By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: साहित्य, संस्कृति और सृजन का केन्द्र लेखक गांव : पद्मश्री डॉ. संजय
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > साहित्य, संस्कृति और सृजन का केन्द्र लेखक गांव : पद्मश्री डॉ. संजय
उत्तराखंडफीचर्ड

साहित्य, संस्कृति और सृजन का केन्द्र लेखक गांव : पद्मश्री डॉ. संजय

The Hill India News
Last updated: November 6, 2025 1:41 pm
The Hill India News
Published: November 6, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 6 नवम्बर 2025। हिमालय की शांत वादियों में बसा उत्तराखंड अब केवल आध्यात्मिक धामों के लिए ही नहीं, बल्कि साहित्य, संस्कृति और सृजन के केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है।
देहरादून के जोलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप थानो क्षेत्र में स्थित देश का पहला “लेखक गांव” इन दिनों साहित्यिक हलकों में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

यह अनूठा साहित्यिक केंद्र पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के संरक्षण में निरंतर विकसित हो रहा है। लेखक गांव की स्थापना 24 अक्टूबर 2024 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में की गई थी।

केवल एक वर्ष के भीतर लेखक गांव ने साहित्य, संस्कृति और कला के क्षेत्र में जो पहचान बनाई है, वह उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय बन गई है।

हाल ही में 3 से 5 अक्टूबर 2025 तक यहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव ने लेखक गांव की ख्याति को वैश्विक मंच पर पहुंचा दिया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री श्री किरण रिजीजू ने किया, जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय इस आयोजन में देश-विदेश के नामचीन साहित्यकारों, कवियों, कलाकारों और विचारकों ने भाग लिया। इस दौरान कविता पाठ, संवाद सत्र, विचार गोष्ठी और कला प्रदर्शनियों के माध्यम से लेखक गांव सृजन, संवाद और संवेदना का केंद्र बन गया।

लेखक गांव की परिकल्पना डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनकी पहल पर निर्मित यह स्थल अब “साहित्यिक धाम” के रूप में विकसित हो रहा है, जो उत्तराखंड के चार धार्मिक धामों — बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री — की तरह ही सांस्कृतिक महत्व का केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।

लेखक गांव में साहित्य, कला और प्रकृति का ऐसा संगम देखने को मिलता है जो किसी भी सृजनशील व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत बनता है।
यहां आयोजित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित पहल और लोकसंस्कृति के संवर्धन की गतिविधियां इस स्थल को आध्यात्मिक और बौद्धिक ऊर्जाओं के समन्वय का प्रतीक बनाती हैं।

इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. संजय ने कहा कि “मैं लेखक गांव की परिकल्पना के आरंभ से ही इसका साक्षी और सहभागी रहा हूं।
डॉ. निशंक जी का दृष्टिकोण और समर्पण इस परियोजना को विश्वस्तरीय पहचान दिला रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि लेखक गांव का वर्तमान और भविष्य दोनों ही सुरक्षित और उज्ज्वल हैं।”

लेखक गांव आने वाले वर्षों में न केवल साहित्य, कला और संस्कृति का केंद्र बनेगा, बल्कि आयुष, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी एक मील का पत्थर साबित होगा। यह स्थल उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपरा और सृजनशीलता को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

You Might Also Like

उत्तराखंड के विकास को लगे ‘हवाई’ पंख: टिहरी झील में पहली बार उतरा सी-प्लेन, पर्यटन और कनेक्टिविटी के नए युग का आगाज़
तमिलनाडु : महात्मा गांधी के आदर्श आज और भी ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं- प्रधानमंत्री मोदी
New Delhi: जंतर-मंतर में पहलवानों का आरोप- “नशे में पुलिस ने की मारपीट”
Uttarakhand: सीएम धामी ने की चम्पावत को ‘आदर्श जनपद’ बनाने के लिए लिए, कार्ययोजना और गतिमान कार्यों की समीक्षा
J&K: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना के अभियान, एक आतंकवादी ढेर
TAGGED:Centre of LiteratureCulture and Creation – Writer's Village: Padmashree Dr. Sanjay
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में 20 नाली जमीन की कथित फर्जी बिक्री से हड़कंप, पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए नौकरी छोड़ तहसील के चक्कर काट रहा परिवार

The Hill India News
The Hill India News
September 8, 2026
“सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी”… राम वन गमन पथ की बदहाली पर डिप्टी सीएम के बयान से मचा बवाल
दुर्गा पूजा में मछली-मांस पर बवाल! धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर बंगाल बीजेपी ने कहा—‘बंगाली वही खाएंगे, जो पीढ़ियों से खाते आए हैं’
मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?