By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Dehradun: गढ़–कुमाऊँ की लोक-सांस्कृतिक धरोहर की झलक: कुठालगेट पर पर्यटकों और यात्रियों को राज्य की विरासत से कराया जा रहा साक्षात्कार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देहरादून > Dehradun: गढ़–कुमाऊँ की लोक-सांस्कृतिक धरोहर की झलक: कुठालगेट पर पर्यटकों और यात्रियों को राज्य की विरासत से कराया जा रहा साक्षात्कार
देहरादूनफीचर्ड

Dehradun: गढ़–कुमाऊँ की लोक-सांस्कृतिक धरोहर की झलक: कुठालगेट पर पर्यटकों और यात्रियों को राज्य की विरासत से कराया जा रहा साक्षात्कार

The Hill India News
Last updated: December 11, 2025 1:17 pm
The Hill India News
Published: December 11, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 11 दिसंबर 2025। मा० मुख्यमंत्री की प्रेरणा और उनके द्वारा दिए गए स्पष्ट लक्ष्य के अनुरूप, दून शहर के प्रमुख चौराहों को केवल यातायात बिंदु नहीं, बल्कि सांस्कृतिक शो-केस, सुरक्षित ट्रैफिक मॉडल, और आधुनिक शहरी सौंदर्य के प्रतीक के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल की निगरानी में इन कार्यों को जिला प्रशासन ने क्रियान्वित किया है, जबकि वित्तपोषण स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा प्रदान किया गया।

Contents
पहली बार एक साथ—यातायात सुगमता, जनसुरक्षा और लोक संस्कृति का एकीकृत विकासराज्य आंदोलन, संस्कृति और लोक विभूतियों को समर्पित मॉडल चौराहे4 प्रमुख चौराहों के आधुनिकीकरण का प्रथम चरण पूरादून शहर — सांस्कृतिक, सुरक्षित और आधुनिक

कुठालगेट तथा साईं मंदिर तिराहे पर क्रमशः 135 लाख और 85 लाख रुपये की लागत से 6 महीने में उच्च गुणवत्ता वाले कार्य पूरे किए गए हैं।


पहली बार एक साथ—यातायात सुगमता, जनसुरक्षा और लोक संस्कृति का एकीकृत विकास

जिला प्रशासन द्वारा विकसित इन चौराहों पर—

  • 10 मीटर चौड़ी नई मोटरेबल स्लिप रोड
  • राउंडअबाउट आधारित आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम
  • उच्च क्षमता वाली एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग
  • पहाड़ी स्थापत्य कला पर आधारित सौंदर्यीकरण
  • ट्रैफिक सेफ्टी इंजीनियरिंग डिज़ाइन
  • राज्य की संस्कृति और राज्य आंदोलन की प्रतीकात्मक कलाकृतियाँ

स्थापित की गई हैं।

इन सुधारों से—

  • दून में यातायात अधिक सुगम होगा,
  • दुर्घटना जोखिमों में कमी आएगी,
  • और पर्यटक उत्तराखंड की लोक-संस्कृति से शहर के प्रवेश बिंदुओं पर ही परिचित हो सकेंगे।

राज्य आंदोलन, संस्कृति और लोक विभूतियों को समर्पित मॉडल चौराहे

कुठालगेट और साईं मंदिर तिराहे पर—

  • गढ़वाल और कुमाऊँ की पारंपरिक स्थापत्य शैली,
  • राज्य आंदोलन के संघर्ष की प्रतीकात्मक झलकियां,
  • तीलू रौतेली, टीचरी माई जैसी महान लोक-विभूतियों की कलात्मक प्रस्तुति,
  • धार्मिक–पौराणिक विरासत को दर्शाती भित्तिचित्र एवं मूर्तियां

