By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पिथौरागढ़ में एनएचपीसी टनल हादसा: बड़ा खतरा टला, 19 में से 8 कर्मचारी सुरक्षित निकाले गए
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > पिथौरागढ़ में एनएचपीसी टनल हादसा: बड़ा खतरा टला, 19 में से 8 कर्मचारी सुरक्षित निकाले गए
उत्तराखंडफीचर्ड

पिथौरागढ़ में एनएचपीसी टनल हादसा: बड़ा खतरा टला, 19 में से 8 कर्मचारी सुरक्षित निकाले गए

The Hill India News
Last updated: August 31, 2025 12:30 pm
The Hill India News
Published: August 31, 2025
Share
SHARE

पिथौरागढ़ (धारचूला): धारचूला के ऐलागाड़ स्थित एनएचपीसी धौलीगंगा पावर हाउस की भूमिगत सुरंग के मुहाने पर शनिवार अपराह्न अचानक हुए भूस्खलन से बड़ा हादसा टल गया। भारी पत्थरों और मलबे से सुरंग का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे भीतर काम कर रहे 19 कर्मचारी फंस गए।

Contents
जिला प्रशासन की जानकारीमुख्य तथ्यअब तक सुरक्षित निकाले गए कर्मचारीसुरंग में मौजूद कर्मचारी (संपर्क में और सुरक्षित)

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, बीआरओ, एनएचपीसी, एनडीआरएफ और सीआईएसएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत-बचाव अभियान शुरू किया। राहत की बात यह है कि अब तक 8 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष 11 से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि सभी अंदर सुरक्षित हैं। सुरंग में आपातकालीन किचन और भोजन की व्यवस्था पहले से मौजूद होने के कारण स्थिति नियंत्रण में है।

जिला प्रशासन की जानकारी

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि सुरंग के मुहाने से मलबा हटा लिया गया है और इमरजेंसी शाफ्ट की लगातार सफाई की जा रही है। वहीं, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने स्पष्ट किया कि पावर स्टेशन को कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फैलाई गई भ्रामक सूचनाओं का खंडन किया।

मुख्य तथ्य

  • हादसे के वक्त सुरंग में 19 कर्मचारी मौजूद थे
  • 8 को सुरक्षित बाहर निकाला गया
  • शेष 11 कर्मचारी भी सुरक्षित, संपर्क लगातार बना
  • बीआरओ लगातार मलबा हटा रहा है, पर्याप्त मशीनरी व सुरक्षा बल तैनात
  • धौलीगंगा पावर स्टेशन को कोई बड़ा नुकसान नहीं
  • जिलाधिकारी और आला अधिकारी मौके पर डटे
  • सुरंग में भोजन व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध

अब तक सुरक्षित निकाले गए कर्मचारी

  1. चन्दर सोनल (ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ)
  2. शंकर सिंह (डीजी ऑपरेटर)
  3. पूरन बिष्ट (सब-स्टेशन स्टाफ)
  4. नवीन कुमार (इंजी-मेंटेनेंस)
  5. प्रेम डुग्ताल (मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट)
  6. धन राज बहादुर (मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट)
  7. गगन सिंह धामी (मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट)
  8. पीसी वर्मा (डीएम- सिविल)

सुरंग में मौजूद कर्मचारी (संपर्क में और सुरक्षित)

  • ऑपरेशन स्टाफ : ललित मोहन बिष्ट, सूरज गुरुड़ानी, विष्णु गुप्ता
  • ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ : जितेन्द्र सोनल, प्रकाश डुग्ताल, कमलेश धामी, सुनील धामी
  • मेंटेनेंस : जी. ऑगस्टीन बाबू, अपूर्बा राय
  • मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट : इंदर गुनजियाल
  • कैंटीन स्टाफ : बिशन धामी

राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है और प्रशासन का दावा है कि जल्द ही सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

You Might Also Like

इंदौर में बड़ा हादसा: आपसी विवाद के बीच 24 किन्नरों ने पी लिया एकसाथ ज़हर, कई की हालत गंभीर — पुलिस और प्रशासन अलर्ट
6 महीने तक आरोपी करता रहा नाबालिग का रेप, गर्भपात की खिलाई गोली तो खुली दरिंदगी की पोल
हरिद्वार: पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह की दो रिवॉल्वर और एक बंदूक के लाइसेंस रद्द
हरिद्वार में सनसनी: रानीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पथरी में मामूली विवाद पर मजदूर ने दी जान
Big Breaking: उत्तराखंड सरकार के इस महत्वपूर्ण विभाग में एक और महाघोटाला, वीडियो…
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

UPI के नए MDR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! “ये टैक्स है या फीस?” ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर केंद्र से मांगा जवाब

The Hill India News
The Hill India News
September 28, 2026
आदि कैलाश यात्रा पर फिर मौसम की मार! एस बैंड में 10 मीटर सड़क ध्वस्त, 550 से ज्यादा यात्री फंसे; ILP जारी करने पर रोक
कुत्ता अचानक काटने को दौड़े, मुंह से निकले झाग और लड़खड़ाकर चले? इन 10 संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹6,000 टूटी, सोना भी ₹2,600 से ज्यादा सस्ता; जानें आज का भाव
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद फिर उठे सवाल! बहन श्वेता का दावा- ‘पैर टूटा था, आंखों पर चोट थी’, पोस्टमॉर्टम को लेकर कही बड़ी बात
शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,000 के करीब; कच्चे तेल और US-Iran तनाव ने बढ़ाई चिंता
बारिश ने रोका भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, बिना गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया; 1 अक्टूबर को अगला मैच
लालकुआं में महिला आत्महत्या मामले का बड़ा खुलासा! आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी आशिक अली गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! आज से तीन दिन नहीं होगी देशव्यापी हड़ताल, IBA-UFBU की बातचीत के बाद टला आंदोलन
उत्तरकाशी में बर्फबारी का कहर! गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए, 136 पर्वतारोहियों के लिए 3 हेलीकॉप्टर रवाना; दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?