By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 24 अगस्त को पंजाब और हरियाणा का करेंगे दौरा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 24 अगस्त को पंजाब और हरियाणा का करेंगे दौरा
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 24 अगस्त को पंजाब और हरियाणा का करेंगे दौरा

Rajesh Dabral
Last updated: August 22, 2022 2:51 pm
Rajesh Dabral
Published: August 22, 2022
Share
SHARE

प्रधानमंत्री फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे

नव निर्मित अस्पताल के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा अवसंरचना को बढ़ावा

प्रधानमंत्री साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिला (मोहाली) स्थित ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र’ का लोकार्पण करेंगे

पंजाब और पड़ोसी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों को  अस्पताल विश्वस्तरीय कैंसर सुविधा एवं उपचार उपलब्ध करवाएगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 अगस्त, 2022 को हरियाणा और पंजाब का दौरा करेंगे। दो दिनों के दौरान प्रधानमंत्री दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन/लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 11 बजे दिन में हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री मोहाली जायेंगे और वहां मुल्लानपुर, न्यू चंडीगढ़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिला (मोहाली) में लगभग 02:15 बजे ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र’ का लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री हरियाणा में

प्रधानमंत्री द्वारा फरीदाबाद में अमृता अस्पताल के उद्घाटन के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा अवसंरचना उपलब्ध हो जायेगी। इस अस्पताल का प्रबंधन माता अमृतानन्दमयी मठ द्वारा किया जायेगा। यह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 2600 बिस्तरों का है। अस्पताल की निर्माण लागत अनुमानतः 6000 करोड़ रुपये है और यहां फरीदाबाद तथा पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

प्रधानमंत्री पंजाब में

प्रधानमंत्री पंजाब और पड़ोसी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों को विश्वस्तरीय कैंसर सुविधा व उपचार उपलब्ध कराने वाले मुल्लानपुर, न्यू चंडीगढ़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिला (मोहाली) स्थित ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र’ का लोकार्पण करेंगे। इस अस्पताल को 660 करोड़ रुपये की लागत से टाटा मेमोरियल सेंटर ने निर्मित किया है, जो भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत सहायता-प्राप्त संस्थान है।

यह कैंसर अस्पताल तृतीयक स्तर का अस्पताल है, जिसकी 300 बिस्तरों की क्षमता है। अस्पताल कैंसर के सभी प्रकारों के उपचार के लिये हर आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां सर्जरी, रेडियोथेरेपी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी– कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध होगी।

यह अस्पताल पूरे क्षेत्र में कैंसर सुविधा और उपचार के लिये “केंद्र” के रूप में और संगरूर में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल इसकी “शाखा” के रूप में कार्य करेगा।

You Might Also Like

साहित्य, संस्कृति और सृजन का केन्द्र लेखक गांव : पद्मश्री डॉ. संजय
पुलिस स्मृति दिवस पर बोले सीएम धामी: हर जवान के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध — तीन वर्षों में पुलिस आवासों पर 300 करोड़ खर्च होंगे
बाजार में आ रहा हैं नकली आलू ! FSDA की छापेमारी में 21 क्विंटल किया जब्त,
Weather Update: दिल्ली-NCR के साथ देश के कई हिस्सों में कुदरत का ‘कोहराम’, अप्रैल में हो रही नवंबर वाली ठंड
UP: मुर्दे को देखने के बाद होनहार डॉक्टर ने लिखा- ‘ब्लड टेस्ट और सीटी स्कैन कराओ इसका’
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

परिसीमन बिल पर सरकार ने बढ़ाया विपक्ष की ओर दोस्ती का हाथ, राहुल गांधी ने रखी बड़ी शर्त; संसद का गतिरोध खत्म होगा या बढ़ेगा सियासी टकराव?

The Hill India News
The Hill India News
August 5, 2026
हिमालय की औषधीय विरासत को नई पहचान दिलाने वाले वैज्ञानिक डॉ. विजयकांत पुरोहित हुए सम्मानित: ‘कर्मयोगी सम्मान’ से बढ़ा उत्तराखंड का गौरव
‘गजनी’ के खतरनाक विलेन प्रदीप रावत का निधन: कैंसर से जिंदगी की जंग हारे दिग्गज अभिनेता, बॉलीवुड से साउथ तक शोक की लहर
बॉम्बे हाई कोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत: इथेनॉल पर फेक और अपमानजनक कंटेंट हटाने का आदेश
विजय सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8 ग्राम सोने का सिक्का, छात्रों को मुफ्त लैपटॉप, 5 लाख युवाओं को AI ट्रेनिंग; तमिलनाडु में कल्याणकारी योजनाओं की बौछार
दिल्ली-एनसीआर में दिन में छाया अंधेरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना; पूरे सप्ताह राहत की बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
संसद में हंगामे के बीच सरकार का विधायी मिशन तेज: बिना लंबी चर्चा कई अहम विधेयक पारित, अब FCRA संशोधन बिल पर टिकी निगाहें
हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य सम्मान: सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा, कांवड़ियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद; पप्पू यादव पर भी साधा निशाना
उत्तराखंड के माल्टे को मिलेगी ऑर्गेनिक पहचान: किसानों की आय में आएगी नई उड़ान, देश-दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद
उत्तर प्रदेश में नमो भारत का मेगा विस्तार: खुर्जा, बागपत, हापुड़, पिलखुवा समेत 4 नए रूटों को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली-मेरठ के बाद बदलेगी पूरे वेस्ट यूपी की तस्वीर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?