By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आपदा के दौरान रिस्पांस टाइम को बेहतर करें विभाग: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > आपदा के दौरान रिस्पांस टाइम को बेहतर करें विभाग: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन
उत्तराखंडफीचर्ड

आपदा के दौरान रिस्पांस टाइम को बेहतर करें विभाग: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

The Hill India News
Last updated: June 13, 2025 3:22 pm
The Hill India News
Published: June 13, 2025
Share
SHARE

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के माध्यम से राज्य के सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों के साथ आगामी मानसून सीजन 2025 को लेकर आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आपदा की स्थिति में त्वरित रिस्पांस टाइम को प्राथमिकता देने और सभी विभागों को 24×7 सतर्क रहने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए न केवल पूर्व तैयारी आवश्यक है, बल्कि आपदा के समय तत्काल प्रतिक्रिया (रिस्पांस टाइम) भी सबसे अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने संबंधित जिलों — हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल और चंपावत — में जलभराव और बाढ़ की संभावनाओं के मद्देनजर मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य में इन दिनों चल रही चारधाम यात्रा को देखते हुए सभी रेखीय विभागों को पूर्ण सतर्कता और तत्परता से कार्य करना होगा, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में राहत और बचाव कार्यों में देरी न हो।

बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सभी विभागों के नोडल अधिकारी तैनात किए जा चुके हैं। साथ ही, राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) तथा अन्य स्रोतों से ₹162 करोड़ की धनराशि जनपदों को राहत-बचाव और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए जारी कर दी गई है। प्रत्येक जनपद को ₹1-1 करोड़ की अतिरिक्त राशि भी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि वर्षा ऋतु में बाढ़ और जलभराव की एक मुख्य वजह नदियों में सिल्ट (गाद) का जमाव है। उन्होंने वन क्षेत्रों में भी डिसिल्टिंग कराने के लिए जिलाधिकारियों को शासन से समन्वय कर समस्या समाधान निकालने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना शासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि धन की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसका दुरुपयोग किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आपदा मद की धनराशि का 100% सदुपयोग हो।

मुख्य सचिव द्वारा दिए गए अन्य प्रमुख निर्देश:

  • बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहले से पहचान कर, समय पर नागरिकों का सुरक्षित विस्थापन।

  • राहत शिविरों की स्थापना, खानपान, चिकित्सा, पशुओं के लिए चारा और चिकित्सा की व्यवस्था।

  • नाव, राफ्ट, JCB, बैली ब्रिज, व अन्य संसाधनों की पूर्व व्यवस्था।

  • खाद्यान्न, ईंधन (पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी) का भंडारण।

  • दूरस्थ क्षेत्रों के दुकानदारों को आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक रखने का निर्देश।

  • जल जनित बीमारियों से निपटने हेतु दवाओं का भंडारण।

  • गर्भवती महिलाओं का डाटा संकलन और नजदीकी अस्पतालों की पहचान।

  • बिजली व जलापूर्ति उपकरणों का वैकल्पिक भंडारण।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, पंकज कुमार पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, सी. रविशंकर, धीराज गर्ब्याल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, डीआईजी राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो. ओबैदुल्लाह अंसारी, अनु सचिव ज्योतिर्मय त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

राज्यसभा चुनाव से पहले सपा में हुआ तनाव, अखिलेश के फैसले से पार्टी कैंप में बेचैनी
उत्तराखण्ड : मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत पिथौरागढ़ में सीएम धामी से सुनी आमजन की शिकायतें
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से शशि थरूर ने की मुलाकात, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लड़ सकते हैं चुनाव
IND-W vs SL-W 3rd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी हरमनप्रीत की सेना, जानें तीसरे मैच की संभावित Playing 11 और पिच रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश : संभल में मस्जिद के सर्वे को लेकर भारी हिंसा तीन लोगों की मौत, कई वाहनों में लगाई आग..
TAGGED:Chief Secretary Anand Bardhandepartmentsdisasterimprove response time
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?