By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: सरस्वती शिशु मंदिर को मदरसा बताकर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति लेने का मामला, मुख्यमंत्री ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: सरस्वती शिशु मंदिर को मदरसा बताकर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति लेने का मामला, मुख्यमंत्री ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: सरस्वती शिशु मंदिर को मदरसा बताकर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति लेने का मामला, मुख्यमंत्री ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

The Hill India News
Last updated: July 17, 2025 1:36 pm
The Hill India News
Published: July 17, 2025
Share
SHARE

देवभूमि उत्तराखंड में छात्रवृत्ति के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। उधम सिंह नगर जिले में सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल को मदरसे की तरह दर्ज कर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) से अल्पसंख्यक छात्रों के नाम पर फंड लेने के गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। प्रकरण संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की गहन जांच के आदेश देते हुए राज्यभर के अल्पसंख्यक संस्थानों की छात्रवृत्ति जांच शुरू करवा दी है।

Contents
क्या है पूरा मामला?जांच के घेरे में अन्य संस्थान भीमुख्यमंत्री ने क्या कहा?आवश्यक कार्रवाई की तैयारी

अब इस पूरे मामले की जांच विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. पराग मधुकर धकाते द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाए।

क्या है पूरा मामला?

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए उधम सिंह नगर जिले से प्राप्त 796 अल्पसंख्यक छात्रों के आवेदनों की जांच की गई। जांच में 6 मदरसों/संस्थानों से जुड़े 456 छात्रों की जानकारी संदिग्ध पाई गई।

सबसे चौंकाने वाला नाम सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल किच्छा का है, जिसे अल्पसंख्यक विद्यालय या मदरसा दिखाया गया। इस स्कूल में 154 मुस्लिम छात्रों का अध्ययन दर्ज किया गया, जबकि यह एक परंपरागत गैर-अल्पसंख्यक विद्यालय माना जाता है। इससे भी ज्यादा आश्चर्य की बात यह रही कि स्कूल का संचालक मोहम्मद शारिक अतीक बताया गया।

जांच के घेरे में अन्य संस्थान भी

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अन्य संस्थानों की भी जांच शुरू हो गई है:

  • नेशनल अकादमी, काशीपुर – 125 मुस्लिम छात्रों, संचालक: गुलशफा अंसारी
  • मदरसा अल-जामिया उल मदरिया – 27 छात्र, संचालक: मोहम्मद फैजान
  • मदरसा अलबिया रफीक उल उलूम, बाजपुर – 39 छात्र, संचालक: जावेद अहमद
  • मदरसा जामिया आलिया, गदरपुर – 24 छात्र, संभवतः संचालक जावेद अहमद
  • मदरसा जामिया रजा उल उलूम, बाजपुर – 85 छात्र, संचालक: इरशाद अली

इन सभी संस्थानों की सत्यापन प्रक्रिया के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदिनी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

“राज्य में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल में दर्ज अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की जानकारी पर गहनता से जांच की जा रही है। ‘सरस्वती शिशु मंदिर’ जैसे नाम से छात्रवृत्ति लिए जाने की सूचना अत्यंत गंभीर है। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

आवश्यक कार्रवाई की तैयारी

  • संबंधित संस्थानों के बैंक खातों, संचालकों और छात्रों की जांच
  • केंद्र सरकार से समन्वय
  • भविष्य में ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए प्रक्रिया सुदृढ़ करने के निर्देश
  • दोषियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की भी तैयारी

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपनल कर्मियों के परिजनों को दी 50-50 लाख की सहायता राशि
पाकिस्तान: इमरान खान और पूर्व मंत्री शाह महमूद कुरैशी को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी से दिल्ली में पेट्रोल ₹102 के पार; जानें जेब पर कितना बढ़ा बोझ
DDA और MCD पर भड़का हाई कोर्ट, ‘नहीं कर रहे कार्रवाई तो हम अधिकारियों को करेंगे सस्पेंड’
ISRO का चंद्रयान-3 मिशन की पहली वर्षगांठ पर दुनिया के लिए बड़ा तोहफा, सार्वजनिक किया डाटा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?