By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का किया उद्घाटन, उत्तराखण्ड के जैविक और पारंपरिक उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का किया उद्घाटन, उत्तराखण्ड के जैविक और पारंपरिक उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री धामी ने ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का किया उद्घाटन, उत्तराखण्ड के जैविक और पारंपरिक उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

The Hill India News
Last updated: July 8, 2025 2:05 pm
The Hill India News
Published: July 8, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 जुलाई 2025: उत्तराखण्ड के पारंपरिक शिल्प और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन परिसर में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के रिटेल आउटलेट का उद्घाटन किया।

Contents
केंद्र में ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ की भावनाचारधाम और पर्यटन स्थलों पर भी विस्तारग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से मिली थी अवधारणा को पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को नए बाजार उपलब्ध कराने और पारंपरिक उत्पादों की वैश्विक पहचान स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है।


केंद्र में ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ की भावना

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के तहत उत्तराखण्ड के विशिष्ट उत्पाद — जैसे बुरांश का शरबत, जंगली शहद, पहाड़ी दालें, पारंपरिक मसाले और हस्तनिर्मित वस्त्र — अब सुव्यवस्थित रूप से देश के प्रमुख शहरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स (Amazon, Blinkit) के माध्यम से उपलब्ध हैं।

ग्रामीण विकास सचिव श्रीमती राधिका झा ने बताया कि इस ब्रांड ने अल्प समय में गुणवत्ता के आधार पर एक अलग पहचान बनाई है। इसे प्रमुख होटल श्रृंखलाओं (ताज, हयात, मैरियट, वेस्टिन, जेपी ग्रुप) में भी जगह मिली है, जहां रिटेल कार्ट्स के माध्यम से पर्यटकों को स्थानीय उत्पादों की सीधी पहुंच मिल रही है।


चारधाम और पर्यटन स्थलों पर भी विस्तार

राज्य सरकार द्वारा चारधाम यात्रा और प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे श्रीकेदारनाथ, बद्रीनाथ, मसूरी, ऋषिकेश, कौडियाला, नैनीताल आदि में 13 से अधिक स्थानों पर फ्लोर स्टैंडिंग यूनिट्स व रिटेल कार्ट्स स्थापित किए गए हैं। ये रिटेल कार्ट्स तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।


ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से मिली थी अवधारणा को पहचान

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की अवधारणा को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में प्रस्तुत किया था। यह पहल सतत पर्यटन, आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड और स्थानीय उत्पादकों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


इस अवसर पर उत्तराखण्ड की स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, ग्रामीण विकास सचिव राधिका झा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Karnataka: DK शिवकुमार पर तेजस्वी सूर्या का जोरदार प्रहार, कहा-“₹43,000 करोड़ की टनल सिर्फ शादी कराने के लिए बना रहे हैं”
IMD Weather Forecast: देशभर में बढ़ेगी ठंड, उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट
त्यूनी अपडेट: लापरवाही बरतने पर इन पर गिरी गाज! CM धामी ने की बड़ी घोषणा
Uttarakhand: आदर्श उत्तराखंड की दिशा में आदर्श चंपावत बनेगा मिसाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
40 दिन बाद थमी अमेरिका-ईरान जंग: 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का ऐलान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?