By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: संसद में आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संग्राम तय, सरकार को घेरेगा विपक्ष; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे रखेंगे पक्ष
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > संसद में आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संग्राम तय, सरकार को घेरेगा विपक्ष; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे रखेंगे पक्ष
देशफीचर्ड

संसद में आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संग्राम तय, सरकार को घेरेगा विपक्ष; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे रखेंगे पक्ष

The Hill India News
Last updated: July 28, 2025 3:50 am
The Hill India News
Published: July 28, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली | ब्यूरो रिपोर्ट: संसद के मानसून सत्र में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा होगी। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ सकते हैं। संसद में लंबे समय से लंबित इस चर्चा के दौरान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे सरकार का पक्ष रखेंगे।

Contents
16 घंटे की विशेष चर्चा, तीन दिन तक चलेगा मंथनविपक्ष की सरकार से तीखे सवालों की तैयारीपीएम मोदी के हस्तक्षेप की भी संभावनाभाजपा का पलटवार: ‘गुमराह करने वालों को जवाब मिलेगा’पिछला सप्ताह हंगामे की भेंट, उपराष्ट्रपति के इस्तीफे ने बढ़ाया सियासी तापमान

16 घंटे की विशेष चर्चा, तीन दिन तक चलेगा मंथन

लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा के लिए कुल 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है, जिसे तीन दिनों तक विभाजित किया जाएगा। एजेंडे के अनुसार, यह चर्चा ‘पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत की सशक्त, सफल और निर्णायक सैन्य कार्रवाई’ पर केंद्रित होगी।

विपक्ष की सरकार से तीखे सवालों की तैयारी

विपक्ष इस चर्चा में सरकार से ऑपरेशन की समय-सीमा, रणनीति, और परिणामों को लेकर कई तीखे सवाल पूछ सकता है। विपक्षी दलों का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर जानकारी को “एकतरफा” नहीं रखा जा सकता। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और डीएमके जैसे दल चर्चा में आक्रामक रुख अपना सकते हैं।

पीएम मोदी के हस्तक्षेप की भी संभावना

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस विशेष चर्चा में हस्तक्षेप कर सकते हैं। इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर तथा निशिकांत दुबे भी अपनी बात रख सकते हैं।

भाजपा का पलटवार: ‘गुमराह करने वालों को जवाब मिलेगा’

भाजपा नेता दिलीप घोष ने चर्चा से पहले पश्चिम बंगाल में बयान देते हुए कहा,

“यह अच्छा है कि संसद में हमारी सेना के पराक्रम पर बात होगी। जिन्होंने बार-बार देश को गुमराह किया, उन्हें जवाब मिलेगा। सेना और तकनीक की ताकत से पाकिस्तान को कैसे जवाब दिया गया, यह देश को जानना चाहिए।”

पिछला सप्ताह हंगामे की भेंट, उपराष्ट्रपति के इस्तीफे ने बढ़ाया सियासी तापमान

गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र अभी तक लगातार विरोध, नारेबाज़ी और कार्यवाही स्थगित होने से प्रभावित रहा है। इसी दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी थी। ऐसे में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर होने वाली चर्चा से संसद में एक नए राजनीतिक समीकरण की झलक देखने को मिल सकती है।

You Might Also Like

डिजिटल होगा उत्तराखंड निर्वाचन: SIR अभियान में BLO का हाथ थामेंगे ‘आईटी वॉलिंटियर्स’, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बनाया खाका
दुबई में दी जाएगी इस ‘शहजादी’ को फांसी, मां-बाप के नहीं थम रहे आंसू, जानें पूरी खबर
मोदी गवर्मेंट पूरे देश में जल्द शुरू कर सकती है जनगणना, एक राष्ट्र-एक चुनाव पर भी आया बड़ा अपडेट
“गलती आपकी, तोहमत दूसरों पर क्यों?” — राज्यसभा में खरगे का हमला, पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा
दिल्ली में हुए CJP प्रदर्शन में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, 15-20 गाड़ियां क्षतिग्रस्त; 70 हिरासत में, ताबड़तोड़ कई FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

बदरीनाथ में DJ विवाद ने पकड़ा तूल, ‘शंख में जानवर की हड्डी’ वाले बयान पर भड़के तीर्थ पुरोहित; सतपाल महाराज के तर्क पर भी उठे सवाल

The Hill India News
The Hill India News
September 28, 2026
दिल्ली में PM मोदी से मिले महेंद्र भट्ट, परिवार संग पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; बेटे की शादी का दिया न्योता
UP में आसमानी आफत का आखिर क्या है राज? ‘डीप डिप्रेशन’ और ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ की जुगलबंदी ने क्यों मचाई तबाही
यूपी राज्यसभा चुनाव में टाइट फाइट की तैयारी! 10 सीटों पर सियासी शतरंज, तीसरे उम्मीदवार से बदलेगा पूरा गणित; किसके पाले में जाएंगे अतिरिक्त वोट?
UPI के नए MDR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! “ये टैक्स है या फीस?” ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर केंद्र से मांगा जवाब
आदि कैलाश यात्रा पर फिर मौसम की मार! एस बैंड में 10 मीटर सड़क ध्वस्त, 550 से ज्यादा यात्री फंसे; ILP जारी करने पर रोक
कुत्ता अचानक काटने को दौड़े, मुंह से निकले झाग और लड़खड़ाकर चले? इन 10 संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹6,000 टूटी, सोना भी ₹2,600 से ज्यादा सस्ता; जानें आज का भाव
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद फिर उठे सवाल! बहन श्वेता का दावा- ‘पैर टूटा था, आंखों पर चोट थी’, पोस्टमॉर्टम को लेकर कही बड़ी बात
शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,000 के करीब; कच्चे तेल और US-Iran तनाव ने बढ़ाई चिंता
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?