By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ISI जासूसी केस में गिरफ्तार, पाक उच्चायोग और बाली ट्रिप से जुड़े कई खुलासे
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > क्राइम > हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ISI जासूसी केस में गिरफ्तार, पाक उच्चायोग और बाली ट्रिप से जुड़े कई खुलासे
क्राइमदेशफीचर्ड

हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ISI जासूसी केस में गिरफ्तार, पाक उच्चायोग और बाली ट्रिप से जुड़े कई खुलासे

The Hill India News
Last updated: May 17, 2025 4:20 pm
The Hill India News
Published: May 17, 2025
Share
SHARE

हिसार  :  हरियाणा के हिसार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर सक्रिय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा एजेंसियों ने उसे भारत की संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचाने का दोषी माना है।

Contents
यूट्यूबर से जासूस बनी ‘ट्रैवल विद जो’ की ज्योतितीन बार पाकिस्तान यात्रा, हाई कमीशन में डिनर और ISI से संपर्कपाक नेशनल डे और बाली ट्रिप: सोशल मीडिया पर पाक का प्रचारएन्क्रिप्टेड माध्यमों से संवाद, पुलिस को मिले पुख्ता सुरागदेशद्रोह के संगीन आरोप, कोर्ट में 5 दिन की रिमांडदेशभर में फैला ISI नेटवर्क: और गिरफ्तारियां भी हुईंदानिश को घोषित किया गया ‘Persona Non Grata’

यूट्यूबर से जासूस बनी ‘ट्रैवल विद जो’ की ज्योति

33 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा, जो सोशल मीडिया पर ‘ट्रैवल विद जो’ के नाम से मशहूर है, हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी की निवासी है। उसके यूट्यूब चैनल के 3.77 लाख, इंस्टाग्राम पर 1.33 लाख, और फेसबुक पर 3.21 लाख फॉलोअर्स हैं। शुरुआती पढ़ाई के बाद वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन गई और भारत-पाकिस्तान से जुड़ी यात्रा सामग्री पोस्ट करने लगी।

तीन बार पाकिस्तान यात्रा, हाई कमीशन में डिनर और ISI से संपर्क

रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्योति मल्होत्रा तीन बार पाकिस्तान जा चुकी है—दो बार तीर्थ यात्रियों के जत्थे के साथ और एक बार करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए।

2023 में पाकिस्तान यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात पाक उच्चायोग के अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई। यही मुलाकात आगे चलकर ISI एजेंटों से जुड़ाव का माध्यम बनी। दानिश और उसका नेटवर्क उसे पाकिस्तान लाने, ठहराने और प्रशिक्षित करने में मददगार बना।

पाक नेशनल डे और बाली ट्रिप: सोशल मीडिया पर पाक का प्रचार

ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के नेशनल डे के मौके पर दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में आमंत्रित किया गया था। वहां वह पाकिस्तानी अधिकारियों और उनके परिवारों से मित्रवत अंदाज़ में बातचीत करती नजर आई, जिसका वीडियो खुद उसने यूट्यूब पर पोस्ट किया।

चौंकाने वाली बात यह है कि वह हाल ही में एक पाकिस्तानी अधिकारी के साथ इंडोनेशिया के बाली द्वीप की यात्रा पर भी गई थी। सूत्रों के अनुसार इस यात्रा के दौरान उसे भारत के खिलाफ प्रचार रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई।

एन्क्रिप्टेड माध्यमों से संवाद, पुलिस को मिले पुख्ता सुराग

हिसार पुलिस और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी में ज्योति के लैपटॉप और मोबाइल फोन से कई गोपनीय दस्तावेज और संवाद बरामद हुए हैं। डीएसपी कमलजीत के अनुसार, वह वॉट्सऐप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे माध्यमों से पाकिस्तान के एजेंटों से संपर्क में थी।

अब तक सामने आए नामों में अली अहसान, शाकिर उर्फ राणा शहबाज (जिसे वह ‘जट्ट रंधावा’ नाम से सेव कर रखा था) शामिल हैं। इनके साथ उसकी बड़ी मात्रा में संवाद और मुलाकातों के प्रमाण मिले हैं।

देशद्रोह के संगीन आरोप, कोर्ट में 5 दिन की रिमांड

ज्योति को 15 मई को डीएसपी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हिरासत में लिया गया था। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस को 5 दिन की रिमांड मिली। अगली पेशी 22 मई को होगी। फिलहाल पूछताछ इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा की जा रही है।

देशभर में फैला ISI नेटवर्क: और गिरफ्तारियां भी हुईं

इस मामले से पहले हरियाणा के विभिन्न जिलों में भी ISI नेटवर्क से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है:

  • पानीपत: नोमान इलाही

  • कैथल: देविंदर सिंह

  • नूंह: अरमान

इसके अलावा पंजाब के मालेरकोटला और जालंधर में भी हाल में जासूसी के मामलों में गिरफ्तारियां हुई हैं। ज्योति की गिरफ्तारी को इन घटनाओं से जोड़ते हुए, सुरक्षा एजेंसियां एक बड़े जासूसी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में लगी हैं।

दानिश को घोषित किया गया ‘Persona Non Grata’

भारत सरकार ने 13 मई को एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को ‘परसोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर भारत छोड़ने का आदेश दिया। माना जा रहा है कि ज्योति के पाकिस्तानी नेटवर्क का प्रमुख संपर्क सूत्र वही था।

ज्योति मल्होत्रा का मामला यह दिखाता है कि कैसे सोशल मीडिया की लोकप्रियता और सार्वजनिक पहुंच को राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा जासूसी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह केस राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और डिजिटल निगरानी तंत्र के लिए एक गंभीर चेतावनी है।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फेसले
सरकारी नौकरी 2025: रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ के 434 पदों पर भर्ती, आवेदन 9 अगस्त से शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों संग संवाद कर जनसेवा में उत्कृष्टता का आह्वान किया
नई दिल्ली : विधानसभा स्पीकर बोले शराब नीति से हुआ 2002 करोड़ का नुकसान, जांच की जरूरत
केदारनाथ धाम में रीलबाजी: आस्था के सबसे बड़े केंद्र में ‘कंटेंट’ की होड़, तीर्थ पुरोहितों का फूटा गुस्सा, व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल
TAGGED:arrested in ISI espionage caseBali tripHisar YouTuberJyoti MalhotraPak High Commission
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?