By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: दून के राजपुर थाना क्षेत्र में रात भर खुल रहे है पब व क्लब
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > दून के राजपुर थाना क्षेत्र में रात भर खुल रहे है पब व क्लब
उत्तराखंडक्राइम

दून के राजपुर थाना क्षेत्र में रात भर खुल रहे है पब व क्लब

The Hill India Desk
Last updated: May 20, 2025 5:57 pm
The Hill India Desk
Published: May 20, 2025
Share
SHARE

दून के राजपुर थाना क्षेत्र में रात भर खुल रहे है पब व क्लब
युवाओं को पूरी रात परोसी जा रही शराब
झगड़े के मामलों को छिपा रही है पुलिस
देहरादून। दून के राजपुर थाना क्षेत्र में चलने वाले पब व क्लबों में पूरी रात शराब परोसी जा रही है लेकिन आबकारी विभाग व पुलिस मौन है। यहां पर कई बार झगड़ें भी हो चुके है लेकिन पुलिस का रवैया पब व क्लब संचालकों के पक्ष में ही होता है। पुलिस पब व क्लब संचालकों का पक्ष क्यों लेती है यह खुद की अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस रेस्टोंरेट व ढ़ाबों को 11 बजे बंद कराने पहुंच जाती है लेकिन किस नियम व कायदे के हिसाब से पब व क्लब सारी रात संचालित हो रहे हैं।
दून पुलिस राजधानी देहरादून में खुलने वाले रेस्टोरेंट को 11 बजे तक ही खोलने के आदेश दिए हुए है और पुलिस इन्हें 11 बजे ही बंद कराने पहुंच जाती है। पुलिस के सीधे आदेश है कि अगर खाना भी खाना है तो 11 बजे तक ही उसके बाद ऑन लाइन मंगाकर खाना पड़ेगा। ऑन लाइन का भी समय 12 बजे तक ही निर्धारित किया गया है लेकिन पुलिस रात भर खुलने वाले पब व क्लबों को लेकर मौन क्यों है। क्योंकि पब व क्लब भी केवल 11 बजे तक ही खुल सकते है लेकिन इनमें पूरी रात शराब परोसी जा रही और इनमें स्थित रेस्टोरेंट भी पूरी रात ही खुल रहे है। देहरादून में ओएनजीसी के पास हुए दर्दनाक हादसे में पुलिस ने सख्ताई करके रात में सड़कों पर शराब पीने वालों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की थी लेकिन जब उन्हें पूरी रात ही पीने के लिए शराब मिल रही है और जब शराब पीकर चलाएंगे तो हादसे ही होगें। रात भर पब व क्लब खुलने से मारपीट के मामले भी सामने आ रहे है लेकिन पुलिस भी इस मामलों को छिपाने का काम कर रही है। राजपुर थाना ऐसे मामलों को लेकर सुर्खियों में हैं। सूत्रों का कहना है कि इन पब व क्लबों में बड़ी संख्या में बाउसर तैनात किए गए है जिसके लिए आए दिन मारपीट होती रहती है। यहां युवाओं को रात भी शराब परोसी जा रही है।

11बजे के बाद नहीं परोसी जा सकती शराबः जिला आबकारी अधिकारी
देहरादून। जिला आबकारी अधिकारी कुवंर पाल सिंह का कहना है कि कोई भी बार, पब व क्लब जिसमें बार का लाइसेंस हो रात के 11 बजे के बाद शराब नहीं परोस सकता है लेकिन अगर कोई इस तरह का कार्य करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई बार छापेमारी की गई है लेकिन किसी भी पब व क्लब में रात के 11 बजे के बाद कोई भी शराब परोसते हुए नहीं मिला है लेकिन फिर भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

क्लब व रेस्टोरेंट नहीं खुल सकते 11 बजे के बादः सीओ
देहरादून। सीओ मसूरी मनोज असवाल का कहना है कि कोई भी रेस्टोंरेंट, पब, क्लब व बार रात 11 बजे के बाद नहीं खुल सकता है अगर खुलता है तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। जब सीओ असवाल को बताया गया कि राजपुर थाना क्षेत्र में पब व क्लब पूरी रात खुल रहे हैं तो उनका कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी अगर कोई खुला मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड: आज देश में कई स्टार्टअप इस दिशा में नई तकनीक व उत्पाद के साथ सामने आ रहे हैं -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति को हाईकोर्ट से राहत, नियुक्ति के खिलाफ याचिका खारिज
Uttarakhand: सिल्कयारा टनल से कुछ घंटों में मिल सकती है अच्छी खबर, स्वागत के लिए पहुंच रहे CM धामी
मुख्यमंत्री ने नैनीताल में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता, दिए सख्त निर्देश कहा: अब भ्रष्टाचार नहीं, जवाबदेही तय होगी
उत्तराखंड; धामी सरकार कल अपना बजट पेश करने जा रही है
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

बदरीनाथ में DJ विवाद ने पकड़ा तूल, ‘शंख में जानवर की हड्डी’ वाले बयान पर भड़के तीर्थ पुरोहित; सतपाल महाराज के तर्क पर भी उठे सवाल

The Hill India News
The Hill India News
September 28, 2026
दिल्ली में PM मोदी से मिले महेंद्र भट्ट, परिवार संग पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; बेटे की शादी का दिया न्योता
UP में आसमानी आफत का आखिर क्या है राज? ‘डीप डिप्रेशन’ और ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ की जुगलबंदी ने क्यों मचाई तबाही
यूपी राज्यसभा चुनाव में टाइट फाइट की तैयारी! 10 सीटों पर सियासी शतरंज, तीसरे उम्मीदवार से बदलेगा पूरा गणित; किसके पाले में जाएंगे अतिरिक्त वोट?
UPI के नए MDR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! “ये टैक्स है या फीस?” ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर केंद्र से मांगा जवाब
आदि कैलाश यात्रा पर फिर मौसम की मार! एस बैंड में 10 मीटर सड़क ध्वस्त, 550 से ज्यादा यात्री फंसे; ILP जारी करने पर रोक
कुत्ता अचानक काटने को दौड़े, मुंह से निकले झाग और लड़खड़ाकर चले? इन 10 संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹6,000 टूटी, सोना भी ₹2,600 से ज्यादा सस्ता; जानें आज का भाव
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद फिर उठे सवाल! बहन श्वेता का दावा- ‘पैर टूटा था, आंखों पर चोट थी’, पोस्टमॉर्टम को लेकर कही बड़ी बात
शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,000 के करीब; कच्चे तेल और US-Iran तनाव ने बढ़ाई चिंता
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?