स्थापित की गई हैं।

इससे दून शहर को “लिविंग कल्चरल कॉरिडोर” के रूप में विकसित करने की दिशा में नई पहचान मिलने लगी है। यह पहल पर्यटकों के लिए उत्तराखंड की परंपराओं का परिचय और राज्य आंदोलन के इतिहास का स्मृति-चिह्न बनेगी।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा—
“जिला प्रशासन की यह पहल केवल सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि राज्य की लोक-संस्कृति, ऐतिहासिक संघर्ष और पारंपरिक पहचान का जीवंत प्रदर्शन है। दून आने वाला हर व्यक्ति इन चौराहों पर उत्तराखंड की आत्मा को महसूस करेगा।”


4 प्रमुख चौराहों के आधुनिकीकरण का प्रथम चरण पूरा

दून शहर में सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे व्यापक सुधारों के तहत—

  • कुठालगेट
  • साईं मंदिर तिराहा
  • दिलाराम चौक
  • और पूर्व में चिन्हित अन्य प्रमुख चौराहों

का आधुनिकीकरण प्रथम चरण में पूरा कर लिया गया है।

दिलाराम चौक पर पौराणिक–सांस्कृतिक स्थलों के अधिष्ठान तैयार किए जा रहे हैं, जिसका लोकार्पण भी शीघ्र किया जाएगा।


दून शहर — सांस्कृतिक, सुरक्षित और आधुनिक

इन कार्यों से—

  • चौराहों का भव्य सौंदर्यीकरण,
  • पारंपरिक स्थापत्य कला का संरक्षण,
  • स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन,
  • और पर्यटक-अनुकूल वातावरण

एक साथ संभव हो पाया है।

यह पहल देहरादून को सांस्कृतिक महत्ता से सम्पन्न, सुरक्षित तथा आधुनिक शहरी ढांचे वाला शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

You Might Also Like

प्रतापगढ़ में 20 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, 16 राज्यों में फैला था नेटवर्क
Uttarakhand: 6 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, पॉलीथिन के बैग में मिला शव
रूस-यूक्रेन संकट लाइव अपडेट: ‘लुहांस्क में 5 रूसी विमानों, हेलीकॉप्टर को मार गिराया’, यूक्रेन का दावा…
Uttarakhand: बुक्सा जनजाति के शौर्य को नमन- CM धामी ने किया राजा जगतदेव की प्रतिमा का अनावरण; क्षेत्र के विकास के लिए कीं बड़ी घोषणाएं
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार आगाज़: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता कांस्य पदक, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

मांजलपुर उपचुनाव में BJP की शानदार जीत: सतीश पटेल ने 30 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस को हराया, गुजरात में कमल फिर खिला

The Hill India News
The Hill India News
August 3, 2026
ITR Refund का इंतजार खत्म कब होगा? जानिए इनकम टैक्स रिफंड की पूरी प्रक्रिया, कितने दिनों में मिलेगा पैसा और किन वजहों से हो सकती है देरी
पप्पू यादव के भगवा प्रदर्शन पर INDIA गठबंधन में दरार! सपा ने किया किनारा, राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष के अलग-अलग सुर आए सामने
NEET पेपर लीक आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘छात्रों को मिलेगा न्याय, लेकिन अपराधियों को नहीं मिलेगी कोई राहत’; FIR, पुलिस कार्रवाई और जांच पर कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
JPSC परीक्षा विवाद ने पकड़ा तूल: हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, परीक्षा रद्द करने से लेकर CBI जांच तक उठीं बड़ी मांगें
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर: क्या बदलेगा विरोध प्रदर्शन का केंद्र? केंद्र सरकार से मांगा जवाब
बृज भूषण शरण सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट से बरी होने के बाद बोले— “अगर एक भी आरोप साबित होता तो खुद फांसी पर लटक जाता”
ऐतिहासिक फैसला! राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक कानून को दी मंजूरी, अब 2 महीने में जांच, 3 महीने में फैसला और 10 साल तक की जेल
गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराएं नहीं! Airtel और Jio यूजर्स ऐसे वापस पा सकते हैं अपने पैसे, जानिए पूरा प्रोसेस
संसद के ‘भगवा प्रदर्शन’ पर कानूनी शिकंजा: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?