By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देवभूमि अब “खेलभूमि” के रूप में सशक्त रूप से उभर रही है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > देवभूमि अब “खेलभूमि” के रूप में सशक्त रूप से उभर रही है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंडपर्यटनफीचर्ड

देवभूमि अब “खेलभूमि” के रूप में सशक्त रूप से उभर रही है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

The Hill India News
Last updated: June 6, 2025 3:57 pm
The Hill India News
Published: June 6, 2025
Share
SHARE

रिपोर्ट : शेलेन्द्र शेखर कग्रेती 

नैनीताल : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल स्थित डीएसए मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश को खेलों की दिशा में नई ऊंचाई देने की घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि “अब देवभूमि, खेलभूमि के रूप में भी सशक्त रूप से उभर रही है।”

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि डीएसए मैदान को उच्च स्तरीय सुविधाओं से युक्त मॉडल स्पोर्ट्स सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। फ्लैट्स मैदान में हॉकी टर्फ एवं बॉक्सिंग रिंग की स्थापना की जाएगी और इसे केवल खेल व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए आरक्षित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। नैनीताल और हल्द्वानी में सात राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ।

राज्य सरकार जल्द ही स्पोर्ट्स लिगेसी प्लान लागू करने जा रही है, जिसके अंतर्गत 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही हल्द्वानी में राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज भी बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई खेल नीति के अंतर्गत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरियों, मुख्यमंत्री खेल विकास नीति, खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, खेल किट योजना और उत्तराखंड खेल रत्न एवं हिमालय खेल रत्न पुरस्कार जैसे प्रोत्साहनों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ अभियानों की भी सराहना की और कहा कि देश में खेल संस्कृति को नया बल मिला है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, राम सिंह केड़ा, गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अजय वर्मा, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भावना मेहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यक्रम आयोजक, प्रशासनिक अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी रिद्धिमा अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह एवं एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

May be an image of 4 people and text

May be an image of one or more people, crowd and text

May be an image of 5 people, dais and text

May be an image of 2 people and text

May be an image of 5 people, dais and text

May be an image of 10 people, fringe and text

May be an image of 6 people and text

May be an image of one or more people and crowd

You Might Also Like

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री धामी ने लोक निर्माण विभाग, एनएच और बीआरओ के प्रदेश में निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की।
बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ की पहाड़ी से भूस्खलन फिर हुई सक्रिय
मध्य प्रदेश : गांवों का विकास और खेती को लाभकारी बनाना मुख्य उद्देश्य- कृषि मंत्री तोमर
बदलापुर मामले की सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी, ‘लड़कों को कम उम्र में ही बताएं क्या सही है और क्या गलत’
नई दिल्ली : एडिटर्स गिल्ड ने BBC कार्यालय में आयकर विभाग के सर्वे पर गहरी चिंता जताई .
TAGGED:"Khelbhoomi": Chief MinisterDevbhoomiemerging stronglyPushkar singh dhami
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?