By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Dehradun: जनता दरबार में गूंजा जनविश्वास: डीएम सविन बंसल की तत्परता से बुजुर्गों, पीड़ितों और जरूरतमंदों को मिली राहत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Dehradun: जनता दरबार में गूंजा जनविश्वास: डीएम सविन बंसल की तत्परता से बुजुर्गों, पीड़ितों और जरूरतमंदों को मिली राहत
उत्तराखंडफीचर्ड

Dehradun: जनता दरबार में गूंजा जनविश्वास: डीएम सविन बंसल की तत्परता से बुजुर्गों, पीड़ितों और जरूरतमंदों को मिली राहत

The Hill India News
Last updated: October 13, 2025 2:27 pm
The Hill India News
Published: October 13, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 13 अक्टूबर 2025: देहरादून जिला प्रशासन के “जनता दरबार” में सोमवार को जनसमस्याओं की गूंज और समाधान की गति दोनों ही देखने को मिलीं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की 151 शिकायतें सुनीं और उनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, पेंशन, अवैध कब्जा, आर्थिक सहायता और जनसेवाओं से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने विभागीय अधिकारियों को “त्वरित और पारदर्शी कार्यवाही” के निर्देश दिए।


एग्रीमेंट खत्म, किराया बकाया — फिर भी टावर नहीं हटाने पर तत्काल कार्रवाई

अधोईवाला निवासी बुजुर्ग सुशीला देवी ने अपनी निजी भूमि पर लगे मोबाइल टावर को लेकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि टावर कंपनी का अनुबंध 2017 में समाप्त हो चुका है और तब से किराया भी नहीं दिया गया। इस पर डीएम बंसल ने तत्काल टावर सीज करने और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए।

Contents
देहरादून, 13 अक्टूबर 2025: देहरादून जिला प्रशासन के “जनता दरबार” में सोमवार को जनसमस्याओं की गूंज और समाधान की गति दोनों ही देखने को मिलीं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की 151 शिकायतें सुनीं और उनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, पेंशन, अवैध कब्जा, आर्थिक सहायता और जनसेवाओं से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने विभागीय अधिकारियों को “त्वरित और पारदर्शी कार्यवाही” के निर्देश दिए।एग्रीमेंट खत्म, किराया बकाया — फिर भी टावर नहीं हटाने पर तत्काल कार्रवाईगुंडा एक्ट में मामला दर्ज, उपद्रवी पर जिले से बदर की कार्रवाई संभवडीएम की संवेदनशीलता — बुजुर्गों की पेंशन और आजीविका की चिंता दूरबीमार और असहायों के लिए भी राहतआधार न बनने से वंचित बुजुर्ग महिला को मिला समाधानभूमि विवाद और कब्जा मामलों पर सख्त रुखजनता की आवाज़ से लेकर हेल्प डेस्क की सक्रियता तकसीमांत क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या होगी दूरविकास से जुड़े मुद्दों पर भी तुरंत संज्ञानजनविश्वास का प्रतीक बना जनता दरबार

गुंडा एक्ट में मामला दर्ज, उपद्रवी पर जिले से बदर की कार्रवाई संभव

ऋषिविहार माजरीमाफी के निवासियों ने शिकायत की कि एक व्यक्ति द्वारा लगातार उपद्रव, गाली-गलौज और महिलाओं के साथ अभद्रता की जा रही है। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुंडा एक्ट में मामला दर्ज कर फास्ट ट्रैक सुनवाई के निर्देश दिए। पीड़ित मां सहित मोहल्लेवासी खुद डीएम दरबार पहुंचे थे।


डीएम की संवेदनशीलता — बुजुर्गों की पेंशन और आजीविका की चिंता दूर

बुड्डी गांव निवासी बाबूलाल ने फरवरी से वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत की। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को एरियर सहित पेंशन भुगतान के निर्देश दिए। आधार सीडिंग की समस्या के कारण रुकी पेंशन अब जारी होगी।
इसी तरह, 83 वर्षीय मुन्ना लाल, 68 वर्षीय अशोक धवन और 84 वर्षीय खुडबुडा निवासी बुजुर्ग के भरण-पोषण मामलों पर भी डीएम ने एसडीएम और सीओ सिटी को कानूनी आदेशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बीमार और असहायों के लिए भी राहत

