By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आईएसबीटी चौकी प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मुख्यमंत्री धामी बोले – भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > आईएसबीटी चौकी प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मुख्यमंत्री धामी बोले – भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
उत्तराखंडफीचर्ड

आईएसबीटी चौकी प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मुख्यमंत्री धामी बोले – भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

The Hill India News
Last updated: May 15, 2025 2:57 am
The Hill India News
Published: May 15, 2025
Share
SHARE

देहरादून : उत्तराखंड सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित आईएसबीटी चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र खुगशाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संकल्प के तहत हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए स्पष्ट कहा कि, “जो भी अधिकारी या कर्मचारी जनता का शोषण करेगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी।”

शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान को दी गई जानकारी के अनुसार, एक भूमि विवाद मामले की जांच चौकी प्रभारी के पास लंबित थी। आरोपी उपनिरीक्षक ने गैंगस्टर एक्ट लगाने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सतर्कता टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद गुप्त रूप से योजना बनाकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा शुरू किया गया 1064 विजिलेंस टोल फ्री नंबर अब भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का एक सशक्त औजार बन चुका है। इसी माध्यम से आईएसबीटी चौकी प्रभारी की शिकायत दर्ज हुई थी, जिसके बाद सतर्कता विभाग हरकत में आया।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पिछले तीन वर्षों में 150 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को जेल भेजा जा चुका है। यह दर्शाता है कि राज्य सरकार जनता की शिकायतों को गंभीरता से ले रही है और भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा रहा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा,

“उत्तराखंड सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चाहे वह कोई भी पद पर हो, यदि उसने जनता का शोषण किया है, तो उसके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी।”

You Might Also Like

Uttarakhand: सीएम के निर्देश पर आयुक्त गढ़वाल ने टिहरी के आपदा राहत शिविर में पीडितों का जाना हाल-चाल
देहरादून : कूडे़दान से महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
कर्णप्रयाग में निहंग-व्यापारी टकराव के बाद चमोली में धारा 163 लागू, अफवाह फैलाने वालों को सरकार की सख्त चेतावनी
मौसम अपडेट: दिल्ली में 24 और 25 जून को भयंकर आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना
नेपाल कस्टम संकट: भारत से आयातित सामान पर MRP का पेच, बॉर्डर पर ट्रकों की कतारें और सरकार का ‘प्लान-B’
TAGGED:Chief Minister Dhamiin-charge arrestedISBTred handed taking bribezero tolerance on corruption
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

2027 चुनाव से पहले हरीश रावत का भाजपा पर बड़ा हमला! बोले- उत्तराखंड की जमीनों को खुर्द-बुर्द कर रही सरकार, कांग्रेस 45 से अधिक सीटें जीतकर बनाएगी सरकार; अखिलेश यादव को भी दी दो टूक चेतावनी- प्रदेश के स्वाभिमान से समझौता बर्दाश्त नहीं

The Hill India News
The Hill India News
November 14, 2026
रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन! 12 घंटे में मुख्य आरोपी विकास कुमार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दरोगा की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली; अब तक तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अमेरिका में आसमान में मचा हड़कंप! 7 हजार से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, FAA ने देशभर के एयरपोर्ट पर लगाया ग्राउंड स्टॉप; हजारों यात्री फंसे, 22 एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर ठप
IND vs NZ 4th ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे में बड़ा उलटफेर! कीवी टीम ने किए 6 बदलाव, भारत की प्लेइंग-11 में भी 3 नए चेहरे शामिल; श्रेयस अय्यर ने पहली बार संभाली कप्तानी
अंकिता भंडारी के परिवार को मिले सरकारी अनुदान पर सियासी संग्राम! भाजपा विधायक के बयान से भड़की कांग्रेस, हरक सिंह रावत बोले- क्या पैसों से खरीद लिया जाएगा परिवार का मुंह?
बेटियों की सरकारी योजना में भी फर्जीवाड़ा! हरिद्वार के लक्सर में नंदा गौरा योजना के 28 आवेदन जांच में पकड़े गए, आय प्रमाणपत्रों से हुई छेड़छाड़; अब आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी
दिल्ली में संगठित अपराध और ड्रग्स माफिया पर अमित शाह का बड़ा प्रहार! पुलिस को सख्त निर्देश, अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बनेगी नई रणनीति
किश्तवाड़ में सुरक्षा व्यवस्था पर बढ़ी चिंता! पेट्रोलिंग पर निकले दो SPO रहस्यमय तरीके से लापता, पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन; कुलगाम में CRPF चौकी पर आतंकियों की फायरिंग से तीन जवान घायल
बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना? भारत में रहते हुए पहली बार दूतावास से मांगा नया पासपोर्ट और NID, वकीलों ने लिखा पत्र; दिसंबर में वतन वापसी की चर्चा तेज
भारत के खिलाफ सीरीज बचाने की जंग में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका! लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर बाहर, तीसरे वनडे से पहले टीम में बड़ा बदलाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?