By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: रुड़की और हरिद्वार में कांवड़ियों का उत्पात, मामूली टक्कर पर अधिकारियों की कार में तोड़फोड़, ड्राइवर पर हमला
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > रुड़की और हरिद्वार में कांवड़ियों का उत्पात, मामूली टक्कर पर अधिकारियों की कार में तोड़फोड़, ड्राइवर पर हमला
देशफीचर्ड

रुड़की और हरिद्वार में कांवड़ियों का उत्पात, मामूली टक्कर पर अधिकारियों की कार में तोड़फोड़, ड्राइवर पर हमला

The Hill India News
Last updated: July 12, 2025 3:10 am
The Hill India News
Published: July 12, 2025
Share
SHARE

रुड़की/हरिद्वार: सावन माह में जारी कांवड़ यात्रा के बीच उत्तराखंड के कई इलाकों से कांवड़ियों के उग्र प्रदर्शन की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार को रुड़की के बेलड़ा गांव में कांवड़ियों ने मामूली टक्कर के बाद जिला प्रशासन की कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। हालात इतने बिगड़ गए कि अधिकारी को अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर भागना पड़ा।

Contents
हरिद्वार में भी बवाल, ड्राइवर पर हमलापुलिस मौके पर, जांच जारीलगातार बढ़ रही हैं घटनाएं, प्रशासन सतर्क

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर चल रहे कांवड़ियों से जिला प्रशासन की एक गाड़ी हल्के से टच हो गई थी। इसके बाद शिवभक्तों ने वाहन को घेर लिया और शीशे तोड़ने के साथ गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। कार में बैठे अधिकारी को भीड़ ने घेरने की कोशिश की, जिसके चलते उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा।

हरिद्वार में भी बवाल, ड्राइवर पर हमला

इसी तरह की एक और घटना हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने हुई, जहाँ ब्रेज़ा कार (HR 11 R 3043) द्वारा जल लेकर जा रहे कांवड़ियों को हल्का सा साइड लग गया। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी और चालक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया।

पीड़ित चालक की पहचान शामली निवासी मुकेश के रूप में हुई है, जिसे भीड़ से किसी तरह बचाकर शांतरशाह चौकी ले जाया गया और बाद में उसे गंभीर हालत में रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस मौके पर, जांच जारी

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लगातार बढ़ रही हैं घटनाएं, प्रशासन सतर्क

यह कोई पहली घटना नहीं है जब कांवड़ यात्रा के दौरान हिंसा देखने को मिली हो। बीते वर्षों में भी कांवड़ियों के उग्र प्रदर्शन और सड़क पर जाम लगाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

You Might Also Like

अग्निवीर योजना को लेकर बड़ी खबर: भारतीय सेना ने किया इंटरनल सर्वे, करेगी ये 5 बड़े बदलाव
महा-हड़ताल: नए साल के जश्न पर ‘गिग वर्कर्स’ का ग्रहण, 31 दिसंबर को ठप हो सकती हैं Zomato-Swiggy समेत ये बड़ी सेवाएं
निपाह वायरस को जड़ से खत्म करने की तैयारी, 100 दिनों के भीतर वैक्सीन बनाने में जुटी ICMR
उत्तराखण्ड : :शुक्रवार यानी कल बेरोजगार संगठन का प्रदेश बंद का आवाहन.
50% से अधिक आरक्षण कैसे संभव? सुप्रीम कोर्ट की कठोर टिप्पणी से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

अंकिता भंडारी और मोहम्मद दीपक केस के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी! तीन भाषाओं में आया पत्र, हाईकोर्ट में मचा हड़कंप

The Hill India News
The Hill India News
September 16, 2026
UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला! ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर MDR को चुनौती, सरकार के फैसले पर उठे सवाल
पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल; बोले- दीप जलाएं तो अंकिता भंडारी को याद कर न्याय की प्रार्थना करें
मक्का के आसमान में हूती ड्रोन से मचा हड़कंप, सऊदी एयर डिफेंस ने किया इंटरसेप्ट; पाकिस्तान की चुप्पी के बीच ‘मक्का रक्षा समझौते’ पर उठे सवाल
औली की बर्फीली पहाड़ियों में भारत-अमेरिका की सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, 1200 जवानों ने संभाला मोर्चा; ड्रोन और आधुनिक तकनीक से होगी युद्ध की तैयारी
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों ने बढ़ाई टेंशन, स्मार्ट लॉकडाउन की खबरों से मचा हड़कंप; 4 दिन काम और वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों पर चर्चा
दिव्यांग बच्चों के बीच सीएम धामी ने काटा जन्मदिन का केक, बच्चों का गीत सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री; बोले- सहानुभूति नहीं, सशक्तिकरण जरूरी
UPI Payment पर बड़ा अपडेट! 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, लेकिन हर पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज; ₹2,000 तक UPI फ्री, जानिए पेट्रोल, बीमा, रेलवे, म्यूचुअल फंड और बड़े पेमेंट पर क्या होगा असर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास! धोनी-पंत समेत बड़े विकेटकीपर पीछे, अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में 57 रन से बनाया महारिकॉर्ड
पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का खेल! STF का छापा पड़ा तो सामने आया बड़ा राज, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल और 10 कोडीन सिरप बरामद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?