By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पर्यावरण संतुलन में जीव जंतुओं की प्रमुख भूमिका, उनका संरक्षण जरूरी – केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पर्यावरण संतुलन में जीव जंतुओं की प्रमुख भूमिका, उनका संरक्षण जरूरी – केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे
देशफीचर्ड

पर्यावरण संतुलन में जीव जंतुओं की प्रमुख भूमिका, उनका संरक्षण जरूरी – केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे

Rajesh Dabral
Last updated: September 15, 2022 12:09 pm
Rajesh Dabral
Published: June 22, 2022
Share
SHARE

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बंगाल सफारी सिलीगुड़ी में ‘टाइगर’ को लिया गोद, नाम दिया ‘अग्निवीर’

लोगों को अधिक संख्या में जानवरों को गोद लेने के लिए प्रेरित करने हेतु टाइगर लिया गोद

एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत 1 साल के लिया गोद

लोगों में आएगी जागरूकता, जीव जंतुओं के संरक्षण के प्रति होंगे संवेदनशील।

केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बंगाल सफारी नॉर्थ बंगाल वाइल्ड एनिमल्स पार्क का बुधवार को निरीक्षण के दौरान एक साल के टाइगर (बाघ) को 1 साल के लिए गोद लिया व उसे ‘अग्निवीर’ नाम दिया।

गंगटोक से आने के क्रम में उन्होंने सफारी का निरीक्षण किया। इस दौरान एडॉप्शन प्रोग्राम (गोद अभियान) के तहत लोगों में जागरूकता के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने टाइगर को गोद लिया। उन्होंने कहा कि मैंने केदारनाथ धाम में प्रकृति का रौद्र रूप देखा है। प्रकृति के संरक्षण के लिए सभी को जागरूक रहना चाहिए। ताकि इस तरह की घटनाएं न हो। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए व्यापक कदम उठाएं हैं।  आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर लोगों में जागरूकता के साथ केदारनाथ त्रासदी के हुतात्माओं की याद में टाइगर गोद लिया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन में जीव जंतुओं की प्रमुख भूमिका है। उनका संरक्षण जरूरी है। इसके लिए लोगों को नियमित रूप से जागरूक करते रहने की भी  जरूरत है। इस मौके पर मौजूदा अधिकारियों को “जीव जंतु गोद अभियान” के बारे में जागरूकता अभियान नियमित रूप से चलाने के लिए निर्देशित किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे बंगाल सफारी के निरीक्षण के दौरान जीव जंतुओं के रख रखाव से भी अवगत हुए। एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत 70 लोगों ने यहां जानवर गोद लिए है। लोगों को अधिक संख्या में जानवरों को गोद लेने को प्रेरित करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने टाइगर को गोद लिया। उन्होंने गोद लिए टाइगर के रखरखाव पर होने वाले खर्च 2 लाख का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से किया।  पीसीसीएफ पश्चिम बंगाल सौमित्रा दास गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे द्वारा टाइगर को गोद लेने से अन्य प्रेरित होंगे। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। बंगाल सफारी निरीक्षण के दौरान आईजी आईआरओ कोलकाता सोमादास, डीएफओ वाइल्ड लाइफ दार्जलिंग हरीश, बंगाल सफारी नॉर्थ बंगाल वाइल्ड एनिमल्स पार्क की सहायक निदेशक अनुराधा राय तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

You Might Also Like

Uttarakhand: अल्मोड़ा जिले में 5 लाख 38 हजार वोटर 920 पोलिंग बूथों में तय करेगें, 7 उम्मीदवारों का चुनावी किस्मत का फैसला
‘चाचा नेहरू’ के जन्मदिन पर विशेष: बाल दिवस की अनकही कहानी और बदलते मायने
उत्तराखण्ड में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं-मुख्यमंत्री धामी,
उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार, रंग लाई मुख्यमंत्री धामी की ‘पर्यटन प्रदेश’ की मुहिम
मुंबई के अस्पताल में सफाई कर्मी हैवानियत, ICU में भर्ती किशोरी से किया गंदा काम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डशिक्षा

कलेक्टर की क्लास में 60 छात्र फेल! विराट कोहली के बारे में सब पता, लेकिन संविधान-सेल और खाद पर नहीं दे पाए जवाब; प्राचार्य-शिक्षक को नोटिस

The Hill India News
The Hill India News
September 12, 2026
गढ़वाल विवि में बदला छात्र राजनीति का मिजाज! ABVP का मजबूत गढ़ ढहा, हिमांशु भंडारी की बंपर जीत; विरोधी गुटों ने मारी बाजी
पिथौरागढ़ में बारिश-बाढ़ ने मचाई तबाही! चीन सीमा को जोड़ने वाला 170 फीट लंबा बैली ब्रिज बहा, तीन घाटियों का संपर्क कटा
ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के दोनों अहम पदों से इस्तीफा; बोले- ‘मेरी वजह से पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं आनी चाहिए’
पौड़ी छात्रसंघ चुनाव में NSUI की बंपर जीत, अध्यक्ष-सचिव समेत 3 बड़े पदों पर कब्जा; कैंपस में जमकर गूंजे जीत के नारे
उत्तराखंड में बैंक हड़ताल से थमी बैंकिंग सेवाएं, फाइव-डे बैंकिंग समेत 6 मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; अब बड़े आंदोलन की चेतावनी
चमोली में खतरे की घंटी! जिले का 33% से ज्यादा हिस्सा हाई रिस्क जोन में, 24 फैक्टर्स ने खोली भूस्खलन की पूरी कहानी; सड़क कटिंग और वनक्षरण भी बड़े कारण
निजी गाड़ी से डिलीवरी की तो खैर नहीं! परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा दोपहिया सीज; डिलीवरी बॉय बोले- ‘जितना कमाएंगे नहीं, उससे ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा’
आम Vs खास! मंत्री की दीवार पर आई आफत तो मिनटों में दौड़ा पूरा सिस्टम, अफसरों ने खोले ड्रेनेज के ढक्कन; सवाल- आम आदमी की बारी कब?
धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड ₹25 हजार, खिलाड़ियों के लिए 283 पद रिजर्व, वकीलों को भी बड़ी राहत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?