किडनी रोग से जूझ रही रीतू के इलाज के लिए डीएम ने कोरोनेशन अस्पताल में निःशुल्क भर्ती और उपचार का आदेश दिया। फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित सुनील, गंगोत्री गुप्ता, प्रताप सिंह और मुन्ना लाल जैसे जरूरतमंदों के लिए डीएम ने राइफल क्लब फंड से आर्थिक सहायता प्रस्ताव मांगे।


आधार न बनने से वंचित बुजुर्ग महिला को मिला समाधान

62 वर्षीय डेन्डो देवी का आधार कार्ड उम्र और बायोमेट्रिक समस्या के कारण नहीं बन पा रहा था। डीएम ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को प्राथमिकता पर समस्या का समाधान कर आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।


भूमि विवाद और कब्जा मामलों पर सख्त रुख

75 वर्षीय राकेश तलवाड़ ने भूमि सीमांकन और कब्जा पाने के बाद डीएम को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि दो वर्षों से लंबित मामला डीएम की पहल पर सुलझा।
वहीं, हरिपुर नवादा में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और एनएच-7 पर अवैध निर्माण की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम और एमडीडीए को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।


जनता की आवाज़ से लेकर हेल्प डेस्क की सक्रियता तक

डीएम कार्यालय के हेल्प डेस्क पर आए छह मामलों में तत्काल ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई गई। इनमें मारपीट, प्रताड़ना और संपत्ति विवाद जैसे मामले शामिल थे। डीएम ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य “सरल, सुलभ और समयबद्ध न्याय” सुनिश्चित करना है।


सीमांत क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या होगी दूर

कथियान क्षेत्र के 15 गांवों में नेटवर्क की समस्या को देखते हुए डीएम ने बीएसएनएल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए।


विकास से जुड़े मुद्दों पर भी तुरंत संज्ञान

  • कावली रोड पर दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त मकान के लिए एसडीआरएफ मानकों के अनुसार आर्थिक सहायता देने के निर्देश।
  • भटाड़ प्राथमिक विद्यालय और एलोपैथिक चिकित्सालय भटाड़ में सुविधाओं की कमी पर शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी।
  • थानों-जौली रूट पर बस सेवा बंद होने पर परिवहन निगम को पुनः सेवा बहाल करने का निर्देश।
  • लाखमंडल शिवलिंग परिसर की क्षतिग्रस्त दीवार निर्माण हेतु एसडीएम चकराता को शीघ्र कार्रवाई करने को कहा।

जनविश्वास का प्रतीक बना जनता दरबार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से शुरू हुए जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में सीडीओ अभिनव शाह, एडीएम केके मिश्रा, एसडीएम स्मृता परमार, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, डीपीओ मीना बिष्ट समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

नई दिल्ली : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से आज राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।
सीबीआई को NEET के मामले में मिली बड़ी कामयाबी, पटना से दो लोग किए गए गिरफ्तार
सीएम धामी ने नई दिल्ली में उद्यमियों से किया संवाद
बॉम्बे हाई कोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत: इथेनॉल पर फेक और अपमानजनक कंटेंट हटाने का आदेश
मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, बोले- हर फैसले की होती है तय प्रक्रिया; मामले को बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

SBI में बड़ा डेटा लीक! डार्क वेब पर पहुंचे 3,897 ग्राहकों के निजी रिकॉर्ड, नाम-पता से लेकर लोन के दस्तावेज तक उजागर

The Hill India News
The Hill India News
October 21, 2026
देहरादून में पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ पर हमला! 50 लोगों की भीड़ पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, जमीन के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर देश की सियासत गरम, CJP के दो नेता तिहाड़ जेल पहुंचे; राहुल गांधी से केजरीवाल तक ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के किसान से उत्तराखंड के राजभवन तक! कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जानिए विधायक से सांसद और राज्यपाल बनने तक का पूरा सफर
उत्तराखंड में ई-चालान काटना आसान, वसूली बनी बड़ी चुनौती! अब बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों की RC, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर सेवाओं पर लग सकती है रोक
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक से पहले मां गंगा की शरण में पहुंचे CM धामी और मंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
दिल्ली में INDIA गठबंधन के मार्च से हाई अलर्ट! राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा अपडेट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?