By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अजमेर में मूसलाधार बारिश का कहर: दीवार ढही, बाइक बहीं, स्कूलों में छुट्टी, अलर्ट जारी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > अजमेर में मूसलाधार बारिश का कहर: दीवार ढही, बाइक बहीं, स्कूलों में छुट्टी, अलर्ट जारी
देशफीचर्डमौसम

अजमेर में मूसलाधार बारिश का कहर: दीवार ढही, बाइक बहीं, स्कूलों में छुट्टी, अलर्ट जारी

The Hill India News
Last updated: July 18, 2025 3:01 am
The Hill India News
Published: July 18, 2025
Share
SHARE

अजमेर: शुक्रवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने अजमेर में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव, दीवार गिरने की घटनाएं और तेज बहाव में वाहनों के बहने जैसी तस्वीरें सामने आई हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन और नगर निगम की टीमें राहत कार्यों में जुट गई हैं, जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Contents
वैशाली नगर में गिरा नाले की दीवार, महिला बाल-बाल बचीनल बाजार में बाइक और ठेले बहने लगेझरनों की खूबसूरती देखने पहाड़ियों की ओर उमड़े लोगस्कूलों में अवकाश, जिला प्रशासन सतर्कअलर्ट जारी, राहत कार्य जारी

वैशाली नगर में गिरा नाले की दीवार, महिला बाल-बाल बची

बारिश के कारण अलकनंदा कॉलोनी (वैशाली नगर) में सरकारी नल की सुरक्षा दीवार पानी के दबाव से ढह गई। हादसे के वक्त एक महिला सड़क पार कर रही थी, जिसे स्थानीय लोगों ने समय रहते चेताया और सुरक्षित बाहर निकाला। दीवार टूटते ही पानी का बहाव और तेज हो गया, जिससे पास के इलाके भी जलमग्न हो गए।


नल बाजार में बाइक और ठेले बहने लगे

दरगाह क्षेत्र के नल बाजार और दरगाह बाजार में नालियां ओवरफ्लो हो गईं, जिससे तेज बहाव के साथ बाइक और ठेले तक बहते नजर आए। कई लोग पानी में गिरते हुए देखे गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया। कई दुकानों और घरों में भी पानी घुसने की सूचना है।


झरनों की खूबसूरती देखने पहाड़ियों की ओर उमड़े लोग

बारिश के चलते झाड़ेश्वर महादेव मंदिर की पहाड़ियों से झरने फूट पड़े। बारिश का आनंद लेने के लिए श्रद्धालु और पर्यटक बड़ी संख्या में पहाड़ियों की ओर पहुंचे। लोगों ने यहां झरनों के नीचे स्नान कर बारिश का लुत्फ उठाया।


स्कूलों में अवकाश, जिला प्रशासन सतर्क

अजमेर के जिला कलेक्टर ने बारिश को देखते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कोई छात्र स्कूल पहुंचता है तो उसकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए।


अलर्ट जारी, राहत कार्य जारी

मौसम विभाग ने अजमेर और आसपास के क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। नगर निगम और प्रशासन की टीमें जलभराव वाले इलाकों में लगातार काम कर रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सतर्कता बरतें।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : IIT रुड़की भारत के सबसे बड़े नवाचार मंच के ग्रैंड फिनाले की मेजबानी करेगा
रुद्रपुर: गदरपुर में प्रशासन की बड़ी स्ट्राइक, निकाह से ऐन पहले रुकवाया बाल विवाह; नाबालिग रेस्क्यू
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश के बयान को, डीके शिवकुमार ने ही गलत साबित कर दिया
जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के वोटिंग के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन, 18 सितंबर को होगा मतदान
यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे सांसद प्रज्वल रेवन्ना को SIT ने किया गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?