By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में नशे के खिलाफ धामी सरकार की सख्त मुहिम, अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर गिरेगी गाज
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में नशे के खिलाफ धामी सरकार की सख्त मुहिम, अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर गिरेगी गाज
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ धामी सरकार की सख्त मुहिम, अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर गिरेगी गाज

The Hill India News
Last updated: July 22, 2025 2:14 pm
The Hill India News
Published: July 22, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 22 जुलाई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया है। राज्यव्यापी निरीक्षण अभियान के तहत प्रदेशभर में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। अभियान का उद्देश्य न केवल मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है, बल्कि अवैध या मानकविहीन केंद्रों पर त्वरित कार्रवाई करना भी है।

Contents
बिना पंजीकरण के चल रहे केंद्रों पर होगी कार्रवाईहर जिले में सक्रिय होगा पुनर्विलोकन बोर्डदेहरादून व हरिद्वार में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाएं उजागरनशा मुक्त उत्तराखंड की दिशा में निर्णायक पहल

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी के नेतृत्व में निरीक्षण टीमें गठित कर दी गई हैं, जो केंद्रों की पंजीकरण स्थिति, आधारभूत सुविधाएं, कर्मचारियों की उपलब्धता और सेवा की गुणवत्ता जैसे बिंदुओं की गहन जांच कर रही हैं।


बिना पंजीकरण के चल रहे केंद्रों पर होगी कार्रवाई

डॉ. कुमार ने स्पष्ट किया कि मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 और 24 जुलाई 2023 की अधिसूचना के तहत जिन संस्थानों के पास वैध पंजीकरण नहीं है, उन्हें चिन्हित कर आर्थिक दंड और तत्काल बंदी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस विषय में कोई लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फिलहाल राज्य में 133 मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (जिसमें नशा मुक्ति केंद्र भी शामिल हैं) अनंतिम पंजीकरण के अंतर्गत हैं। अंतिम स्वीकृति से पूर्व इन संस्थानों का स्थल निरीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है।


हर जिले में सक्रिय होगा पुनर्विलोकन बोर्ड

प्रत्येक जिले में मानसिक स्वास्थ्य पुनर्विलोकन बोर्ड की मासिक बैठक अब अनिवार्य कर दी गई है। फिलहाल 7 जिलों में बोर्ड कार्यरत हैं और अन्य 6 जिलों में गठन प्रक्रिया प्रगति पर है। शासन ने निर्देशित किया है कि इनका गठन शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि निगरानी और जवाबदेही की प्रक्रिया मजबूत हो।


देहरादून व हरिद्वार में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाएं उजागर

जनपद देहरादून के बहादुरपुर रोड, वार्ड नंबर 9, सेलाकुई स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में जन शिकायत पर औचक निरीक्षण किया गया। टीम ने पाया कि केंद्र में कई मानक पूरे नहीं किए गए थे और गंभीर व्यवस्थागत खामियां मौजूद थीं। इसी प्रकार हरिद्वार के जीवन ज्योति केंद्र में भी निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गईं।

डॉ. कुमार ने कहा, “प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए यह अभियान न केवल सुधारात्मक है, बल्कि जवाबदेही और पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। केवल उन्हीं संस्थानों को कार्य की अनुमति दी जाएगी जो चिकित्सा, प्रशासनिक और सामाजिक न्यूनतम मानकों को पूरी तरह पूरा करते हैं।”


नशा मुक्त उत्तराखंड की दिशा में निर्णायक पहल

सरकार की यह पहल नशा मुक्त और मानसिक रूप से स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण की ओर एक मजबूत कदम है। अब स्पष्ट है कि राज्य में अवैध और अयोग्य संस्थानों के लिए कोई जगह नहीं रहेगी।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : निकाय चुनाव प्रचार में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत,
नई दिल्ली : नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की आज से जापान यात्रा हैं
सुशासन की नई इबारत: रुद्रप्रयाग के दूरस्थ गांवों तक पहुँचा सरकारी तंत्र; “जन-जन की सरकार” शिविर में मौके पर ही हुआ समस्याओं का निपटारा
गुजरात: केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आज गांधीनगर में VISWAS प्रोजेक्ट के अंतर्गत गुजरात पुलिस के स्टेट लेवल कमांड और कंट्रोल सेंटर ‘त्रिनेत्र’ व अन्य आधुनिक तकनीकी सेवाओं का उद्घाटन किया
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में चला ‘गलत राष्ट्रगीत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

ऐतिहासिक फैसला! राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक कानून को दी मंजूरी, अब 2 महीने में जांच, 3 महीने में फैसला और 10 साल तक की जेल

The Hill India News
The Hill India News
August 1, 2026
गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराएं नहीं! Airtel और Jio यूजर्स ऐसे वापस पा सकते हैं अपने पैसे, जानिए पूरा प्रोसेस
संसद के ‘भगवा प्रदर्शन’ पर कानूनी शिकंजा: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
सृष्टि कंडारी मौत मामला: अब CB-CID करेगी हर पहलू की जांच, सीएम धामी के बड़े फैसले से बढ़ी न्याय की उम्मीद; देवप्रयाग विधायक की मांग पर हुई कार्रवाई
देहरादून की चर्चित सृष्टि कंडारी मौत मामला: पति और ननद गिरफ्तार, सास की भूमिका जांच के घेरे में; वीडियो बना जांच का सबसे अहम सबूत
E20 फ्यूल पर देशभर में सियासी घमासान: केजरीवाल ने सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें, कहा- ‘शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, E20 सस्ता करो’
यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: लखनऊ से वाराणसी और गोरखपुर तक 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले, कई ADG को मिली नई जिम्मेदारी
मसूरी में 200 साल पुरानी कब्रगाह पर प्रशासन का एक्शन: अंतिम नमाज स्थल भी हटाया गया, विरोध में सड़क पर उतरा मुस्लिम समुदाय; जानिए पूरा मामला
लिपुलेख दर्रे से फिर गूंजा व्यापार का इतिहास: भारत-तिब्बत सीमा व्यापार का शुभारंभ, पहला भारतीय दल पहुंचा तकलाकोट; सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार
’30 करोड़ का इनाम भी दान कर दिया’: जानिए उस महान इंसान की कहानी, जिन्हें सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा- ‘मैं आपको पिता का दर्जा देना चाहता हूं’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?