By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी, PMLA के तहत कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी, PMLA के तहत कार्रवाई
देशफीचर्ड

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी, PMLA के तहत कार्रवाई

The Hill India News
Last updated: July 18, 2025 3:07 am
The Hill India News
Published: July 18, 2025
Share
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम ने बघेल के रायपुर स्थित आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है।

Contents
शराब घोटाले में 2100 करोड़ की अवैध कमाई का आरोपमहादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले में भी बघेल पर शिकंजा5000 करोड़ से अधिक के घोटाले में नामजद आरोपीभूपेश बघेल की प्रतिक्रिया का इंतजार

ईडी की इस कार्रवाई के पीछे राज्य में हुए शराब घोटाला और महादेव सट्टेबाजी ऐप स्कैम से जुड़ी जांच बताई जा रही है। दोनों मामलों में पहले से ही बघेल के खिलाफ सीबीआई और ईडी की जांच चल रही है।


शराब घोटाले में 2100 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप

ईडी की जांच के अनुसार, 2019 से 2022 के बीच हुए छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में तीन चरणों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ।

  • Part A: शराब की खरीद में डिस्टिलरियों से कमीशन लिया गया।
  • Part B: बिना रिकॉर्ड के कच्ची देशी शराब बेची गई, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान हुआ।
  • Part C: डिस्टिलर्स से रिश्वत लेकर उन्हें बाजार में हिस्सेदारी तय करने का मौका दिया गया।

ईडी का दावा है कि इस घोटाले से राज्य को भारी वित्तीय नुकसान हुआ, जबकि शामिल सिंडिकेट ने 2100 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध कमाई की। कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले में भी बघेल पर शिकंजा

महादेव सट्टा ऐप घोटाला में भी पूर्व सीएम बघेल को सीबीआई ने एफआईआर में छठे आरोपी के रूप में नामजद किया है। आरोप है कि बघेल इस घोटाले से लाभ उठाने वालों में शामिल थे। सीबीआई का कहना है कि बघेल को ऐप सिंडिकेट से आर्थिक लाभ मिला था।


5000 करोड़ से अधिक के घोटाले में नामजद आरोपी

छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इस मामले में 5000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। यह एफआईआर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई मनी लॉन्ड्रिंग जांच पर आधारित है। बघेल को इसमें 19 नामजद आरोपियों में छठे स्थान पर रखा गया है।


भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया का इंतजार

ईडी की कार्रवाई पर भूपेश बघेल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि कांग्रेस पार्टी पहले ही इन मामलों को राजनीतिक प्रतिशोध बता चुकी है।

You Might Also Like

नई दिल्ली : कोविड-19 अपडेट :स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
बहराइच हिंसा हाथ में डंडे, हथियार. दंगाइयों ने चुन-चुन कर फूंकी दुकानें, शोरूम, फिलहाल इंटरनेट सेवा बंद है.
चन्द्रयान-3 चाँद पर पहुंच गया लेकिन BMC की गाड़ी गड्ढा भरने नहीं पहुंची, उद्धव गुट का अनोखा विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली :प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत
चुनाव आयोग ने जारी किया 5 फेज वोटिंग का पूरा आंकड़ा, कहा- एक-एक वोट का है हिसाब
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?