By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अपर पुलिस महानिदेशक ने किया लाइन व्यवस्था का निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > अपर पुलिस महानिदेशक ने किया लाइन व्यवस्था का निरीक्षण
उत्तराखंडक्राइम

अपर पुलिस महानिदेशक ने किया लाइन व्यवस्था का निरीक्षण

The Hill India Desk
Last updated: May 28, 2025 3:53 pm
The Hill India Desk
Published: May 28, 2025
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ वी मुरुगेशन ने मंगलवार को केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धाम के साथ ही सोनप्रयाग में स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची। साथ ही पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां हेलीपैड से लेकर सम्पूर्ण रूट का सुरक्षा एवं अग्निशमन के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम में बनी नई पुलिस चौकी भवन की आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केदारनाथ धाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उनके यात्रा अनुभव जाने। इस बार से यात्रा के शुरू में किए गए टोकन काउन्टर व लाइन व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात किए जाने के निर्देश दिए।
केदारनाथ धाम परिसर में मन्दिर दर्शन के लिए लाइन मैनेजमेंट एवं क्राउड मैनेजमेंट को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं के निरीक्षण के बाद उन्होंने फाटा से सोनप्रयाग तक की यात्रा व्यवस्थाओं एवं यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने सीतापुर व सोनप्रयाग स्थित पार्किग की व्यवस्थाओं को भी देखा। सोप्रयाग और सीतापुर पार्किंग से शटल पार्किंग सोनप्रयाग तक जाने वाली लाइन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर केदारनाथ में पुलिस उपाधीक्षक अभिनय चौधरी, चौकी प्रभारी केदारनाथ राजीव चौहान, सोनप्रयाग में पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्द्धनी सुमन, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत, निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल, यातायात निरीक्षक श्याम लाल सहित कई पुलिस के अधिकारी कार्मिक और जवान मौजूद थे।

You Might Also Like

Uttarakhand: बद्रीनाथ जा रहा टेंपो ट्रैवलर हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, CM धामी ने किया दुर्घटना पर दुःख व्यक्त
किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला: आरोपियों को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब
उत्तराखण्ड : सुरक्षा व टिकाऊपन को सुनिश्चित करते हैं मानक: गणेश जोशी
प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी आई हैः सीएम
देहरादून: एसएसपी ने किया कार में हुई मोबाइल लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट से 11 साल पहले छोड़ेंगे IFS सेवा! VRS की घोषणा से वन विभाग में हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला

The Hill India News
The Hill India News
October 23, 2026
उत्तराखंड में चुनावी जंग तेज! कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ के जवाब में BJP निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’, धामी ने किया बड़ा ऐलान
SBI में बड़ा डेटा लीक! डार्क वेब पर पहुंचे 3,897 ग्राहकों के निजी रिकॉर्ड, नाम-पता से लेकर लोन के दस्तावेज तक उजागर
देहरादून में पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ पर हमला! 50 लोगों की भीड़ पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, जमीन के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर देश की सियासत गरम, CJP के दो नेता तिहाड़ जेल पहुंचे; राहुल गांधी से केजरीवाल तक ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के किसान से उत्तराखंड के राजभवन तक! कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जानिए विधायक से सांसद और राज्यपाल बनने तक का पूरा सफर
उत्तराखंड में ई-चालान काटना आसान, वसूली बनी बड़ी चुनौती! अब बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों की RC, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर सेवाओं पर लग सकती है रोक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?