By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ‘मजाक मत बनाओ, अच्छा काम ढूंढो’ — वायरल रील्स पर ट्रोल्स को राहुल रॉय का करारा जवाब
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > होम > बॉलीवुड > ‘मजाक मत बनाओ, अच्छा काम ढूंढो’ — वायरल रील्स पर ट्रोल्स को राहुल रॉय का करारा जवाब
देशफीचर्डबॉलीवुड

‘मजाक मत बनाओ, अच्छा काम ढूंढो’ — वायरल रील्स पर ट्रोल्स को राहुल रॉय का करारा जवाब

The Hill India News
Last updated: April 30, 2026 5:45 am
The Hill India News
Published: April 30, 2026
Share
SHARE

राहुल रॉय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ रील्स हैं। हाल ही में राहुल रॉय एक इंस्टाग्राम क्रिएटर के साथ 1990 की सुपरहिट फिल्म Aashiqui के गानों पर रील बनाते नजर आए। इन वीडियोज के वायरल होते ही सो

https://thehillindia.com/wp-content/uploads/2026/04/Rahul-Roy-viral-video.mp4

शल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों ने राहुल रॉय की सादगी और सहज अंदाज की तारीफ की, तो वहीं कई यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि राहुल रॉय को रील्स बनानी पड़ रही हैं।

इन ट्रोलिंग और तंज भरे कमेंट्स के बीच अब राहुल रॉय ने खुद सामने आकर जवाब दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उन लोगों को करारा जवाब दिया जो उनके संघर्षों का मजाक बना रहे थे। राहुल रॉय ने साफ कहा कि वह अपना काम पूरी ईमानदारी और विनम्रता के साथ कर रहे हैं और उन्हें किसी के तानों से फर्क नहीं पड़ता।

राहुल रॉय ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं अपना काम पूरी ईमानदारी और विनम्रता से करता हूं। मुझे कुछ कानूनी मामलों का खर्च उठाना है और ये मामले आज के नहीं हैं, बल्कि ब्रेन स्ट्रोक होने से पहले के हैं। अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है।”

उन्होंने आगे लिखा, “अगर आपको सच में इतनी चिंता है, तो कृपया मुझे कोई अच्छा काम ढूंढ़ने में मदद करें ताकि मैं इन मुकदमों का खर्च उठा सकूं। कम से कम मैं अपनी मेहनत से कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं।”

राहुल रॉय का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग उनके समर्थन में सामने आए हैं और उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। फैन्स का कहना है कि किसी कलाकार को उसकी परिस्थितियों के आधार पर जज करना गलत है। लोगों ने यह भी कहा कि राहुल रॉय ने जिस ईमानदारी से अपनी बात रखी है, वह काबिले-तारीफ है।

दरअसल, राहुल रॉय लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। साल 2020 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। इलाज और रिकवरी के लंबे दौर से गुजरने के बाद राहुल धीरे-धीरे सामान्य जिंदगी में लौटे। उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा था कि काम करते रहना उनके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि इससे उनका दिमाग एक्टिव रहता है और उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

अपने पोस्ट में भी राहुल ने इसी बात का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेरे लिए एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। मैं जब तक जिंदा हूं, तब तक काम करना चाहता हूं। इससे मेरा दिमाग एक्टिव रहता है और मुझे एक मकसद और जिम्मेदारी का एहसास होता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ी तकलीफ जरूर होती है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते।”

गौरतलब है कि राहुल रॉय ने फिल्म Aashiqui से रातोंरात स्टारडम हासिल किया था। इस फिल्म के गाने और उनकी मासूम छवि आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। हालांकि इसके बाद उनके करियर को वैसी सफलता नहीं मिल सकी, लेकिन राहुल रॉय आज भी बॉलीवुड के चर्चित चेहरों में गिने जाते हैं।

अब उनकी वायरल रील्स और उस पर दिया गया जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कई यूजर्स का मानना है कि किसी भी कलाकार के संघर्ष का मजाक उड़ाने से पहले लोगों को उसकी जिंदगी और परिस्थितियों को समझने की कोशिश करनी चाहिए। राहुल रॉय ने अपने जवाब से यह साफ कर दिया है कि वह हर हाल में मेहनत करके आगे बढ़ना चाहते हैं और जिंदगी से हार मानने वालों में से नहीं हैं।

You Might Also Like

GT vs PBKS: हार के बाद भी आत्मविश्वास से भरे दिखे श्रेयस अय्यर, बोले- “हम अब भी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं”
नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा में आने वाले यात्रियों को दर्शन सुगम हो और उन्हें किसी समस्या का सामना न करना : अमित शाह
उत्तर भारत में ‘कोहरे का टॉर्चर’: यूपी से पंजाब तक ‘विजिबिलिटी जीरो’, IMD ने जारी किया 29 दिसंबर तक का रेड अलर्ट
आधी रात में बस स्टॉप पर अकेली खड़ी रही लेडी IPS, 3 घंटे के ऑपरेशन ने दिखाया महिलाओं की सुरक्षा का डरावना सच
New Delhi: विपक्ष को एकजुट करने के लिए नीतीश कुमार आज करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और सोनिया गांधी से मुलाकात
TAGGED:AashiquiBollywoodRahul RoyRahul Roy ReactsSocial mediaTrollsViral Reels
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

मांजलपुर उपचुनाव में BJP की शानदार जीत: सतीश पटेल ने 30 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस को हराया, गुजरात में कमल फिर खिला

The Hill India News
The Hill India News
August 3, 2026
ITR Refund का इंतजार खत्म कब होगा? जानिए इनकम टैक्स रिफंड की पूरी प्रक्रिया, कितने दिनों में मिलेगा पैसा और किन वजहों से हो सकती है देरी
पप्पू यादव के भगवा प्रदर्शन पर INDIA गठबंधन में दरार! सपा ने किया किनारा, राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष के अलग-अलग सुर आए सामने
NEET पेपर लीक आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘छात्रों को मिलेगा न्याय, लेकिन अपराधियों को नहीं मिलेगी कोई राहत’; FIR, पुलिस कार्रवाई और जांच पर कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
JPSC परीक्षा विवाद ने पकड़ा तूल: हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, परीक्षा रद्द करने से लेकर CBI जांच तक उठीं बड़ी मांगें
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर: क्या बदलेगा विरोध प्रदर्शन का केंद्र? केंद्र सरकार से मांगा जवाब
बृज भूषण शरण सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट से बरी होने के बाद बोले— “अगर एक भी आरोप साबित होता तो खुद फांसी पर लटक जाता”
ऐतिहासिक फैसला! राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक कानून को दी मंजूरी, अब 2 महीने में जांच, 3 महीने में फैसला और 10 साल तक की जेल
गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराएं नहीं! Airtel और Jio यूजर्स ऐसे वापस पा सकते हैं अपने पैसे, जानिए पूरा प्रोसेस
संसद के ‘भगवा प्रदर्शन’ पर कानूनी शिकंजा: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?