By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देर रात मसूरी से दून आ रही कार खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > देर रात मसूरी से दून आ रही कार खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल
उत्तराखंडक्राइम

देर रात मसूरी से दून आ रही कार खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल

The Hill India Desk
Last updated: May 29, 2025 3:30 pm
The Hill India Desk
Published: May 29, 2025
Share
SHARE

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने शवों को खाई से निकाला
देहरादून। प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। कार में सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने कार से छलांग लगाकर जान बचाई। सूचना पाकर मसूरी पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला।
घटना की सूचना पर सीओ मसूरी मनोज असवाल के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रात्रि 1 बजे से सुबह तक जारी रहा। सीओ मसूरी मनोज असवाल ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति ने कार से छलांग लगाकर जान बचाई, जिसने पुलिस को घटना की सूचना दी। कार में सवार अन्य दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस फायर सर्विस एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे दोनों युवकों के शव को निकाला।
मसूरी फायर ऑफिसर धीरज ने बताया कि देर रात से सुबह तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण शवों को निकालने में दिक्कतें आई। उन्होंने आगे बताया कि मेजर अंशुमान त्रिखा ने अपने मोबाइल से सरकारी फोन पर व्हाट्सएप कॉल कर बताया गया कि झड़ीपानी के पास देहरादून की ओर जाते हुए हमारी गाड़ी गिर गई है। अंशुमान ने बताया कि हम लोग देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आए थे, वापस जाते हुए गलोगी पावर हाउस के पास कार्य नियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मृतक के नाम सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून है। उन्होंने कहा कि कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

10 साल से कर रहा था दादा दरिंदगी, पुलिस को मासूम ने बताई आपबीती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली : उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
उत्तराखंड में UCC पोर्टल पर 94,000 से अधिक आवेदन, निरस्त मामलों की समीक्षा करेंगे डीएम
Uttarakhand: सरकारी कार्यालयों का अधिक से अधिक कार्य ई-आफिस के माध्यम से ही किया जाये : अपर मुख्य सचिव
कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस की नई पहल, शिवभक्तों के लिए क्यू आर कोड जारी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

“सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी”… राम वन गमन पथ की बदहाली पर डिप्टी सीएम के बयान से मचा बवाल

The Hill India News
The Hill India News
September 8, 2026
दुर्गा पूजा में मछली-मांस पर बवाल! धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर बंगाल बीजेपी ने कहा—‘बंगाली वही खाएंगे, जो पीढ़ियों से खाते आए हैं’
मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?