By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: तत्काल प्रभाव से शस्त्र लाइसेंस निलंबित, पत्नी व पुत्र को धमकाने पर डीएम की कड़ी कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: तत्काल प्रभाव से शस्त्र लाइसेंस निलंबित, पत्नी व पुत्र को धमकाने पर डीएम की कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंडदेहरादूनफीचर्ड

Uttarakhand: तत्काल प्रभाव से शस्त्र लाइसेंस निलंबित, पत्नी व पुत्र को धमकाने पर डीएम की कड़ी कार्रवाई

The Hill India News
Last updated: July 17, 2025 9:31 am
The Hill India News
Published: July 17, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 17 जुलाई 2025: जनपद देहरादून में एक अभूतपूर्व कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए एक आईटीबीपी इंस्पेक्टर के शस्त्र लाइसेंस को मौके पर ही निलंबित कर दिया। संबंधित परिजनों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर यह निर्णय लिया गया।

Contents
प्रशासन की दो-टूक चेतावनी‘एंग्री गनमैन’ पर सख्ती

जनता दरबार में रेसकोर्स निवासी विकास घिल्डियाल ने जिलाधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि तलाक के बाद भी उनके पिता — जो कि आईटीबीपी में इंस्पेक्टर हैं — अपने लाइसेंसी हथियार से उन्हें और उनकी मां को बार-बार धमकाते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि किसी दिन यह विवाद गंभीर रूप ले सकता है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर ही शस्त्र लाइसेंस को निलंबित करने के आदेश पारित किए, और एसएसपी को निर्देशित किया कि संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शस्त्र थाने में जमा करवाया जाए।


प्रशासन की दो-टूक चेतावनी

जिलाधिकारी बंसल ने स्पष्ट कहा:

“शस्त्र लाइसेंस जिम्मेदारी का प्रतीक होता है, न कि मनमानी का अधिकार। जो व्यक्ति अपने ही परिजनों के लिए खतरा बन जाए, उसे लाइसेंस रखने का कोई हक नहीं है। ऐसे लोगों को तमीज प्रशासन सिखाएगा।”

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लाइसेंसधारकों को एक कड़ा संदेश है — यदि नियमों की अवहेलना की गई, तो प्रशासन कठोरतम कदम उठाएगा।


‘एंग्री गनमैन’ पर सख्ती

मामले में सामने आया कि संबंधित व्यक्ति आए दिन मामूली बातों पर ही परिजनों पर बंदूक तान देता था। यह व्यवहार सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर माना गया। डीएम ने कहा कि “लाइसेंस शांति और आत्मरक्षा के लिए होता है, न कि डर फैलाने और दुरुपयोग के लिए।”

जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित मां-बेटे को राहत मिली है, वहीं ऐसे अन्य मामलों में भी यह मॉडल केस साबित होगा।


जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश:

“लाइसेंसी असलहे का दुरुपयोग करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई तय है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को न केवल लाइसेंस से हाथ धोना पड़ेगा, बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।”


जिला सूचना कार्यालय, देहरादून

You Might Also Like

महाराष्ट्र : कांग्रेस-शिवसेना UBT और शरद पवार गुट में फाइनल हुई डील, जानें को मिली कितनी सीटें?
Uttrakhand: हरिद्वार में रोडवेज़ बस हादसे का शिकार, कंडक्टर और मासूम की मौत
कर्नाटक: चित्रदुर्ग में NH-48 पर भीषण सड़क हादसा, लोरी से टक्कर के बाद धू-धू कर जली स्लीपर बस; 12 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
Uttarakhand : यहां अगले 6 महीने तक कोई हड़ताल नहीं होगी, आदेश जारी
Uttarakhand: मुख्यमंत्री की सख्ती का दिखा असर, चार दिन में खोलीं 307 सड़कें, सचिव आपदा प्रबंधन से 25 सितंबर तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट 
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?