारित न्यूनतम पात्रता अंकों में अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यूईटी-2026-27 का परिणाम केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ही मान्य होगा। विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा समन्वयक डॉ. प्रीतम सिंह नेगी ने बताया कि यूईटी-2026-27 के अंतर्गत 101 से अधिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु कुल 13,900 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 9,786 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जबकि 2,276 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा के दौरान एल.एल.बी. पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में देहरादून परीक्षा केन्द्र पर सम्मिलित एक अभ्यर्थी को अनुचित साधनों का दोषी पाए जाने पर विश्वविद्यालय द्वारा उसे परीक्षा से डिबार  घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ-साथ बी.एड., बी.पी.एड., एल.एल.बी. एवं बी.लिब. में प्रवेश के इच्छुक एवं विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी पसंद के विश्वविद्यालय परिसर अथवा सम्बद्ध महाविद्यालय का चयन करना अनिवार्य होगा। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण एवं काउंसलिंग प्रक्रिया संबंधी विस्तृत अधिसूचना शीघ्र ही छात्र अधिष्ठाता कल्याण कार्यालय द्वारा जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी प्रवेश एवं अन्य परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता, गोपनीयता एवं निर्धारित नियमावली के अनुरूप संपन्न कराई जाती हैं। परीक्षा की निष्पक्षता, गोपनीयता एवं विश्वसनीयता बनाये रखने के लिए प्रत्येक स्तर पर निर्धारित मानकों का कठोरता से पालन किया जाता है। विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम सूचनाओं, पंजीकरण कार्यक्रम एवं काउंसलिंग संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं प्रवेश पोर्टल का अवलोकन करते रहें।

You Might Also Like

Uttarakhand: अतिवृष्टि से बाधित चीरबासा हैलीपैड़ हैली सेवाओं के लिए हुआ तैयार, रेस्क्यू कार्य करने में मिलेगी मदद
Health News: WHO की चौंकाने वाली रिपोर्ट, तेजी से बढ़ रहा है ‘खसरे’ से होने वाली मौतों का आंकड़ा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPSC-PCS मुख्य परीक्षा पर लगाई रोक, ‘आरक्षण माइग्रेशन’ सिद्धांत का हवाला
उत्तराखण्ड : पेपर लीक के आरोपी RMS कंपनी के निदेशक को राहत, हाईकोर्ट से मिली शॉर्ट टर्म जमानत
उत्तराखण्ड: सीएम धामी किया BEYOND THE MISTY VEIL, Temple Tales OF Uttarakhand का विमोचन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

रविन्द्र जुगरान की शिकायत पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु का त्वरित संज्ञान, मसूरी के कोलूखेत क्षेत्र में अवैध कटान और अतिक्रमण की जांच के आदेश

The Hill India News
The Hill India News
July 15, 2026
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी-2026-27) का परिणाम घोषित किया
“छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डोईवाला में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प।
यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस से गठबंधन सपा की मजबूरी भी, चुनौती भी, सीट बंटवारे पर बढ़ी सियासी सरगर्मी
IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च में देरी, अब अगस्त में मिलेगी तेज और आसान टिकट बुकिंग की सुविधा
“बेटा… तुझे इंसाफ मिल जाए” : केतन की मां की पीएम मोदी से भावुक अपील, न्याय की आस में छलका दर्द
PoK में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी से 6 नागरिकों की मौत, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में बढ़ा तनाव
थोक महंगाई में फिर उछाल: जून में WPI बढ़कर 9.87% पहुंची, खाद्य वस्तुओं और पेट्रोलियम उत्पादों ने बढ़ाई आम जनता की चिंता
CBSE का बड़ा फैसला: तीसरी भाषा में पास होना अब अनिवार्य, फेल होने पर नहीं मिलेगा 10वीं का पास सर्टिफिकेट
हरिद्वार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना; 35 लाख नकद और लग्जरी कार न मिलने पर विवाहिता को पीटा, गंगा घाट पर दी जान से मारने की धमकी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?