By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: धामी सरकार की कृषि नीति को केंद्र से मिला समर्थन, 3800 करोड़ की योजनाओं को मिली सैद्धांतिक सहमति
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > धामी सरकार की कृषि नीति को केंद्र से मिला समर्थन, 3800 करोड़ की योजनाओं को मिली सैद्धांतिक सहमति
उत्तराखंडफीचर्ड

धामी सरकार की कृषि नीति को केंद्र से मिला समर्थन, 3800 करोड़ की योजनाओं को मिली सैद्धांतिक सहमति

The Hill India News
Last updated: July 7, 2025 1:19 pm
The Hill India News
Published: July 7, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली/देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि, ग्राम्य विकास एवं किसान कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की कृषि, बागवानी और ग्रामीण विकास से जुड़ी लगभग 3800 करोड़ रुपये की योजनाओं को विस्तार और क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा। केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सैद्धांतिक सहमति जताते हुए राज्य को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

Contents
मुख्य योजनाएं और वित्तीय प्रावधान:खाद्य प्रसंस्करण और नई पहलें:

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर, आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। प्रस्तावित योजनाओं में नवाचार, यंत्रीकरण, जैविक खेती, पारंपरिक कृषि को बढ़ावा, और किसानों की आमदनी बढ़ाने वाले उपायों को प्राथमिकता दी गई है।

मुख्य योजनाएं और वित्तीय प्रावधान:

  • कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए: ₹3800 करोड़ की योजना तैयार।

  • कृषि बाड़ निर्माण (जंगली जानवरों से सुरक्षा): ₹1052.80 करोड़।

  • 10,000 फार्म मशीनरी बैंक: ₹400 करोड़।

  • स्टेट मिलेट मिशन (पोषण फसलें): ₹134.89 करोड़।

  • सीड हब (बीज उत्पादन): ₹5 करोड़।

  • सेब उत्पादन, भंडारण व मार्केटिंग: ₹1150 करोड़।

  • कीवी संवर्धन व सुरक्षा: ₹894 करोड़।

  • नवाचार व स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन: ₹885.10 करोड़।

  • ड्रैगन फ्रूट उत्पादन: ₹42 करोड़।

खाद्य प्रसंस्करण और नई पहलें:

  • जैविक खेती हेतु विश्लेषण प्रयोगशालाएं: ₹36.50 करोड़

  • भूमि डिजिटल सर्वेक्षण व रिकॉर्ड आधुनिकीकरण: ₹378.50 करोड़

  • युवाओं को कृषि दक्षता हेतु पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण योजना: ₹14 करोड़

  • एग्रीटूरिज्म स्कूल की स्थापना: ₹14 करोड़

  • भरसार विश्वविद्यालय में माइक्रोबायोलॉजी लैब: ₹16.11 करोड़

मुख्यमंत्री ने केंद्र से राज्य में सुपरफूड्स (मशरूम व एक्सॉटिक वेजिटेबल्स) के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, नर्सरी, कोल्ड स्टोरेज, ग्रेडिंग यूनिट जैसी सुविधाओं के लिए भी सहयोग का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-1 और 2 की समयसीमा बढ़ाने की सैद्धांतिक सहमति दी। साथ ही PMGSY फेज-4 के प्रस्ताव को भी सकारात्मक रूप से स्वीकारने का आश्वासन दिया।

 शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “राज्य की कृषि प्राथमिकताओं को केंद्र सरकार प्राथमिकता के आधार पर देखेगी। किसानों की समृद्धि और पहाड़ी कृषि की मजबूती के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।”

इस महत्वपूर्ण बैठक में भारत सरकार के कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, ग्रामीण विकास सचिव सैलेश कुमार सिंह और उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी का यह प्रयास उत्तराखंड की कृषि को तकनीकी, आर्थिक और संरचनात्मक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। केंद्र सरकार की सैद्धांतिक सहमति से राज्य में कृषक हित में बड़ा निवेश और बदलाव देखने को मिलेगा।

May be an image of 2 people, dais and text that says "कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामोण भारत सरकार"

May be an image of 4 people, dais and text that says "FRm कृषि एव किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्र भारत सरकार s wintex"

May be an image of 3 people and text

You Might Also Like

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल ट्रिपल होने वाला है! रवि किशन ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, बोले- ‘4 सितंबर को पूरा देश पागल हो जाएगा’
12 साल की बच्ची को ‘स्मोकी पान’ खाना पड़ गया महंगा, पेट में हुआ छेद शादी के रिसेप्शन से सीधे पहुंची ICU
उत्तराखंड दौरे पर फिर आ रही हैं कुमारी शैलजा, गढ़वाल के चार जिलों में कार्यकर्ताओं से करेंगी वन-टू-वन संवाद
Uttrakhand : डॉ0 धन सिंह रावत ने अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार
मुख्यमंत्री ने किया सीएम हेल्पलाइन 1905 के नए प्रारूप का शुभारंभ
TAGGED:agriculture policyDhami governmentgot in-principle approvalschemes worth Rs 3800 croresupport from the center
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?