By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जर्मनी से जुड़ेंगे उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी की मौजूदगी में हुआ बड़ा समझौता
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > जर्मनी से जुड़ेंगे उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी की मौजूदगी में हुआ बड़ा समझौता
उत्तराखंडफीचर्ड

जर्मनी से जुड़ेंगे उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी की मौजूदगी में हुआ बड़ा समझौता

The Hill India News
Last updated: August 29, 2025 1:03 pm
The Hill India News
Published: August 29, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 29 अगस्त (सू. ब्यूरो): उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर नए रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में एक ऐतिहासिक पहल की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में राज्य सरकार और जर्मनी स्थित इनोवेशन हब राइन-माइन के बीच लेटर ऑफ इंटेंट (एल.ओ.आई.) पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते का मकसद उत्तराखंड के युवाओं को स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी तथा नवाचार आधारित स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों से जोड़ना है।

Contents
“उत्तराखंड के युवाओं को दुनिया से जोड़ा जाएगा” – सीएम धामीरोजगार और स्टार्टअप के लिए खुलेगा नया द्वारवरिष्ठ अधिकारियों और जर्मन प्रतिनिधियों की मौजूदगी


“उत्तराखंड के युवाओं को दुनिया से जोड़ा जाएगा” – सीएम धामी

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रही है और विभिन्न देशों की मांग के आधार पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं।

सीएम ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी उपलब्ध करा रही है ताकि उन्हें वैश्विक रोजगार अवसरों का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कौशल विकास और भाषा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद राज्य के कई युवा पहले से ही विदेशों में काम कर रहे हैं। यह समझौता उत्तराखंड के और अधिक युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक बड़ी पहल है।


रोजगार और स्टार्टअप के लिए खुलेगा नया द्वार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह समझौता न केवल रोजगार बल्कि नवाचार और स्टार्टअप की दिशा में भी एक नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा। जर्मनी की उन्नत तकनीकों से जुड़कर राज्य के युवाओं को वैश्विक स्तर की दक्षता हासिल होगी, जिससे वे न केवल विदेशी कंपनियों में काम कर पाएंगे बल्कि राज्य में भी नए उद्योग और स्टार्टअप स्थापित कर सकेंगे।


वरिष्ठ अधिकारियों और जर्मन प्रतिनिधियों की मौजूदगी

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पांडेय और सी. रविशंकर उपस्थित रहे।
जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल में राउनहाइम शहर के मेयर डेविड रेंडल, जर्मन विदेशी निवेश प्रकोष्ठ के सलाहकार सौरभ भगत और इनोवेशन हब राइन-माइन के सीईओ स्टीफन विट्टेकिंड शामिल थे।

उत्तराखंड और जर्मनी के बीच हुआ यह समझौता राज्य के युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसरों के द्वार खोलेगा। यह कदम न केवल कौशल विकास और रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा, बल्कि उत्तराखंड को नवाचार और तकनीक की वैश्विक श्रृंखला से भी जोड़ देगा।

You Might Also Like

जोहान्सबर्ग में चल रहे ब्रिक्स समिट में, पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात और बातचीत
नेपाल देगा अगले 10 साल तक भारत को इतनी मेगावट बिजली, अब चीन को लगेगा झटका
UP: बागपत के ढाबे में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार; ओडिशा में भी शर्मनाक हरकत की जांच
देवभूमि में मानवता शर्मसार: नैनीताल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाकर दरिंदों ने की हैवानियत
Uttarakhand: लकड़ी लेने जंगल गए व्यक्ति पर भालू का जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने अस्पताल में किया भर्ती
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?