By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हरिद्वार भूमि घोटाले पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, दो IAS समेत 10 अफसर निलंबित, विजिलेंस जांच के आदेश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > हरिद्वार भूमि घोटाले पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, दो IAS समेत 10 अफसर निलंबित, विजिलेंस जांच के आदेश
उत्तराखंडफीचर्ड

हरिद्वार भूमि घोटाले पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, दो IAS समेत 10 अफसर निलंबित, विजिलेंस जांच के आदेश

The Hill India News
Last updated: June 3, 2025 5:59 pm
The Hill India News
Published: June 3, 2025
Share
SHARE

देहरादून :हरिद्वार नगर निगम में उजागर हुए बहुचर्चित भूमि घोटाले मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्कालीन नगर आयुक्त समेत दो IAS और एक PCS अधिकारी सहित कुल 10 अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त, दो अधिकारियों का सेवा विस्तार भी समाप्त कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच अब विजिलेंस विभाग से कराई जाएगी।

Contents
विक्रय पत्र निरस्त, रिकवरी के निर्देशअब तक की प्रमुख कार्रवाई:

मुख्यमंत्री ने इस भूमि घोटाले को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करते हुए कड़े कदम उठाए हैं। मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है और सतर्कता विभाग को पूरे प्रकरण की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि दोषियों की श्रृंखला पूरी तरह से उजागर की जा सके।

विक्रय पत्र निरस्त, रिकवरी के निर्देश

घोटाले से जुड़ी विवादित भूमि की विक्रय पत्र (सेल डीड) को रद्द कर दिया गया है और संबंधित भू-स्वामियों से दी गई धनराशि की वसूली सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही तत्कालीन नगर आयुक्त श्री वरुण चौधरी के कार्यकाल में किए गए सभी कार्यों का विशेष ऑडिट कराने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।


अब तक की प्रमुख कार्रवाई:

नाम पद/स्थिति स्थिति
कर्मेंद्र सिंह जिलाधिकारी व तत्कालीन प्रशासक, नगर निगम निलंबित
वरुण चौधरी तत्कालीन नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार निलंबित
अजयवीर सिंह तत्कालीन उपजिलाधिकारी, हरिद्वार निलंबित
निकिता बिष्ट वरिष्ठ वित्त अधिकारी, नगर निगम निलंबित
विक्की वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक निलंबित
राजेश कुमार रजिस्ट्रार कानूनगो, तहसील हरिद्वार निलंबित
कमलदास मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, तहसील हरिद्वार निलंबित
आनंद सिंह मिश्रवाण प्रभारी अधिशासी अभियंता पहले से निलंबित
लक्ष्मीकांत भट्ट कर एवं राजस्व अधीक्षक पहले से निलंबित
दिनेश चंद्र कांडपाल अवर अभियंता पहले से निलंबित

सेवा समाप्त:

  • रविंद्र कुमार दयाल – प्रभारी सहायक नगर आयुक्त

  • वेदपाल – संपत्ति लिपिक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,

“हमारी सरकार ने पहले ही दिन से स्पष्ट किया है कि लोकसेवा में ‘पद’ नहीं बल्कि ‘कर्तव्य’ और ‘जवाबदेही’ महत्वपूर्ण हैं। चाहे व्यक्ति कितना भी वरिष्ठ हो, अगर वह जनहित और नियमों की अवहेलना करेगा, तो कार्रवाई निश्चित है। हम उत्तराखंड में भ्रष्टाचार मुक्त नई कार्य संस्कृति विकसित करना चाहते हैं और सभी लोक सेवकों को इसके मानकों पर खरा उतरना होगा।”

इस भूमि घोटाले में हरिद्वार नगर निगम द्वारा ग्राम सराय क्षेत्र में कूड़े के ढेर के समीप स्थित अनुपयुक्त 2.3070 हेक्टेयर भूमि को करोड़ों रुपये में खरीदे जाने पर सवाल उठे थे। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सचिव रणवीर सिंह चौहान द्वारा तैयार कर शासन को 29 मई को सौंपी गई थी, जिसके आधार पर यह सख्त कार्रवाई की गई।

You Might Also Like

Uttrakhand : शिक्षा विभाग में अधिकारियों के हुए तबादले! देखें सूची
नरेश टिकैत की दरियादिली: थाने में माफी देकर युवक को छुड़ाया, सोशल मीडिया पर छाया मामला
हिमाचल प्रदेश : शांतिप्रिय भारत को युद्ध से डरने वाला समझने की गलती नहीं करनी चाहिए: राजनाथ सिंह
वेनेजुएला संकट: डोनाल्ड ट्रंप का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन? खुद को घोषित किया वेनेजुएला का ‘कार्यकारी राष्ट्रपति’
आंखों के सामने बेटी का कत्ल होता देख, मां ने श्रीदेवी की फिल्म जैसा लिया कातिल से बदला
TAGGED:10 officersCM Dhami takes big actionHaridwar land scamorders for vigilance probetwo IAS suspended
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?