By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: दिल्ली विधानसभा में पहले दिन हंगामा: ‘POK पर कायरता’ वाले बयान पर AAP विधायक बाहर निकाले गए
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > दिल्ली > दिल्ली विधानसभा में पहले दिन हंगामा: ‘POK पर कायरता’ वाले बयान पर AAP विधायक बाहर निकाले गए
दिल्लीफीचर्ड

दिल्ली विधानसभा में पहले दिन हंगामा: ‘POK पर कायरता’ वाले बयान पर AAP विधायक बाहर निकाले गए

The Hill India News
Last updated: August 4, 2025 2:18 pm
The Hill India News
Published: August 4, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 4 अगस्त: दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को भारी हंगामे के साथ हुई। सदन में दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद द्वारा ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने आ गए। आशीष सूद ने कहा कि “पहलगाम हमले में मारे गए टूरिस्टों पर विपक्ष की संवेदना सवालों के घेरे में है, क्योंकि AAP नेताओं ने सेना से सबूत मांगे थे।”

Contents
🗨️ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा हमला: “एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो…”📚 प्राइवेट स्कूल फीस पर नियंत्रण का बिल पेश, बिना ऑडिट नहीं बढ़ेगी फीस🔍 CAG रिपोर्ट भी पेश, कांग्रेस का झुग्गी तोड़ने पर विरोध प्रदर्शन का ऐलानसत्र के पहले दिन ही राजनीतिक तापमान चरम पर

इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक संजीव झा ने पलटवार करते हुए कहा, “जब POK पर कब्ज़ा करने का मौका था, तो सरकार ने सेना को वापस बुला लिया। आज तक किसी प्रधानमंत्री ने इतना कमजोर और कायराना फैसला नहीं लिया।”

इस टिप्पणी पर विधानसभा अध्यक्ष बिजेंदर गुप्ता ने कड़ी आपत्ति जताते हुए विधायक संजीव झा से अपनी बात वापस लेने को कहा। जब उन्होंने इनकार किया, तो अध्यक्ष ने मार्शल की मदद से उन्हें सदन से बाहर निकालने के आदेश दे दिए। अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि उक्त शब्दों को सदन की कार्यवाही से विलोपित किया जाए।


🗨️ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा हमला: “एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो…”

सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सपा सांसद जया बच्चन के ‘सिंदूर’ नाम पर की गई टिप्पणी को लेकर पलटवार करते हुए कहा, “यह देश की सेना का अपमान है। मैं उन्हें फिल्मी अंदाज में ही जवाब दूंगी — एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो…”

मुख्यमंत्री ने विपक्षी गठबंधन INDIA पर भी तंज कसा और कहा कि, “इनकी भाषा अब यह पहचानने नहीं देती कि यह भारत के नेता हैं या पाकिस्तान के।” उन्होंने 1947 से लेकर 1971 तक की ऐतिहासिक घटनाओं को गिनाते हुए कहा कि “जब पाकिस्तान कश्मीर पर कब्जा कर रहा था, तब उसकी ज़िम्मेदारी क्यों नहीं ली गई? 1971 में बंदी बनाए गए 93,000 सैनिकों को बिना शर्त क्यों छोड़ा गया?”


📚 प्राइवेट स्कूल फीस पर नियंत्रण का बिल पेश, बिना ऑडिट नहीं बढ़ेगी फीस

सत्र के दौरान दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि को रोकने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण विधेयक सदन पटल पर रखा।

इस बिल में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी निजी स्कूल तब तक फीस नहीं बढ़ा सकेगा जब तक उसकी वित्तीय ऑडिट नहीं होती, और फीस निर्धारण समिति से स्वीकृति प्राप्त नहीं होती। यह प्रस्ताव दिल्ली के लाखों अभिभावकों को राहत देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


🔍 CAG रिपोर्ट भी पेश, कांग्रेस का झुग्गी तोड़ने पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान

विधानसभा सत्र में सरकार द्वारा नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट भी सदन में रखी गई। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने दिल्ली में झुग्गी तोड़ने की कार्यवाही को लेकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।


सत्र के पहले दिन ही राजनीतिक तापमान चरम पर

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र पहले दिन से ही राजनीतिक टकराव का अखाड़ा बनता दिखा। एक ओर सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर विपक्ष की ‘नीति’ पर सवाल उठा रही है, तो दूसरी ओर विपक्ष सामाजिक मुद्दों और शासन की संवेदनशीलता को कठघरे में खड़ा कर रहा है। आने वाले दिनों में सदन में और तीखी बहसें देखने को मिल सकती हैं।

You Might Also Like

एल्विश की अय्याशी: नोएडा में कराता था ‘रेव पार्टी’, विदेशी लड़कियों की एंट्री सहित 9 जहरीले सांप बरामद
यहाँ ‘फ्लैश फ्लड’ की चपेट में आने से बह गए पुल, पूरी खबर ये रही…
केजरीवाल ने किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च का समर्थन करते हुए कहा कि- ‘अन्नदाता’ को जेल में डालना गलत
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वारंट पर गिरफ्तारी में अब अलग से “गिरफ्तारी का कारण” बताना जरूरी नहीं
जनसंख्या पर संग्राम: ‘4 बच्चे’ वाले बयान पर ओवैसी का नवनीत राणा को करारा जवाब, कहा- “हमें कौन रोक रहा है, मेरे खुद 6 बच्चे हैं”
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?