By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: हवाई कनेक्टिविटी पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फोकस, सीएम धामी बोले— हेलीकॉप्टर सेवाओं में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: हवाई कनेक्टिविटी पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फोकस, सीएम धामी बोले— हेलीकॉप्टर सेवाओं में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: हवाई कनेक्टिविटी पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फोकस, सीएम धामी बोले— हेलीकॉप्टर सेवाओं में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

The Hill India News
Last updated: July 22, 2025 11:04 am
The Hill India News
Published: July 22, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 22 जुलाई: उत्तराखंड के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बड़ा निर्देश दिया। सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की गेमचेंजर योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हेली सेवाओं के संचालन में सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाई जाए।

Contents
पंतनगर में पायलट ट्रेनिंग स्कूल, ISRO के साथ डिजिटल मैपिंगचारधाम और सीमांत क्षेत्रों में हवाई सेवाएंएयरपोर्ट अपग्रेडेशन पर फोकसपिथौरागढ़ को रीजनल हब के रूप में विकसित करने की योजनाबैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए हवाई नेटवर्क को मजबूती देना जरूरी है। उन्होंने चारधाम के लिए नियमित चार्टर सेवा शुरू करने के साथ ही राज्य में एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए।

पंतनगर में पायलट ट्रेनिंग स्कूल, ISRO के साथ डिजिटल मैपिंग

बैठक में नागरिक उड्डयन सचिव श्री सचिन कुर्वे ने जानकारी दी कि पंतनगर में एक नया फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किया जा रहा है, जो प्रशिक्षित पायलटों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। इसके अलावा, हवाई यातायात को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए ISRO के सहयोग से डिजिटल मैपिंग की क्षमता विकसित की जा रही है।

चारधाम और सीमांत क्षेत्रों में हवाई सेवाएं

‘उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी स्कीम’ के तहत देहरादून-जोशीमठ, जोशीमठ-बद्रीनाथ, पिथौरागढ़-धारचूला, और पिथौरागढ़-मुनस्यारी के बीच हवाई सेवाएं शुरू करने की तैयारी है। आदि कैलाश क्षेत्र में गुंजी से सीधी हेलीकॉप्टर सेवा भी जल्द शुरू की जाएगी। वहीं, केदारनाथ हेली सेवा को सुदृढ़ करने के लिए गरुड़चट्टी के पास एक नया हेलीपैड बनाया जा रहा है।

एयरपोर्ट अपग्रेडेशन पर फोकस

बैठक में यह भी बताया गया कि जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जा रहा है। पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार कार्य वर्ष 2027-28, और जौलीग्रांट एयरपोर्ट का विस्तार वर्ष 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।

पिथौरागढ़ को रीजनल हब के रूप में विकसित करने की योजना

गुंजी, मुनस्यारी और आदि कैलाश जैसे क्षेत्रों की जरूरतों व पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए पिथौरागढ़ हवाई पट्टी को रीजनल हब सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। सीमांत क्षेत्रों में भारतीय सेना के सहयोग से नए हेलीपैड भी विकसित किए जाएंगे।

बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अहम समीक्षा बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव सचिन कुर्वे, उकाडा के सीईओ आशीष चौहान, अपर सचिव विनीत कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

जीएसटी बचत उत्सव: देहरादून में सीएम धामी ने व्यापारियों से की बातचीत, जनता को मिलेगा सीधा लाभ
भाजपा स्थापना दिवस 2026: 47 साल की हुई भाजपा, 21 राज्यों में सत्ता के बावजूद कई बड़े लक्ष्य अभी बाकी
कौन हैं पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी? जिन्हें विपक्ष ने बनाया अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
नई दिल्ली : यह बजट ‘मित्रकाल बजट’ है ओर सरकार के पास भारत के भविष्य के निर्माण की कोई रूपरेखा नहीं है – राहुल गांधी
देहरादून में पार्षद के 5 वर्षीय बेटे पर कुत्ते छोड़ने का आरोप, छह अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट! चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर

The Hill India News
The Hill India News
September 8, 2026
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी की बड़ी सौगात, ₹8 हजार से बढ़कर ₹12 हजार हुआ मानदेय; अयोध्या से किया बड़ा ऐलान
लच्छीवाला स्कूल के सामने तेज रफ्तार का खतरा, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मोहित उनियाल ने उठाई आवाज; तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन! अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज, SP क्राइम को सौंपी जांच; सियासत फिर गरमाने के आसार
₹17 हजार नहीं, अब ₹30 हजार चाहिए! उत्तराखंड में इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, लिखित फैसले तक आंदोलन की चेतावनी
मॉनसून में बीमारियों का बढ़ा खतरा! डेंगू के 138 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जानिए क्या खाएं-पिएं और कैसे रहें सुरक्षित
10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें; टिहरी में रिंग रोड का पुश्ता ढहा, पिथौरागढ़-बागेश्वर में 34 सड़कें बंद
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी! 32वें दिन भी करोड़ों की कमाई, ₹2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹130 करोड़ का आंकड़ा
पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार रामानुज के तेवर सख्त, बोला—“न पछतावा है, न माफी मांगूंगा”; ‘शुगर डैडी’ को भी धमकी देने का दावा
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में 20 नाली जमीन की कथित फर्जी बिक्री से हड़कंप, पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए नौकरी छोड़ तहसील के चक्कर काट रहा परिवार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?