By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गोपाल खेमका हत्याकांड: एनकाउंटर में दूसरा शूटर विकास उर्फ राजा ढेर, SIT जांच में तेजी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > क्राइम > गोपाल खेमका हत्याकांड: एनकाउंटर में दूसरा शूटर विकास उर्फ राजा ढेर, SIT जांच में तेजी
क्राइमफीचर्ड

गोपाल खेमका हत्याकांड: एनकाउंटर में दूसरा शूटर विकास उर्फ राजा ढेर, SIT जांच में तेजी

The Hill India News
Last updated: July 8, 2025 4:31 am
The Hill India News
Published: July 8, 2025
Share
SHARE

पटना: राजधानी पटना के बहुचर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी विकास उर्फ राजा सोमवार देर रात मालसलामी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस कार्रवाई में मारा गया, जबकि मामले का पहला आरोपी उमेश कुमार पहले ही गिरफ्त में आ चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इस संबंध में मंगलवार को प्रेस वार्ता करेंगे।

Contents
हत्या के पीछे आर्थिक लेन-देन का एंगल, एक लाख में तय हुई थी सुपारीसंयुक्त कार्रवाई में कई हिरासत में, SIT की जांच तेजडीजीपी का सख्त रुख, SIT को दिए गए थे स्पष्ट निर्देशचार दिन पहले हुई थी हत्या, घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मिला था शव

हत्या के पीछे आर्थिक लेन-देन का एंगल, एक लाख में तय हुई थी सुपारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार शूटर उमेश कुमार ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने सिर्फ एक लाख रुपये की सुपारी में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या की थी। घटना के दिन वह विकास के साथ मौके पर मौजूद था। उमेश की निशानदेही पर गंगा तट से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं।


संयुक्त कार्रवाई में कई हिरासत में, SIT की जांच तेज

एसटीएफ व पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने उमेश की गिरफ्तारी के बाद कोतवाली थाना अंतर्गत उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी कर फ्लैट नंबर 601 से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एनकाउंटर में मारे गए विकास की मौके पर मौजूदगी की पुष्टि भी की गई है।


डीजीपी का सख्त रुख, SIT को दिए गए थे स्पष्ट निर्देश

बिहार पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए SIT का गठन किया था। उन्होंने कहा था कि जांच हर संभावित एंगल से की जा रही है और पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। रामगुलाम चौक के पास हुई वारदात की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, हालांकि क्लब के कैमरों का बैकअप उपलब्ध नहीं हो सका है।


चार दिन पहले हुई थी हत्या, घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मिला था शव

4 जुलाई की रात, पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित रामगुलाम चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी गोपाल खेमका को गोली मार दी थी। वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल बन गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर जांच तेज कर दी थी।


सूत्रों के अनुसार, इस हत्याकांड में अन्य लोगों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता। SIT अब साजिशकर्ता और आर्थिक लेन-देन के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

You Might Also Like

Cooler बनाम AC: सेहत के लिए कौन बेहतर? जानिए एक्सपर्ट की राय
बंगाल चुनाव के बीच हुगली नदी में पीएम मोदी की नाव सवारी, नाविकों से मुलाकात कर जताया आभार
हिंदू महासभा की चेतावनी, ‘अक्टूबर में भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच में पड़ सकता है खलल’
सीमा सुरक्षा पर उच्चस्तरीय समीक्षा: ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए भारत ने दिया कड़ा संदेश – गृह मंत्री अमित शाह
दिल्ली की हवा ‘जहरीली’ — लगातार 17वें दिन AQI 400 के पार, क्लाउड सीडिंग से मिली मामूली राहत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?