By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : देश और समाज के लिए कृषि क्षेत्र का सशक्तिकरण अहम है : नरेंद्र सिंह तोमर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : देश और समाज के लिए कृषि क्षेत्र का सशक्तिकरण अहम है : नरेंद्र सिंह तोमर
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : देश और समाज के लिए कृषि क्षेत्र का सशक्तिकरण अहम है : नरेंद्र सिंह तोमर

Rajesh Dabral
Last updated: September 8, 2022 2:30 pm
Rajesh Dabral
Published: September 8, 2022
Share
SHARE

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और फिक्की ने कृषि में पीपीपी परियोजनाओं को आकर्षित करने के लिए संयुक्त पहल का शुभारम्भ किया

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने पिछले आठ साल के अपने कार्यकाल के दौरान 1,500 निरर्थक कानूनों को निरस्त कर दिया, जिससे आम आदमी के लिए जीवन आसान हुआ है :  तोमर

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज नई दिल्ली में सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) पर परियोजना प्रबंधन इकाई (पीएमयू) का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर, श्री तोमर ने कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया, क्योंकि इससे दूसरे क्षेत्रों को भी मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीपीपी मॉडल कृषि क्षेत्र में विकास के लिए आदर्श मॉडल हो सकता है और पीपीपी परियोजनाओं में आय बढ़ाकर किसानों को लाभान्वित करने पर जोर दिया जाना चाहिए।

तोमर ने कहा कि देश और समाज के लिए कृषि क्षेत्र का सशक्तिकरण खासा अहम है। उन्होंने कहा, “यदि सरकार अकेले ही सभी कार्य करे तो यह कोई आदर्श स्थिति नहीं है; बेहतर काम सिर्फ जन भागीदारी के साथ ही किए जा सकते हैं। किसी भी क्षेत्र की प्रगति के लिए, सरकार सभी को अच्छा सहयोग दे सकती है।”

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने अपने पिछले आठ वर्षों के कार्यकाल में 1,500 से अधिक निरर्थक कानूनों को समाप्त कर व्यवस्था को सरल बनाया है, जिससे आम आदमी का जीवन आसान हो गया है। उन्होंने कहा, “आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर और पीएम मोदी के आदर्शों से प्रेरित होकर, हमें इस बात पर विचार करना चाहिए कि फिक्की जैसे संगठन देश के हित में और क्या कर सकते हैं? अगर सोच और नजरिया बदलेगा तो बदलाव आएगा। हर किसी का लक्ष्य सही है, लेकिन ऐसे विचारों को अमल में लाना जरूरी है। पीपीपी एक आदर्श मॉडल है जो सभी को लाभान्वित करता है, संबंधित क्षेत्र में प्रगति होती है और देश का समग्र विकास होता है।”

तोमर ने कहा कि व्यापार और उद्योग क्षेत्र मजबूत और संगठित है, उनके पास हर साधन है, वे कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन दे सकते हैं। इस दिशा में सरकार एक लाख करोड़ रुपये के एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड, 10,000 कृषक उत्पाद संगठनों (एफपीओ) और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी विभिन्न योजनाके माध्यम से कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। सरकार कृषक संगठन बनाने, उन्हें सशक्त बनाने, नई तकनीक उपलब्ध कराने, लाभकारी फसलों को बढ़ावा देने और वैश्विक मानकों के अनुरूप उपज की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, “सरकार की पहलों के द्वारा किसानों को प्रोत्साहन दिया गया है और नतीजे अब आपके सामने हैं। यह संतोष की बात है कि पीएम की किसानों की आय दोगुनी करने की प्रतिबद्धता अब उन तक पहुंच चुकी है और फिक्की जैसे संगठन इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं।”

तोमर ने उम्मीद व्यक्त की कि कृषि क्षेत्र में वृद्धि हासिल करने के लिए हर कोई प्रयास करेगा और किसानों के लिए इसे ज्यादा लाभकारी बनाएगा। उन्होंने कहा, “यदि कृषि मजबूत है, तो देश मुश्किल हालात में भी खड़ा रह सकता है।”

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002IX90.jpg

इस अवसर पर बोलते हुए, सचिव (ए एंड एफडब्ल्यू)  मनोज आहूजा ने कहा कि सरकार को कृषि क्षेत्र में निवेश को सुविधाजनक बनाने में एक उत्प्रेरक भूमिका निभानी चाहिए। निजी क्षेत्र और गैर सरकारी संगठनों को एक साथ आना चाहिए और कृषि क्षेत्र की परियोजनाओं में सरकार के साथ साझेदारी करनी चाहिए, जिससे उनका प्रभाव खासा बढ़ जाएगा।

फिक्की के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  शुभ्रकांत पांडा ने इस बात पर भरोसा जताया कि आज शुरू हुई कृषि में पीपीपी के लिए पीएमयू पहल से निजी क्षेत्र के निवेश के दोहन और सरकारी योजनाओं और सब्सिडी के उपयोग से कृषि में बड़े स्तर की पीपीपी परियोजनाओं में तेजी आएगी।

