By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: चकराता सीएचसी का डीएम ने किया निरीक्षण, नई जगह पर स्थानांतरण की तैयारी, मौजूदा सुविधाओं के विस्तार पर भी ज़ोर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > चकराता सीएचसी का डीएम ने किया निरीक्षण, नई जगह पर स्थानांतरण की तैयारी, मौजूदा सुविधाओं के विस्तार पर भी ज़ोर
उत्तराखंडदेहरादूनफीचर्ड

चकराता सीएचसी का डीएम ने किया निरीक्षण, नई जगह पर स्थानांतरण की तैयारी, मौजूदा सुविधाओं के विस्तार पर भी ज़ोर

The Hill India News
Last updated: July 23, 2025 8:00 am
The Hill India News
Published: July 23, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 23 जुलाई 2025 (सू.वि.) चकराता स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ज़िला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार को सीएचसी चकराता का स्थलीय निरीक्षण कर, मौजूदा भवन में बुनियादी सुविधाओं के उन्नयन के साथ ही नए सीएचसी भवन के निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए।

Contents
नए सीएचसी भवन के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण, जियोलॉजिकल सर्वे के आदेशमौजूदा सीएचसी में सुविधाओं का होगा तात्कालिक विस्तारस्थानीय विरोध और जनता की राय को मिला सम्माननिरीक्षण के दौरान प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान सीएचसी सीमित स्थान, संकरी गली और छावनी कानूनों की जटिलताओं के चलते अत्यधिक दबाव में काम कर रहा है। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया स्वास्थ्य केंद्र चकराता क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने में मददगार होगा।


नए सीएचसी भवन के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण, जियोलॉजिकल सर्वे के आदेश

डीएम बंसल ने ग्वासा पुल (डाकरा) के समीप प्रस्तावित नए भवन स्थल का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग को शीघ्र आगणन तैयार करने तथा जियोलॉजिकल सर्वे एवं मृदा परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए भवन में ओपीडी, फार्मेसी, ऑपरेशन थिएटर, वार्ड, पंजीकरण काउंटर, डॉक्टर आवास समेत सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


मौजूदा सीएचसी में सुविधाओं का होगा तात्कालिक विस्तार

जिलाधिकारी ने मौजूदा सीएचसी में भी स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर ही प्रसूति कक्ष में एलईडी फोकस लाइट के लिए तत्काल फंड स्वीकृत किया। साथ ही रजिस्ट्रेशन और दवा वितरण काउंटर के विस्तारीकरण का प्रस्ताव जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने आरवीजी एक्स-रे मशीन की शीघ्र मरम्मत, प्रसव कक्ष में बेहतर रोशनी व्यवस्था और अस्पताल भवन में लाइटिंग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय इंजीनियर के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कर जिला योजना में प्रस्तुत करने को भी कहा।


स्थानीय विरोध और जनता की राय को मिला सम्मान

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने अस्पताल स्थानांतरण पर आपत्ति जताते हुए सुझाव दिए कि वर्तमान अस्पताल चकराता-जौनसार क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लिए केंद्र बिंदु है और ग्वासा पुल क्षेत्र सार्वजनिक परिवहन और संपर्क मार्गों के लिहाज से उपयुक्त नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जनहित सर्वोपरि है, और अंतिम निर्णय सभी पहलुओं पर विचार के बाद ही लिया जाएगा।


निरीक्षण के दौरान प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.के. शर्मा, एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबन्धित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीएचसी के स्थायी समाधान हेतु प्रशासन शीघ्र विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजेगा, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त हो सकें।

You Might Also Like

देहरादून: मुख्य सचिव की हाई-लेवल बैठक, जाम से मुक्ति के लिए बनेगा ‘मास्टर प्लान’; आढ़त बाज़ार और पार्किंग को लेकर बड़ी घोषणाएं
रिश्ते से किया इंकार तो सनकी प्रेमी ने जंगल ले जाकर प्रेमिका का घोंटा गला, खुद भी कर लिया सुसाइड
मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के बहुत करीब हूं’, तनाव पर बोले ट्रंप, जताई समाधान की उम्मीद
नई दिल्ली : भारत का समग्र टीकाकरण कवरेज 204.57 करोड़ से अधिक हुआ
नेलांग घाटी: 62 साल बाद न्याय की उम्मीद, बिना अधिग्रहण सेना के कब्जे वाली भूमि पर हाईकोर्ट सख्त; केंद्र और राज्य से जवाब तलब
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सरकार से बनी सहमति, आंदोलन समाप्त: सीजेपी ने वापस लिया विरोध, मंगलवार तक बाकी मांगें पूरी होने का भरोसा

The Hill India News
The Hill India News
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम: हुड़दंग, अफवाह और अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, सुरक्षा से सुविधाओं तक व्यापक तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सियासत में हलचल: विपक्ष ने बताया युवाओं की जीत, शिक्षा सुधार की नई उम्मीद जगी
UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में, सुद्धोवाला जेल भेजे गए
थार में बैठाकर पत्नी की हत्या, फिर नहर में फेंका शव! मुरादाबाद हत्याकांड ने उड़ाए होश, जांच में हो रहे चौंकाने वाले खुलासे
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न: अभिजीत दीपके बोले— “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए”
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के नाम भावुक पत्र में बोले— ‘देश के किसी भी छात्र के भविष्य से नहीं होने दूंगा अन्याय’
देहरादून में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, युवाओं को बचाने के लिए प्रशासन का व्यापक अभियान
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से राष्ट्र सेवा का किया आह्वान
CJP प्रदर्शन पर सख्ती: हत्या के प्रयास की धारा वाली FIR से बढ़ा विवाद, जंतर-मंतर बना सुरक्षा छावनी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?