By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: 2027 की तैयारी शुरू: दिल्ली में राहुल गांधी से मिले उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > 2027 की तैयारी शुरू: दिल्ली में राहुल गांधी से मिले उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज
देशफीचर्डराजनीतिवीडियो

2027 की तैयारी शुरू: दिल्ली में राहुल गांधी से मिले उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज

The Hill India News
Last updated: June 5, 2025 4:06 pm
The Hill India News
Published: June 5, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली : उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आज आनन-फानन में दिल्ली पहुंचे और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के साथ उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनावों को लेकर विचार-विमर्श किया।

बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रमुख चेहरे—पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा शामिल रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बैठक को लेकर कहा, “यह पार्टी नेतृत्व के साथ एक अहम बैठक है, जो हमेशा महत्वपूर्ण होती है। उत्तराखंड में 2027 की चुनावी चुनौतियां हमारे सामने हैं और हमें हाईकमान से उस दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।”

बैठक का समय भी खास रहा क्योंकि प्रदेश में कभी भी पंचायत चुनावों की घोषणा की जा सकती है। ऐसे में कांग्रेस अपने संगठन और रणनीति को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इस दौरे को आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों की पूर्व तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

बैठक में न सिर्फ चुनाव रणनीति, बल्कि राज्य में जल, जंगल, जमीन से जुड़े मुद्दे, बेरोजगारी, महंगाई और केंद्र-राज्य संबंधों पर पार्टी की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई। राहुल गांधी ने प्रदेश नेतृत्व को जनसंपर्क अभियान को और मजबूत करने और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय रखने की सलाह दी।

इस बैठक को उत्तराखंड कांग्रेस के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जहां पार्टी के बड़े नेता एकजुट होकर राज्य की राजनीतिक स्थिति का आकलन कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस अब 2027 के मिशन को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती और शीर्ष नेतृत्व के साथ समन्वय बनाकर चल रही है।

May be an image of 12 people, people studying and hospital

May be an image of 5 people and table

#WATCH | Delhi: Senior Congress leader Harish Rawat says, “It is a meeting with party leadership, it will always be important. Challenges (election) of 2027 are in Uttarakhand too, we will receive guidance regarding how to face those challenges.” https://t.co/6Xxe8E3ofo pic.twitter.com/8yT3LNNhHK

— ANI (@ANI) June 5, 2025

#WATCH | Delhi: Uttarakhand Congress leaders arrive at Indira Bhawan for a meeting with party’s national president Mallikarjun Kharge and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi. pic.twitter.com/XyQQObFFFV

— ANI (@ANI) June 5, 2025

You Might Also Like

थराली आपदा: बादल फटने से तबाही, सीएम धामी ने जताया दुख – राहत एवं बचाव कार्य जारी
टिहरी में भारी बारिश के चलते हाईवे जाम: धनोल्टी की दुकानों-घरों में घुसा पानी, घंटे भर फंसे रहे कैबिनेट मंत्री और विधायक
‘नफरत चरम पर है, मुसलमानों का सफाया करना चाहती है BJP’, जयपुर से असदुद्दीन ओवैसी का बयान
Uttarakhand: विजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक पर अर्पित किया पुष्पचक्र, वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली : 2021 में अभियोजन की मंजूरी के 248 मामलों सहित 2724 भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई-केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
TAGGED:meet Rahul Gandhi in DelhiPreparations for 2027 beginUttarakhand Congress
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड की एकल महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई उड़ान: मुख्यमंत्री धामी ने स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण में 488 महिलाओं को सौंपी ₹2.76 करोड़ से अधिक की सहायता राशि

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दो महिला जजों ने सुनवाई से किया इनकार, गिरीबाला की जमानत याचिका CBI कोर्ट ट्रांसफर
CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज मामले में दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस; सबूत सुरक्षित रखने के दिए निर्देश
INS मालवन से बढ़ी भारतीय नौसेना की ताकत, समुद्र में दुश्मनों पर रखेगा पैनी नजर; आत्मनिर्भर भारत को मिला नया सुरक्षा कवच
उत्तराखंड के स्कूलों में मिड-डे मील की होगी रियल टाइम निगरानी, हर विद्यालय का सोशल ऑडिट अनिवार्य; शिक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं पर सरकार का बड़ा फोकस
लोकसभा में बड़ा एक्शन: महिला सांसदों पर कथित अभद्र टिप्पणी के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, संसद में मचा सियासी तूफान
INDIA गठबंधन में दरार के संकेत? नीट मुद्दे पर संसद के भीतर आमने-सामने दिखे अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल
मैं जो देखकर लौटा, उसे कभी नहीं भूलूंगा’: जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए अभिनेता अमोल पराशर, छात्रों की उम्मीद और संघर्ष की सुनाई आंखोंदेखी
संसद में आज फिर टकराव के आसार: काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध, मॉनसून सत्र के तीसरे दिन हंगामे की पूरी तैयारी
“हम कभी नहीं भूलेंगे…” चीन ने भारतीय सेना को कहा धन्यवाद, रिश्तों में नई गर्माहट का बड़ा संकेत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?