इस अवसर पर अपर सचिव (ए एंड एफडब्ल्यू)  अभिलक्ष लिखी और डीए एंड एफडब्ल्यू एवं फिक्की के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही राज्यों और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी ऑनलाइन शामिल हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VMZC.jpg

कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए कृषि में निवेश और कृषि में सकल पूंजी निर्माण में बढ़ोतरी अहम है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की विभिन्न पहलों के रूप में सार्वजनिक निवेश के संयोजन के कृषि क्षेत्र में गुणक प्रभाव हो सकते हैं। सरकार पैदावार में सुधार, हानि को कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में पीपीपी पहल को प्रोत्साहित करने के लिए उत्सुक है। पीपीपी पहल से कृषि में निजी पूंजी में बढ़ोतरी होगी, सार्वजनिक निवेश का लाभ मिलेगा और इस क्षेत्र में गतिशील और मूल्य वर्धित विकास की साझा दृष्टि के साथ केंद्र और राज्य सरकारों, निजी क्षेत्र और किसान एक साथ आएंगे। पीपीपी पहल से किसानों को लाभ पहुंचाने और उनके प्रभाव में सुधार करने के लिए विभिन्न योजनाओं को एक साथ लाया जाएगा।

इस पीपीपी पहल का मुख्य उद्देश्य अतिरिक्त मूल्य तैयार करके छोटे किसानों की आय बढ़ाना है, जिसमें गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद जैसे इनपुट, बाजार से जोड़ने के लिए तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाना और मूल्य वर्धन शामिल है। पीपीपी पहलों से कृषि प्रक्रियाओं के आधुनिकीकरण, जलवायु अनुकूल फसलों में अनुसंधान को बढ़ावा देने, कृषि और ग्रामीण इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास और कृषि निर्यात में वृद्धि की भी उम्मीद है। इसका एक विशेष उद्देश्य राज्यों को उनके संबंधित कृषि-जलवायु क्षेत्रों की पूरी क्षमता और कृषि-उत्पादों की व्यापक विविधता का दोहन करने और उत्पादकों को घरेलू और निर्यात बाजारों के साथ बेहतर एकीकृत करने में सहायता करना है।

इस पृष्ठभूमि में, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और फिक्की ने कृषि में पीपीपी पहलों के विकास की इस संयुक्त पहल का ऐलान किया है।

You Might Also Like

दिल्ली: द्वारका में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध गोदाम से 65 सिलेंडर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिवेशन की तैयारियाँ तेज़, PRSI प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा औपचारिक आमंत्रण
पाकिस्तान के कई प्रांतों में आया जोरदार भूकंप, 4.7 तीव्रता के झटकों से हिलीं इमारतें
ओडिशा की नई माझी सरकार का जगन्नाथ मंदिर पर बड़ा फैसला, आज खोले जाएंगे चारों प्रवेश द्वार
देहरादून: आसन नदी झूला पुल के नीचे मिला लापता डंपर चालक का शव, जेब से मिली सल्फास की गोली; क्षेत्र में सनसनी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

कांवड़ यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार का मेगा प्लान; मुख्य सचिव ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और स्वच्छता के लिए दिए कड़े निर्देश

The Hill India News
The Hill India News
July 6, 2026
Bihar: कुवैत से लौटे पति की बेरहमी से हत्या, रोने का नाटक करने वाली पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड; 10 साल छोटे प्रेमी संग रची थी खूनी साजिश
किच्छा खान फार्म फार्म हाउस विवाद: प्रियंका गांधी की जेठानी से जुड़ा हाई-प्रोफाइल मामला पहुंचा हाईकोर्ट, कोर्ट की तल्ख टिप्पणी- ‘यह सोशल मीडिया का जमाना है, सतर्क रहें अफसर’
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान से सियासी भूचाल, कांग्रेस ने ली चुटकी
Uttarakhand News: जब सिस्टम सो गया तो ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों को ही मान लिया ‘भगवान’; उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड का अनोखा प्रदर्शन
Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में आज महामंथन; चढ़ावा चोरी विवाद के बीच चंपत राय के इस्तीफे और SIT रिपोर्ट पर ट्रस्ट लेगा बड़ा फैसला
Uttarakhand News: कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर का नया युग; सीएम धामी ने किया धनगढ़ी पुल का लोकार्पण, बरसात के खौफ से मिली परमानेंट मुक्ति
Monsoon Update: देश में मानसून का महासंकट; मुंबई में ‘रेड अलर्ट’ से थमी उड़ानें, दिल्ली-केरल समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ चौथा जत्था, प्रशासन ने जारी की अहम गाइडलाइन
Uttarakhand: नीट पेपर लीक विवाद के बीच देहरादून की होनहार रिया थापा की मौत, सड़कों पर उतरा कांग्रेस का जनआक्रोश
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?