By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘प्रथम धन्वंतरि महोत्सव’ का वर्चुअल शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘प्रथम धन्वंतरि महोत्सव’ का वर्चुअल शुभारंभ
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘प्रथम धन्वंतरि महोत्सव’ का वर्चुअल शुभारंभ

The Hill India News
Last updated: October 19, 2025 1:20 pm
The Hill India News
Published: October 19, 2025
Share
SHARE

देहरादून/यमकेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मालाग्राम, यमकेश्वर में आयोजित ‘प्रथम धन्वंतरि महोत्सव’ में वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया। उन्होंने सभी को महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यमकेश्वर के मालाग्राम में स्थापित ‘हर्बल वर्ल्ड हिमालय श्री धन्वंतरि धाम’ आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का ऐसा समग्र केंद्र बनने जा रहा है, जिसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व में नहीं है।

Contents
प्राकृतिक चिकित्सा और अनुसंधान को मिलेगा प्रोत्साहनप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयुष को नई दिशाउत्तराखंड में आयुष क्षेत्र का विस्तारमंच पर प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धाम भारत की “आरोग्य संस्कृति” का जीवंत स्वरूप होगा। यहां प्राचीन ऋषि-मुनियों द्वारा स्थापित स्वास्थ्य सिद्धांतों के साथ-साथ वनस्पति विज्ञान आधारित 09 प्रमुख चिकित्सा पद्धतियों और विश्व की लगभग 964 चिकित्सा विधाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

प्राकृतिक चिकित्सा और अनुसंधान को मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पवित्र स्थल आयुर्वेद, योग, औषधीय वनस्पतियों और समग्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई दिशा देगा। यह न केवल पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के संरक्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि प्राकृतिक चिकित्सा में नवाचार, अनुसंधान और प्रशिक्षण को भी बढ़ावा देगा।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है, जो मानवता के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखती है। उत्तराखंड सदियों से औषधीय जड़ी-बूटियों की भूमि रहा है, और राज्य की पर्वतीय वनस्पतियों ने आयुर्वेद को आरोग्य का आधारस्तंभ बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयुष को नई दिशा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयुष मंत्रालय की स्थापना की गई। इसके अंतर्गत ‘राष्ट्रीय आयुष मिशन’ और ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ जैसे कार्यक्रमों से नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ ही अनुसंधान, प्रशिक्षण और नवाचार को भी गति दी जा रही है।

उत्तराखंड में आयुष क्षेत्र का विस्तार

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में 300 से अधिक आयुष्मान आरोग्य केंद्र संचालित कर रही है। हर जिले में 50 और 10 बेड वाले आयुष चिकित्सालयों की स्थापना की जा रही है। साथ ही, राज्य आयुष नीति लागू कर औषधि निर्माण, वेलनेस, शिक्षा, शोध और औषधीय पौधों के संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

सरकार आयुष टेली-कंसल्टेशन सेवाओं की शुरुआत और 50 नए योग एवं वेलनेस केंद्रों की स्थापना पर भी काम कर रही है। योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रुपये तक के अनुदान की व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही, आयुर्वेदिक, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन स्थापित किए जा रहे हैं।

मंच पर प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और बाबा हटयोगी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Leke Prabhu Ka Naam: टाइगर-3 का पहला गाना आया, लोग बोले! स्वैग वाली बात नहीं
दून पुस्तकालय की जनरल बॉडी मीटिंग में मुख्य सचिव बोले – “रविवार को भी खुले पुस्तकालय, विदेशी भाषा सीखने के कार्यक्रम शुरू हों”
सीतापुर में शादी से पहले दूल्हा फरार, तीन साल के प्रेम-प्रसंग के बाद टूटा रिश्ता; दुल्हन करती रही इंतज़ार
देवभूमि महासभा का संकल्प: दुल्हनिया नदी किनारे होगा वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल
Uttarakhand: म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का, CM धामी ने विदेश मंत्री से किया अनुरोध
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सरकार से बनी सहमति, आंदोलन समाप्त: सीजेपी ने वापस लिया विरोध, मंगलवार तक बाकी मांगें पूरी होने का भरोसा

The Hill India News
The Hill India News
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम: हुड़दंग, अफवाह और अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, सुरक्षा से सुविधाओं तक व्यापक तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सियासत में हलचल: विपक्ष ने बताया युवाओं की जीत, शिक्षा सुधार की नई उम्मीद जगी
UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में, सुद्धोवाला जेल भेजे गए
थार में बैठाकर पत्नी की हत्या, फिर नहर में फेंका शव! मुरादाबाद हत्याकांड ने उड़ाए होश, जांच में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न: अभिजीत दीपके बोले— “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए”
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के नाम भावुक पत्र में बोले— ‘देश के किसी भी छात्र के भविष्य से नहीं होने दूंगा अन्याय’
देहरादून में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, युवाओं को बचाने के लिए प्रशासन का व्यापक अभियान
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से राष्ट्र सेवा का किया आह्वान
CJP प्रदर्शन पर सख्ती: हत्या के प्रयास की धारा वाली FIR से बढ़ा विवाद, जंतर-मंतर बना सुरक्षा छावनी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?