By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त, नो-पार्किंग से गाड़ियां जब्त होंगी क्रेन से
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त, नो-पार्किंग से गाड़ियां जब्त होंगी क्रेन से
उत्तराखंडफीचर्ड

शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त, नो-पार्किंग से गाड़ियां जब्त होंगी क्रेन से

The Hill India News
Last updated: July 9, 2025 1:52 pm
The Hill India News
Published: July 9, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 9 जुलाई 2025 (सू.वि.का.) – जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार को ऋषिपर्णा सभागार में हुई उच्चस्तरीय बैठक में शहर की यातायात एवं पुनर्विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए।

Contents
10 प्रमुख जंक्शनों की डीपीआर तैयार, भेजी जाएगी शासन कोसख्त प्रवर्तन: नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर अब चलेगा डबल क्रेन का डंडापार्किंग में व्यवसायिक गतिविधियों पर होगी सख्त कार्रवाईरेज्ड ज़ेब्रा क्रॉसिंग और पैदल यात्री सुविधाएं बढ़ेंगीइंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के पुनर्विकास की साप्ताहिक समीक्षासुगम यातायात के लिए समन्वय और निगरानी पर जोरभविष्य को ध्यान में रख बनेगा मोबिलिटी-री-डेवलपमेंट प्लान

बैठक में एमडीडीए और स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावों की प्रजेंटेशन दी गई, जिसमें मौहब्बेवाला से राजपुर रोड और धूलकोट से कुआंवाला कॉरिडोर योजना, आढ़त बाजार, इंदिरा मार्केट पुनर्विकास और अन्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

10 प्रमुख जंक्शनों की डीपीआर तैयार, भेजी जाएगी शासन को

डीएम ने बताया कि शहर के 10 अति व्यस्त जंक्शनों की डीपीआर तैयार कर ली गई है, जिसे इस माह शासन को वित्तीय स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा। साथ ही आईएसबीटी-कारगी मोड़ पर भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा रहा है।

सख्त प्रवर्तन: नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर अब चलेगा डबल क्रेन का डंडा

डीएम ने पुलिस व आरटीओ को निर्देश दिए कि शहर में नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़ी गाड़ियों को डबल क्रेन लगाकर जब्त किया जाए और रेंजर्स कॉलेज या काबुल हाउस भेजा जाए। आईएसबीटी क्षेत्र में अनधिकृत रूप से सवारी चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों को सीज कर खींच कर लाने के निर्देश दिए गए।

पार्किंग में व्यवसायिक गतिविधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

एमडीडीए को निर्देशित किया गया कि व्यवसायिक परिसरों की पार्किंग का उपयोग सिर्फ वाहन पार्किंग के लिए हो, अन्य गतिविधि मिलने पर कार्यवाही की जाए।

रेज्ड ज़ेब्रा क्रॉसिंग और पैदल यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी

लोनिवि को सुरक्षित चौराहों के लिए रेज्ड ज़ेब्रा क्रॉसिंग के निर्माण हेतु तत्काल फंड आवंटित कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।

इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के पुनर्विकास की साप्ताहिक समीक्षा

इंदिरा मार्केट काम्पलेक्स पुनर्वास, आढ़त बाजार निर्माण और दुकानों के आवंटन की प्रत्येक गतिविधि की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा जिलाधिकारी स्तर पर की जाएगी।

सुगम यातायात के लिए समन्वय और निगरानी पर जोर

डीएम ने सभी विभागों — एमडीडीए, नगर निगम, लोनिवि, यूपीसीएल, एनएच, पुलिस व परिवहन विभाग — को आपसी समन्वय से प्रभावी और व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं की प्रगति गूगल शीट के माध्यम से रियल टाइम अद्यतन की जाए।


भविष्य को ध्यान में रख बनेगा मोबिलिटी-री-डेवलपमेंट प्लान

डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के सुगम और सुरक्षित यातायात संकल्प के अंतर्गत, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए व्यवहारिक मोबिलिटी प्लान तैयार किया जाए।
शहर में:

  • सड़क नेटवर्क का विस्तार
  • ऑन-स्ट्रीट/ऑफ-स्ट्रीट/मल्टीलेवल पार्किंग
  • ऑटोमेटेड सिस्टम
  • साइकिल ट्रैक
  • ट्रैफिक लाइट, साइन बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग, फुटपाथ
  • स्कूल-कॉलेज और बाजार क्षेत्रों में पैदल यात्री सुरक्षा
    इन्हें ध्यान में रखकर विकास किया जाएगा।

बैठक में एडीएम (वित्त) के.के. मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, एसडीएम हरिगिरि, एमडीडीए के गौरव चटवाल, लोनिवि के ओमपाल सिंह, आरटीओ दीपक सैनी, पुलिस विभाग से सीओ ट्रैफिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कर्नाटक :”स्वामी विवेकानंद के दो संदेश – संस्थान और नवाचार हर युवा के जीवन का हिस्सा होना चाहिए”-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Uttarakhand: नैनीताल DM ललित मोहन रयाल का करारा एक्शन, इन गंभीर आरोपों को लेकर दो कानूनगो को किया डिमोट
UPSC Result 2023-24: आदित्य श्रीवास्तव बने यूपीएससी टॉपर, अभी है पश्चिम बंगाल में अंडर ट्रेनिंग IPS अधिकारी
Mumbai: चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया
उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा के पहले ही दिन अव्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट से ठप पड़ी हेली सेवा, श्रद्धालु परेशान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ

The Hill India News
The Hill India News
June 24, 2026
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर: बदल सकते हैं अनाज वितरण के नियम, प्रति व्यक्ति मिलेगा राशन, सरकार लाई नया प्रस्ताव
कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, दर्जनों मजदूरों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान तेज
उत्तराखंड कृषि जगत को अपूरणीय क्षति: पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का निधन, किसानों के सच्चे हितैषी को नम आंखों से दी जाएगी अंतिम विदाई
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप; सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल
विकासनगर: दून पुलिस का बड़ा एक्शन, सेलाकुई में 5 चोरियों का खुलासा; 40 लाख के जेवर और नकदी समेत अंतरराज्यीय गिरोह के 2 दबोचे
रुद्रपुर के इस नामचीन स्कूल पर अचानक ताला, सड़क पर उतरे सैकड़ों अभिभावक; क्या है पूरा विवाद?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?