By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अफसरों के तबादलों की तैयारी में जुटी सरकार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अफसरों के तबादलों की तैयारी में जुटी सरकार
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अफसरों के तबादलों की तैयारी में जुटी सरकार

The Hill India News
Last updated: May 31, 2025 4:08 am
The Hill India News
Published: May 31, 2025
Share
SHARE

देहरादून : उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। खासकर कुछ प्रमुख जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को बदले जाने के संकेत मिल रहे हैं। राज्य सरकार इस दिशा में गंभीरता से “होमवर्क” कर रही है।

Contents
चारधाम यात्रा बनी थी तबादलों में रुकावटहरिद्वार में हो सकता है बड़ा बदलावगढ़वाल और कुमाऊं मंडल में भी बदलाव के आसारजिम्मेदारियों का पुनर्वितरण और नए अफसरों को मौकादेहरादून और नैनीताल जिलों पर भी नजरशासन स्तर पर भी हो सकते हैं फेरबदलसेवा विस्तार और प्रतिनियुक्ति पर असर

चारधाम यात्रा बनी थी तबादलों में रुकावट

पूर्व में प्रस्तावित तबादला सूची में जिला स्तर पर बदलाव नहीं हो पाया था, जिसका प्रमुख कारण चारधाम यात्रा की शुरुआत को माना गया। अब जबकि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है, सरकार जिला स्तर पर जरूरी फेरबदल करने के मूड में नजर आ रही है।

हरिद्वार में हो सकता है बड़ा बदलाव

हरिद्वार जिले में जिलाधिकारी बदले जाने की संभावना सबसे प्रबल मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, किसी बड़े पर्वतीय जिले से एक अनुभवी अफसर को हरिद्वार लाया जा सकता है। हालांकि अन्य विकल्पों पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में भी बदलाव के आसार

गढ़वाल मंडल के एक और पर्वतीय जिले और कुमाऊं मंडल के उन जिलों में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है जहाँ लंबे समय से प्रशासनिक परिवर्तन नहीं हुआ है।

जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण और नए अफसरों को मौका

राज्य सरकार इस बार जिलाधिकारी की नियुक्ति में एक विशेष फार्मूले पर विचार कर रही है, ताकि अब तक कोई जिला न संभालने वाले IAS अफसरों को मौका दिया जा सके और लंबे समय से जमे अधिकारियों का स्थानांतरण हो।

देहरादून और नैनीताल जिलों पर भी नजर

देहरादून के जिलाधिकारी संविन बंसल अब सचिव स्तर पर पहुंच चुके हैं, जिससे उन्हें शासन में वापस लाया जा सकता है। नैनीताल जिला भी प्रशासनिक बदलावों की संभावनाओं को लेकर लंबे समय से चर्चाओं में बना हुआ है।

शासन स्तर पर भी हो सकते हैं फेरबदल

शासन स्तर पर भी कुछ अफसरों को अधिक जिम्मेदारियां देने की योजना है, खासकर वे जो अब तक अपेक्षाकृत हल्की जिम्मेदारियों के साथ संतोष कर रहे हैं। वहीं कुछ अफसरों के पास कई विभागों का प्रभार है, जिन्हें संतुलित किया जा सकता है।

सेवा विस्तार और प्रतिनियुक्ति पर असर

2005 बैच के IAS अधिकारी हरीशचंद्र सेमवाल 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवा विस्तार की अटकलें अब कमजोर होती दिख रही हैं। फिलहाल वे आबकारी आयुक्त, खाद्य आयुक्त और सचिव खाद्य के पदों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

वहीं लंबे समय से उत्तराखंड में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत IRS अधिकारी जितेंद्र सोनकर को उनके मूल विभाग में लौटने का निर्देश केंद्र सरकार ने जारी कर दिया है। उनके जाने से अपर सचिव, नियोजन और युवा कल्याण विभाग का पद खाली हो जाएगा।

उत्तराखंड सरकार प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल की ओर अग्रसर है। जिलों और शासन स्तर पर नई ऊर्जा और संतुलन लाने के लिए यह बदलाव अहम माने जा रहे हैं। इससे न केवल प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा, बल्कि नए अफसरों को भी नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा।

You Might Also Like

Uttarakhand : भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी का एक और बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को किया सस्पेंड
अमरनाथ यात्रा में टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड, 4.71 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अब तक कर चुके दर्शन
सचिव आपदा प्रबंधन ने कंट्रोल रूम से की हेलीकॉप्टर दुर्घटना की रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी
रुड़की जघन्य हत्याकांड: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की, कहा- “गंभीर मामलों में समानता का तर्क नहीं चलता”
उपचुनावों में ‘I.N.D.I.A.’ के प्रदर्शन से फुले नहीं समाए सीएम केजरीवाल, दे दिया बड़ा बयान
TAGGED:District MagistratesGovernmentpreparing for the transfersenior officersUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

2027 चुनाव से पहले हरीश रावत का भाजपा पर बड़ा हमला! बोले- उत्तराखंड की जमीनों को खुर्द-बुर्द कर रही सरकार, कांग्रेस 45 से अधिक सीटें जीतकर बनाएगी सरकार; अखिलेश यादव को भी दी दो टूक चेतावनी- प्रदेश के स्वाभिमान से समझौता बर्दाश्त नहीं

The Hill India News
The Hill India News
November 14, 2026
रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन! 12 घंटे में मुख्य आरोपी विकास कुमार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दरोगा की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली; अब तक तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अमेरिका में आसमान में मचा हड़कंप! 7 हजार से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, FAA ने देशभर के एयरपोर्ट पर लगाया ग्राउंड स्टॉप; हजारों यात्री फंसे, 22 एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर ठप
IND vs NZ 4th ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे में बड़ा उलटफेर! कीवी टीम ने किए 6 बदलाव, भारत की प्लेइंग-11 में भी 3 नए चेहरे शामिल; श्रेयस अय्यर ने पहली बार संभाली कप्तानी
अंकिता भंडारी के परिवार को मिले सरकारी अनुदान पर सियासी संग्राम! भाजपा विधायक के बयान से भड़की कांग्रेस, हरक सिंह रावत बोले- क्या पैसों से खरीद लिया जाएगा परिवार का मुंह?
बेटियों की सरकारी योजना में भी फर्जीवाड़ा! हरिद्वार के लक्सर में नंदा गौरा योजना के 28 आवेदन जांच में पकड़े गए, आय प्रमाणपत्रों से हुई छेड़छाड़; अब आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी
दिल्ली में संगठित अपराध और ड्रग्स माफिया पर अमित शाह का बड़ा प्रहार! पुलिस को सख्त निर्देश, अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बनेगी नई रणनीति
किश्तवाड़ में सुरक्षा व्यवस्था पर बढ़ी चिंता! पेट्रोलिंग पर निकले दो SPO रहस्यमय तरीके से लापता, पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन; कुलगाम में CRPF चौकी पर आतंकियों की फायरिंग से तीन जवान घायल
बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना? भारत में रहते हुए पहली बार दूतावास से मांगा नया पासपोर्ट और NID, वकीलों ने लिखा पत्र; दिसंबर में वतन वापसी की चर्चा तेज
भारत के खिलाफ सीरीज बचाने की जंग में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका! लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर बाहर, तीसरे वनडे से पहले टीम में बड़ा बदलाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?