By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुंबई में ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, 2.5 करोड़ की हेरोइन-एमडी जब्त, दो गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > क्राइम > मुंबई में ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, 2.5 करोड़ की हेरोइन-एमडी जब्त, दो गिरफ्तार
क्राइमदेशफीचर्ड

मुंबई में ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, 2.5 करोड़ की हेरोइन-एमडी जब्त, दो गिरफ्तार

The Hill India News
Last updated: July 10, 2025 3:25 am
The Hill India News
Published: July 10, 2025
Share
SHARE

मुंबई: मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) को ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच की आजाद मैदान यूनिट और कांदिवली यूनिट ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन, चरस और एमडी ड्रग्स जब्त की है। दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक इंजीनियर है जो बीते कई वर्षों से नशे का यह अवैध कारोबार चला रहा था।

Contents
लोखंडवाला से इंजीनियर गिरफ्तार, घर से एमडी और नकदी बरामदवर्सोवा से 1.22 करोड़ की हेरोइन के साथ दूसरा आरोपी पकड़ा गया

लोखंडवाला से इंजीनियर गिरफ्तार, घर से एमडी और नकदी बरामद

ANC की आजाद मैदान यूनिट ने गुप्त सूचना पर अंधेरी पश्चिम के लोखंडवाला इलाके में रहने वाले 40 वर्षीय इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर एस. खान के फ्लैट पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके घर से करीब 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स और चरस बरामद हुई। इसके अलावा 18 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि एस. खान पिछले चार वर्षों से अपने फ्लैट से मादक पदार्थों की बिक्री कर रहा था। ANC अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ये ड्रग्स किन स्रोतों से प्राप्त करता था।

वर्सोवा से 1.22 करोड़ की हेरोइन के साथ दूसरा आरोपी पकड़ा गया

एक अन्य कार्रवाई में कांदिवली यूनिट ने वर्सोवा इलाके में 31 वर्षीय फैजान इरफान गौड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे वर्सोवा जेट्टी के पास से पकड़ा। आरोपी के पास से 306 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.22 करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसकी डिजिटल फॉरेंसिक जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि वह किन लोगों के संपर्क में था और नेटवर्क कितना बड़ा है।


जांच जारी:
दोनों गिरफ्तारियों के बाद ANC अब इन ड्रग रैकेट के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि क्या ये आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़े हुए हैं।

You Might Also Like

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के बैतूल में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
‘152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित’: शिक्षा व्यवस्था पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, सरकार से मांगे जवाब और कार्रवाई
सोने की दीवानगी: जब पूरी दुनिया एक धातु के पीछे भागने लगी..
‘इस्लामाबाद डील’ के बेहद करीब पहुंचकर क्यों पलटी बाजी? ईरान-अमेरिका वार्ता बेनतीजा, तेहरान ने वाशिंगटन को दिखाया आईना
कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पत्नी की मायके वाली प्रॉपर्टी पर पति का कोई दावा नहीं, आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने करी कानून की नई व्याख्या की
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशक्राइमफीचर्ड

डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल! शादी के सपने दिखाकर करोड़ों की वसूली का आरोप, 5 लोग पहुंचे जेल

The Hill India News
The Hill India News
August 8, 2026
कश्मीर में आतंक की ‘ऑनलाइन फैक्ट्री’ पर बड़ा प्रहार! 5 जिलों में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी, 5000 लोगों से पूछताछ के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन
IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, साई सुदर्शन बाहर! नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल का दावा मजबूत
अकाली दल का बड़ा ऐलान: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का करेगा समर्थन, क्या फिर करीब आ रहे BJP और SAD?
भागीरथी में सीवेज बहाने के आरोप पर NGT सख्त, देवप्रयाग नगर पालिका से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; 16 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे ने भरी हुंकार—‘लाओ, लाओ कांग्रेस लाओ’, चुनावी रण के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश
छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन पर नया कानून लागू: 60 दिन पहले प्रशासन को देनी होगी सूचना, प्रस्तावित धर्म परिवर्तन की जानकारी होगी सार्वजनिक
दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड! अगस्त के पहले हफ्ते में 127 मिमी पानी, 7 डिग्री तक गिरा तापमान; गुरुग्राम में रेड अलर्ट से बढ़ी चिंता
हिमाचल के चंबा में भीषण बस हादसा: पहाड़ी से सड़क पर आ गिरी बस, 7 लोगों की मौत; कई घायल, मौके पर मचा हड़कंप
उत्तराखंड के लाखों श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब हर महीने 7 तारीख तक खाते में आएगी मजदूरी, ओवरटाइम का मिलेगा दोगुना पैसा; महिलाओं को समान काम का समान वेतन
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?